रन, शतक और औसत में कोहली का सचिन पर बड़ा पलड़ा

नई दिल्ली
 भारतीय क्रिकेट इतिहास में जब भी सबसे महान बल्लेबाजों की बात होगी, मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और रन-मशीन विराट कोहली का नाम सबसे ऊपर लिया जाएगा। हाल ही में विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में अपनी 300वीं पारी पूरी कर एक और ऐतिहासिक मुकाम छू लिया है। इस खास मौके पर क्रिकेट जगत में एक बार फिर यह बहस छिड़ गई है कि 300 पारियों के पड़ाव पर दोनों दिग्गजों में से कौन सबसे आगे है। खेल के इस फॉर्मेट में सचिन ने जहां रिकॉर्ड्स की इमारत खड़ी की, वहीं कोहली ने आधुनिक युग में बल्लेबाजी की परिभाषा ही बदल दी है। आइए आंकड़ों के जरिए जानते हैं कि 300 वनडे पारियों के बाद दोनों में से किसका पलड़ा भारी है।

रनों के मामले में कोहली का एकतरफा दबदबा
वनडे क्रिकेट में 300 पारियां खेलने के बाद विराट कोहली रनों की रेस में सचिन तेंदुलकर से बहुत आगे निकल चुके हैं। कोहली ने जहां 14,802 रन बनाए हैं, वहीं महान सचिन तेंदुलकर के नाम इस पड़ाव पर 12,015 रन दर्ज थे। इस मामले में विराट कोहली का कोई तोड़ ही नहीं है। विराट कोहली वनडे क्रिकेट में एक्टिव खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

औसत में किंग कोहली बेमिसाल
निरंतरता के मामले में विराट कोहली का कोई सानी नहीं है। 300 पारियों के बाद कोहली का वनडे औसत 58.51 का है, जो कि सचिन तेंदुलकर के 44.50 के औसत से कहीं अधिक और बेहद प्रभावशाली है। विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में काफी लंबे समय से 50+ का औसत बनाए रखा है। यही कारण है कि वह इस वक्त भारत के सबसे बड़े मैच विनर हैं।

शतकों का अर्धशतक पार कर चुके हैं विराट
शतकों के मामले में भी विराट कोहली ने मास्टर ब्लास्टर को पीछे छोड़ दिया है। 300 पारियों के बाद जहां सचिन के नाम 34 शतक थे, वहीं कोहली 54 शतकों के साथ क्रिकेट जगत में सबसे आगे चल रहे हैं। सचिन ने अपने पूरे वनडे करियर में 49 शतक जड़े हैं, लेकिन कोहली अभी ही सचिन तेंदुलकर से आगे हैं। अर्धशतक लगाने के मामले में भी किंग कोहली ने बाजी मारी है। 300 पारियों के बाद विराट कोहली के नाम 77 अर्धशतक दर्ज हैं, जबकि सचिन तेंदुलकर ने इस पड़ाव तक 60 अर्धशतक जड़े थे।

सिर्फ एक मामले में हैं सचिन तेंदुलकर आगे
इस ऐतिहासिक तुलना में सिर्फ एक आंकड़ा ऐसा है जहां सचिन तेंदुलकर विराट कोहली से मामूली अंतर से आगे दिखते हैं। 300 पारियों के दौरान सचिन का सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर 186 रन नाबाद रहा था, जबकि विराट कोहली का उच्चतम स्कोर 183 रन है। हालांकि सचिन तेंदुलकर ने वनडे क्रिकेट में एक दोहरा शतक भी जड़ा है। उन्होंने यह कारनामा साल 2010 में किया था।

Related Posts

वनडे रन चेज में विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड, टॉप-5 बल्लेबाजों की सूची में बनाई जगह

नई  दिल्ली  विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में 74 रनों की शानदार पारी खेलकर वनडे क्रिकेट की दूसरी पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड…

विराट कोहली के बर्थडे पर खास चर्चा, अनुष्का के साथ उनकी खूबसूरत जिंदगी के 8 राज

मुंबई  टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के पति विराट कोहली आज 5 नवंबर को अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस मौके पर स्टार क्रिकेटर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581