सेमीफाइनल के बाद गरमाया माहौल, इंग्लैंड की हार के बीच जूड बेलिंघम की थप्पड़ वाली घटना बनी चर्चा

 अटलांटा

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को 2-1 से हराकर फाइनल का टिकट हासिल कर लिया. लेकिन मुकाबले के खत्म होने के बाद खिलाड़ियों के बीच ऐसा तनाव देखने को मिला जिसने मैच से ज्यादा सुर्खियां बटोर लीं। 

इंग्लैंड की हार के बाद स्टार मिडफील्डर जूड बेलिंघम कैमरे में अर्जेंटीना के सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी वैलेंटिन बार्को के सिर के पीछे थप्पड़ मारते हुए दिखाई दिए. उस समय अर्जेंटीना की टीम जीत का जश्न मना रही थी. थप्पड़ मारने के बाद बेलिंघम ने बार्को से कुछ तीखी बातें भी कहीं, हालांकि अन्य खिलाड़ियों ने तुरंत दोनों को अलग कर दिया। 

दिलचस्प बात यह रही कि मैच अधिकारियों की नजर इस घटना पर नहीं पड़ी. इसलिए मैदान पर बेलिंघम के खिलाफ कोई तत्काल कार्रवाई नहीं हुई. हालांकि मामला वीडियो में कैद होने के बाद अब FIFA के सामने अनुशासनात्मक कार्रवाई का सवाल खड़ा हो गया है। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक FIFA इस मामले की समीक्षा कर सकता है. अगर संस्था इसे गंभीर मानती है तो बेलिंघम पर जुर्माना लगाया जा सकता है या फिर उन्हें एक मैच के लिए निलंबित भी किया जा सकता है। 

ऐसा होने पर वह शनिवार को फ्रांस के खिलाफ होने वाले तीसरे स्थान के मुकाबले से बाहर हो सकते हैं. हालांकि फिलहाल संभावना यही जताई जा रही है कि FIFA इस घटना को चेतावनी या जुर्माने तक सीमित रख सकता है. FIFA से इस मामले पर आधिकारिक प्रतिक्रिया अभी तक नहीं आई है। 

हार के बाद बेलिंघम काफी भावुक भी नजर आए. अंतिम सीटी बजते ही वह मैदान पर रो पड़े. इसके बाद उन्होंने युवा खिलाड़ी निको ओ'राइली को सांत्वना दी, लेकिन कुछ देर बाद वह अपने साथियों के साथ विवाद में भी शामिल हो गए। 

मैच खत्म होने के बाद एक और बड़ा फ्लैशपॉइंट तब देखने को मिला जब इंग्लैंड के मॉर्गन रोजर्स और अर्जेंटीना के खिलाड़ियों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई. सेंटर सर्कल में दोनों टीमों के खिलाड़ी आमने-सामने आ गए और माहौल काफी गर्म हो गया। 

इंग्लैंड के रिजर्व गोलकीपर डीन हेंडरसन खिलाड़ियों को शांत कराने की कोशिश करते दिखे. वहीं जेम्स ट्रैफर्ड और इवान टोनी भी बीच-बचाव करते नजर आए. रोजर्स को अर्जेंटीना के डिफेंडर लिसांद्रो मार्टिनेज से दूर रखा गया. अर्जेंटीना के बैकअप गोलकीपर जुआन मुस्सो के साथ भी रोजर्स की तीखी बहस देखने को मिली। 

दूसरी ओर इंग्लैंड के डैन बर्न अर्जेंटीना के एंजो फर्नांडेज और क्रिस्टियन रोमेरो से घिरे नजर आए, जबकि इवान टोनी अर्जेंटीना के गोंजालो मोंटिएल को शांत कराने की कोशिश करते दिखे। 

मैदान पर यह तनाव उस मुकाबले का आखिरी अध्याय बन गया, जिसमें अर्जेंटीना ने देर से किए गए दो गोलों की बदौलत इंग्लैंड को 2-1 से हराकर लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप फाइनल में जगह बना ली। 

Related Posts

बारिश से प्रभावित मैच में भारत का धमाका, कोहली ने 51 गेंदों में ठोके 74 रन

नई दिल्ली  अर्शदीप सिंह की अगुवाई में भारतीय गेंदबाजों की बेहतरीन गेंदबाजी और बाद में विराट कोहली के तूफानी अर्धशतक की वजह से भारतीय टीम ने बुधवार को न्यूजीलैंड को…

रणजी ट्रॉफी: एक जीत के बाद भी पूरी टीम बाहर, अध्यक्ष-सचिव की लड़ाई में फंसे खिलाड़ी

नई दिल्ली  रणजी ट्रॉफी में मेघालय क्रिकेट एसोसिएशन के अंदर चल रही खींचतान के कारण बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। नागालैंड के खिलाफ प्लेट डिवीजन के मुकाबले से ठीक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581