अर्जेंटीना-स्पेन फाइनल से पहले मेसी और यमाल की कहानी चर्चा में

नई दिल्ली
फीफा विश्व कप 2026 की फाइनलिस्ट टीमों का फैसला हो गया है। डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना के सामने स्पेन की चुनौती होगी। स्पेन ने प्रबल दावेदार मानी जा रही फ्रांस को सेमीफाइनल में हराया। वहीं अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह पक्की की। अर्जेंटीना और स्पेन के फाइनल मुकाबले से पहले 19 साल पुरानी एक फोटो वायरल हो रही है। इस फोटो में लियोनेल मेसी बाथटब में एक बच्चे को नहला रहे हैं।

लियोनेल मेसी के साथ फोटो में लामिन यमाल
अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी जिस बच्चे को बाथटब में नहला रहे हैं, वो स्पेन के लामिन यमाल हैं। यह फोटो उस समय की है जब यमाल सिर्फ 5 ही महीने के थे। उस समय मेसी की उम्र 20 साल की थी। फोटो में मेसी यमाल को बाथटब में नहला रहे हैं। 2024 यूरो कप के दौरान यमाल के पिता ने फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। अब यह फीफा विश्व कप के दौरान भी वायरल हो रही है।

फोटो के पीछे की कहानी क्या है?
लियोनेल मेसी और लामिन यमाल की फोटो एसोसिएटेड प्रेस के लिए फ्रीलांस फोटोग्राफर जोन मोनफोर्ट ने खींची थी। चैरिटी कार्यक्रम का आयोजन यूनिसेफ और स्थानीय खेल समाचार पत्र डायरियो स्पोर्ट्स ने करवाया था। इस फोटोशूट में बार्सिलोना के खिलाड़ियों के साथ भाग लेने के लिए आसपास के परिवारों का चयन किया गया था।

फोटोग्राफर ने फोटो के बारे में क्या बताया?
मोंटोर्ट ने एक इंटरव्यू में बताया था, 'फोटोशूट के लिए यूनिसेफ ने मातारो शहर के पास स्थित रोका फोंडा में ड्रॉ निकाला था। कैम्प नाउ में बार्सिलोना के खिलाड़ी के साथ फोटो खिंचाने के लिए यमाल के परिवार ने ड्रॉ जीत लिया। मेसी इंट्रोवर्ट और शर्मीले हैं। वह लॉकर रूम से बाहर आ रहे थे और अचानक उन्होंने उन्हें प्लास्टिक के टब में बच्चे को नहाने को कहा गया। उनके लिए यह काफी मुश्किल था। उसे यह भी नहीं पता था कि बच्चे को कैसे पकना है।'

मेसी का जर्सी नंबर यमाल के पास
लियोनेल मेसी स्पेन के क्लब बार्सिलोना के लिए 2020-21 सीजन तक खेले। वह नंबर- 10 की जर्सी पहनते थे। 2023 में लामिन यमाल ने बार्सिलोना के लिए डेब्यू किया। अभी वह टीम के लिए नंबर-10 की जर्सी पहनते हैं।

यमाल के आइडल नेमार हैं
लामिन यमाल ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार जूनियर को आदर्श मानते हैं। नेमार भी बार्सिलोना के लिए खेल चुके हैं। इसी फीफा विश्व कप के दौरान यमाल ने बयान में कहा था- मेरे आइडल नेमार जूनियर हैं, लेकिन लियोनेल मेसी अब तक के सबसे महान खिलाड़ी हैं।

लामिन यमाल स्पेन के लिए जीत की गारंटी
स्पेन की टीम में स्टार खिलाड़ियों की भरमार है लेकिन टीम के लिए सबसे अहम रोल 19 साल के लामिन यमाल निभा रहे हैं। यमाल अभी तक फीफा विश्व कप के साथ ही यूरो के जिन भी मैचों में स्टार्टिंग इलेवन का हिस्सा रहे हैं, स्पेन ने उन सभी 12 मैचों में जीत हासिल की है।

 

Related Posts

न्यूजीलैंड ने आखिरी दो टी20 जीतकर की वापसी, पांचवें मुकाबले में भारत के 192 रन के लक्ष्य को किया हासिल

नई दिल्ली भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला न्यूजीलैंड ने 7 व‍िकेट से अपने नाम किया. न्यूजीलैंड की जीत के सबसे…

गौतम गंभीर का बड़ा बयान, विश्व कप जिताने वाले खिलाड़ियों को मिलते रहेंगे मौके

हैमिल्टन भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज के आखिरी मैच से पहले कोच गंभीर ने क्रिकेट पंडितों को करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि उनका काम सही फैसले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘सिख नरसंहार के दिन कांग्रेस ने किया जख्मों पर वार’, अमित शाह का बड़ा बयान

‘सिख नरसंहार के दिन कांग्रेस ने किया जख्मों पर वार’, अमित शाह का बड़ा बयान

AAP विधायकों के इस्तीफे पर अमन अरोड़ा और बलतेज पन्नू का पलटवार, BJP पर लगाए आरोप

AAP विधायकों के इस्तीफे पर अमन अरोड़ा और बलतेज पन्नू का पलटवार, BJP पर लगाए आरोप

पंजाब में चुनावी सरगर्मी तेज, आम आदमी पार्टी के दो विधायकों के इस्तीफे से हलचल

पंजाब में चुनावी सरगर्मी तेज, आम आदमी पार्टी के दो विधायकों के इस्तीफे से हलचल

राहुल गांधी का बड़ा बयान, साफ छवि और जीतने की क्षमता वाले नेताओं को मिलेगा टिकट

राहुल गांधी का बड़ा बयान, साफ छवि और जीतने की क्षमता वाले नेताओं को मिलेगा टिकट

मोहाली जमीन घोटाले में बड़ा खुलासा, बिल्डर को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप

मोहाली जमीन घोटाले में बड़ा खुलासा, बिल्डर को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप

भगवंत मान होंगे AAP का चेहरा, संजीव अरोड़ा को पार्टी ने बनाया उम्मीदवार

भगवंत मान होंगे AAP का चेहरा, संजीव अरोड़ा को पार्टी ने बनाया उम्मीदवार

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581