Brezza Facelift में मिलेगा बड़ा अपडेट! नया डिजाइन, एडवांस फीचर्स और शानदार केबिन की डिटेल्स लीक

 नई दिल्ली

मारुति सुजुकी ब्रेजा फेसलिफ्ट (Maruti Suzuki Brezza Facelift) लॉन्च होने वाली है. इस पॉपुलर एसयूवी को कंपनी 24 जुलाई को लॉन्च करेगी, जिसमें कई सारे अपडेट्स मिलेंगे. अपडेटेड एसयूवी डीलरशिप पर पहुंचने लगी है और मारुति ने इसकी आधिकारिक बुकिंग शुरू कर दी है। 

लॉन्च से पहले ही इस कार के वीडियोज और फोटोज ऑनलाइन आ रहे हैं. कंपनी ने इसके डिजाइन में कुछ बदलाव किए हैं. ये कार रिफ्रेश्ड डिजाइन और पहले से ज्यादा फीचर्स के साथ मार्केट में एंट्री करने के लिए तैयार है. आइए जानते हैं मारुति सुजुकी ब्रेजा फेसलिफ्ट में क्या कुछ खास होने वाला है। 

डिजाइन में क्या होगा बदलाव? 
ब्रेजा फेसलिफ्ट में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा. एसयूवी पहले की तरह ही नजर आएगी. कार के फ्रंट में कुछ बदलाव जरूर होगा. इसमें नई ग्रिल फिनिश मिलेगी, जो गोल्डेन ऑर्नामेंट्स के साथ आएगी. बंपर में भी बदलाव देखने को मिलेगा. फ्रंट बंपर सिल्वर स्किड प्लेट और चौड़े सिल्वर इंसर्ट के साथ आएगा। 

एसयूवी के हेडलैम्प्स स्कॉयर शेप्ड प्रोजेक्टर्स के साथ आएंगे, जबकि डीआरएल्स का भी नया शेप दिया गया है. साइड की बात करें, तो कार में नए डिजाइन के एलॉय वील्स मिलेंगे. वहीं रियर में भी कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे. कार के बंपर और टेललाइट्स में चेंज देखने को मिलेगा। 

कैबिन में क्या बदलाव होंगे? 
कार का इंटीरियर पहले से काफी अलग होने वाला है. खासकर एसयूवी का सेंटर कंसोल पहले से अलग होने वाला है. मारुति ब्रेजा फेसलिफ्ट में कई नए फीचर्स भी देखने को मिलेंगे. इसमें ऑटो-डिमिंग आईआरवीएम, सनग्लास होल्डर, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रिडिजाइन सेंटर आर्मरेस्ट स्टोरेज के साथ, माउंट कंट्रोल के साथ एडजस्टेबल स्टीयरिंग वील, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग पैड और फ्रंट पार्किंग सेंसर मिलेंगे।  

दो मुख्य अपडेट्स में 10.1 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा जो बिल्ट-इन ऐप्स और एलेक्सा इंटीग्रेशन के साथ आएगा. कार में वेंटिलेटेड सीट्स मिलेंगी और इनका कंट्रोल सेंटर कंसोल पर दिया जा सकता है. कार में एनालॉग डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और ऑटो प्यूरिफाई सिस्टम मिलेगा। 

नई ब्रेजा तीन पावरट्रेन ऑप्शन में आएगी. इसमें 1.5 लीटर का नैचुरली एस्पिरेटेड के15सी (K15C) पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 103 एचपी की पावर और 139 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करेगा. इसके अलावा ब्रेजा में नया 1.0 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन मिल सकता है, जो 110 एचपी की पावर और 170 एनएम का टॉर्क मिलेगा। 

कार सीएनजी वेरिएंट में भी आएगी. ब्रेजा फेसलिफ्ट का पेट्रोल वेरिएंट 6 स्पीड मैन्युअल और टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ आएगा. वहीं सीएनजी वेरिएंट के साथ सिर्फ मैन्युअल ट्रांसमिशन मिलेगा. कार में अंडरबॉडी सीएनजी टैंक मिलेगा. ब्रेजा फेसलिफ्ट 11 हजार रुपये के टोकन अमाउंट पर बुक की जा सकती है। 

Related Posts

AI बूम पर उठे सवाल! Alphabet के शेयर क्रैश, कुछ ही मिनटों में डूबी लाखों करोड़ की वैल्यू

वाशिंगटन अमेरिका हो या चीन एआई का बुलबुला अब हर तरफ फटना शुरू हो गया है. गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट के तिमाही नतीजों में भी एआई का कुछ ऐसा…

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से शेयर बाजार दबाव में, शुरुआती तेजी के बाद धड़ाम हुए सेंसेक्स-निफ्टी

  मुंबई  भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुरुआत सुस्त रही. पहले कारोबारी घंटे में बाजार में उतार-चढ़ाव रहा. शुरुआत मामूली तेजी के साथ हुई. निफ्टी 50…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

लुधियाना में दर्दनाक हादसा, ऑटो की टक्कर से 2 की गई जान, 9 लोग घायल

लुधियाना में दर्दनाक हादसा, ऑटो की टक्कर से 2 की गई जान, 9 लोग घायल

लुधियाना में सरेआम गुंडागर्दी, जगजोत सिंह पर हमला कर सिर पर किए वार

लुधियाना में सरेआम गुंडागर्दी, जगजोत सिंह पर हमला कर सिर पर किए वार

पराली जलाने से रोकने पर भड़के किसान, तरनतारन में अधिकारी पर हमला, 90 पर कार्रवाई

पराली जलाने से रोकने पर भड़के किसान, तरनतारन में अधिकारी पर हमला, 90 पर कार्रवाई

जालंधर में स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

जालंधर में स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

क्या पंजाब में फिर साथ आएंगे BJP और अकाली दल? सीट बंटवारे के फॉर्मूले पर चर्चा, भाजपा की सीटें बढ़ने के संकेत

क्या पंजाब में फिर साथ आएंगे BJP और अकाली दल? सीट बंटवारे के फॉर्मूले पर चर्चा, भाजपा की सीटें बढ़ने के संकेत

भारत-पाक बॉर्डर पर BSF का सर्च ऑपरेशन, हेरोइन के 10 किलो पैकेट, पिस्तौल और क्षतिग्रस्त ड्रोन मिला

भारत-पाक बॉर्डर पर BSF का सर्च ऑपरेशन, हेरोइन के 10 किलो पैकेट, पिस्तौल और क्षतिग्रस्त ड्रोन मिला

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581