तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर, 20 मिनट तक नीचे दबे रहे दो युवक

 केकड़ी (अजमेर)
 अजमेर में सरवाड़-केकड़ी मार्ग पर गुरुवार सुबह सूरजपुरा गांव के निकट भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना भीषण था कि दोनों मृतक करीब 20 मिनट तक ट्रेलर के नीचे दबे रहे। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग बड़ी संख्या में एकत्र हो गए।

केकड़ी जा रहे थे तीनों युवक
जानकारी के मुताबिक, सरवाड़ निवासी तीन युवक गुरुवार सुबह बाइक पर सवार होकर केकड़ी जा रहे थे। इसी दौरान सूरजपुरा गांव के निकट सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों युवक सड़क पर गिर गए। इनमें से दो युवक ट्रेलर के नीचे दब गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के बाद दोनों युवक ट्रेलर के नीचे फंस गए। करीब 20 मिनट तक वे उसके नीचे दबे रहे। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य में जुट गए।

दोनों मृतकों और घायल की हुई पहचान
    मृतक फारूक अंसारी, सरवाड़ निवासी
    मृतक मुस्तगिम अंसारी (सरकारी अध्यापक), सरवाड़ निवासी
    नसरुद्दीन पठान (पैराटीचर), गंभीर रूप से घायल, सरवाड़ निवासी

पुलिस ने शुरू की हादसे की जांच
सूचना मिलने पर सरवाड़ थाना प्रभारी रामपाल शर्मा पुलिस जाब्ते के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य करवाया। गंभीर रूप से घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद अजमेर रेफर कर दिया गया। मृतक दोनों युवक सरवाड़ निवासी बताए जा रहे हैं। वहीं, ट्रेलर चालक के शराब के नशे में होने का आरोप भी सामने आया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

 

Related Posts

राजस्थान में वोटर लिस्ट जारी, नाम और गलतियां सुधारने के लिए 11 दिसंबर तक मौका; 4 जनवरी को आएगी फाइनल सूची

जयपुर राजस्थान में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR)-2027 के तहत निर्वाचन आयोग ने गुरुवार को प्रारूप मतदाता सूची जारी कर दी। इसके साथ ही प्रदेश में कुल मतदाताओं…

Panipat में औद्योगिक संकट, प्रदूषण नियमों के विरोध में 20 हजार फैक्ट्रियां बंद

पानीपत. प्रदूषण नियंत्रण के नियमों को लागू करने के तरीके और केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की कार्रवाई के विरोध में शुक्रवार को पानीपत का औद्योगिक का कामकाज बंद रहा।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मरीजों के पैसों पर ढाबा संचालक की नजर, PGI में ठगी के लिए अपनाया अनोखा तरीका

मरीजों के पैसों पर ढाबा संचालक की नजर, PGI में ठगी के लिए अपनाया अनोखा तरीका

Verka Milk Price Hike: पंजाब में आज से महंगा मिलेगा दूध, जानें नए रेट

Verka Milk Price Hike: पंजाब में आज से महंगा मिलेगा दूध, जानें नए रेट

पंजाब में पराली जलाने वालों पर शिकंजा, 1,259 FIR दर्ज; फिरोजपुर बना सबसे बड़ा हॉटस्पॉट

पंजाब में पराली जलाने वालों पर शिकंजा, 1,259 FIR दर्ज; फिरोजपुर बना सबसे बड़ा हॉटस्पॉट

अकाली दल और बीजेपी मिलकर लड़ेंगे पंजाब चुनाव? 70-47 सीटों के बंटवारे पर बन सकती है सहमति

अकाली दल और बीजेपी मिलकर लड़ेंगे पंजाब चुनाव? 70-47 सीटों के बंटवारे पर बन सकती है सहमति

चंडीगढ़ से मोहाली तक बम की धमकी, बैंक और एयरपोर्ट के बाद दिलजीत के कॉन्सर्ट पर खतरा?

चंडीगढ़ से मोहाली तक बम की धमकी, बैंक और एयरपोर्ट के बाद दिलजीत के कॉन्सर्ट पर खतरा?

बठिंडा में सांस लेना हुआ मुश्किल, खतरनाक प्रदूषण ने बढ़ाई लोगों की चिंता

बठिंडा में सांस लेना हुआ मुश्किल, खतरनाक प्रदूषण ने बढ़ाई लोगों की चिंता

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581