अमेरिका में कैरेबियाई बल्लेबाजों का धमाका, निकोलस पूरन का सबसे तेज शतक, पोलार्ड ने रचा नया इतिहास

न्यूयॉर्क
अमेरिका में इस समय मेजर लीग क्रिकेट यानी एमएलसी टी20 टूर्नामेंट जारी है। बुधवार 15 जुलाई (भारत में 16 जुलाई) को अमेरिका की इसी लीग में कैरेबियाई बल्लेबाजों का तूफान देखने को मिला। इस टी20 लीग में वेस्टइंडीज के दिग्गजों ने अपना दमखम नॉकआउट मैच में दिखाया। निकोलस पूरन ने इस टी20 लीग के इतिहास की सबसे तेज सेंचुरी जड़ी, जबकि किरोन पोलार्ड ने 1000 छक्के टी20 क्रिकेट में पूरे करके एक नया इतिहास लिख दिया। टीम ने भी 260 से ज्यादा रन इस मुकाबले में बनाए।

दरअसल, मेजर लीग क्रिकेट का एलिमिनेटर मैच एमआई न्यूयॉर्क और वॉशिंगटन फ्रीडम के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में वॉशिंगटन टीम के कप्तान स्टीवन स्मिथ ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। हालांकि, उनको अंदाजा नहीं रहा होगा कि उनकी इतनी खराब हालत न्यूयॉर्क की टीम कर देगी। पहले बल्लेबाजी करते हुए एमआई न्यूयॉर्क टीम ने 266 रनों का विशाल स्कोर इस मुकाबले में बनाए। 9 विकेट जरूर खोए, लेकिन फिर भी टीम बड़ा स्कोर बनाने में सफल रही। इसके पीछे का कारण था निकोलस पूरन और किरोन पोलार्ड का कोहराम।

पूरन ने जड़ा तूफानी शतक
निकोलस पूरन ने महज 31 गेंदों में शतक ठोका, जो कि इस लीग के इतिहास का सबसे तेज शतक है। उन्होंने अपनी पारी में कुल 13 छक्के जड़े, जबकि 5 चौके भी उनके बल्ले से आए। 33 गेंदों में 106 रनों की पारी खेलकर वे आउट हुए और सामने वाली टीम को पहले 10 ओवर में ही मैच से बाहर कर दिया था। निकोलस पूरन उस समय बल्लेबाजी के लिए उतरे थे, जब दूसरे ओवर की पहली गेंद पर पहला झटका उनकी टीम को लग गया था। जब वे खुद आउट हुए तो स्कोर 11.4 ओवर में 183/3 था।

पोलार्ड के 100 छक्के पूरे
इसके बाद पूर्व कप्तान किरोन पोलार्ड ने 25 गेंदों में एक चौके और 8 छक्कों के दम पर 64 रनों की तूफानी पारी खेली। इसी दौरान उन्होंने टी20 क्रिकेट में 1000 छक्के भी पूरे कर लिए। आपको जानकर हैरानी होगी कि टी20 क्रिकेट के इतिहास में सिर्फ दो बल्लेबाजों ने 1000 या इससे ज्यादा छक्के लगाए हैं। दोनों बल्लेबाज वेस्टइंडीज के ही हैं। यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल ने सबसे पहले 1000 छक्के टी20 क्रिकेट में पूरे किए थे और अब किरोन पोलार्ड भी उसी लिस्ट में शामिल हो गए हैं। टी20 क्रिकेट में बहुत बल्लेबाजों के करियर में भी 6 हजार रन नहीं होंगे, लेकिन इन दो बल्लेबाजों ने सिर्फ छक्कों से इस उपलब्धि को हासिल कर लिया है।

Related Posts

ट्रॉफी नहीं, रिकॉर्ड से बनी पहचान! विराट कोहली की कप्तानी के वो किस्से, जिन्होंने बदली टीम इंडिया की तस्वीर

नई दिल्ली  अगस्त 2015, श्रीलंका में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का निर्णायक मुकाबला। पहला मैच 63 रन से जीती भारतीय टीम दूसरे मैच को 278 रन से गंवा चुकी…

टी20 वर्ल्ड कप 2024 की हार का ठीकरा मुझ पर फोड़ा गया, आजम खान ने आलोचकों को दिया जवाब

नई दिल्ली पाकिस्तान के विकेटकीपर-बल्लेबाज आजम खान ने अपने देश के क्रिकेट फैंस के सोशल मीडिया व्यवहार पर तीखा हमला बोला है। एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान उन्होंने खुलासा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

5 करोड़ की फिरौती मांगने वाला निकला स्पेशल DGP का भतीजा, पुलिस ने भेजा जेल

5 करोड़ की फिरौती मांगने वाला निकला स्पेशल DGP का भतीजा, पुलिस ने भेजा जेल

चलती ट्रेन में आग से हड़कंप, इंजन से पांचवें कोच तक धुआं; यात्रियों को सुरक्षित निकालने का अभियान

चलती ट्रेन में आग से हड़कंप, इंजन से पांचवें कोच तक धुआं; यात्रियों को सुरक्षित निकालने का अभियान

पर्यटकों के लिए चंडीगढ़ में नया आकर्षण, गो कार्टिंग से सेक्टर-17 बनेगा एडवेंचर हब

पर्यटकों के लिए चंडीगढ़ में नया आकर्षण, गो कार्टिंग से सेक्टर-17 बनेगा एडवेंचर हब

फतेहगढ़ साहिब में दर्दनाक हादसा, टैंकर में विस्फोट से मचा हड़कंप; मालिक की मौत, 3 घायल

फतेहगढ़ साहिब में दर्दनाक हादसा, टैंकर में विस्फोट से मचा हड़कंप; मालिक की मौत, 3 घायल

पंजाब में पराली पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 18 अधिकारी नपे; किसानों पर 46 लाख का जुर्माना

पंजाब में पराली पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 18 अधिकारी नपे; किसानों पर 46 लाख का जुर्माना

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581