Meta Smart AI Glasses लॉन्च, कॉलिंग, म्यूजिक और AI फीचर्स के साथ मिलेगी स्मार्ट एक्सपीरियंस

 नई दिल्ली

Meta ने अपने नए स्मार्ट ग्लासेस लॉन्च कर दिए हैं. ये कंपनी के सबसे सस्ते स्मार्ट एआई ग्लासेस हैं. हालांकि Meta-Rayban की तरह इस बार RayBan की ब्रांडिंग नहीं मिलेगी. ये सिर्फ मेटा की ब्रांडिंग के साथ आता है और इसकी कीमत भी Meta RayBan के मुकाबले कम है। 

ये नए ग्लासेस EssilorLuxottica के साथ पार्टनरशिप में बनाए गए हैं, जो दुनिया की सबसे बड़ी आईवियर कंपनी है. दरअसल EssilorLuxottica वही कंपनी है जो RayBan ग्लासेस बनाती है। 

इन स्मार्ट ग्लासेस की शुरुआती कीमत 299 डॉलर रखी गई है, यानी भारतीय रुपये में करीब 25 हजार के आसपास. अभी इसकी भारतीय कीमत का ऐलान नहीं हुआ है और ये भी नहीं पता है कि ये भारत में लॉन्च कब होगा। 

इन ग्लासेस में 12 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है, जो 1080p वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है. फोटो और वीडियो सीधे फोन में ट्रांसफर हो जाते हैं और यूजर उन्हें वॉट्सऐप, इंस्टाग्राम या फेसबुक पर तुरंत शेयर कर सकता है। 

यही नहीं, इन ग्लासेस से लाइव स्ट्रीमिंग भी की जा सकती है, जिससे यूजर जो देख रहा है वही रियल टाइम में दूसरों को दिखा सकता है. ऑडियो के लिए इसमें ओपन-ईयर स्पीकर्स दिए गए हैं। 

इसका मतलब है कि आपको अलग से इयरफोन लगाने की जरूरत नहीं है. आप कॉल कर सकते हैं, म्यूजिक सुन सकते हैं और आसपास की आवाज भी सुन सकते हैं. इसमें 5 माइक्रोफोन का सिस्टम है, जो कॉलिंग और वॉइस कमांड के दौरान साफ आवाज देता है। 

इन ग्लासेस में Meta AI को इंटीग्रेट किया गया है. यूजर Hey Meta बोलकर एआई से सवाल पूछ सकता है. खास बात ये है कि एआई सिर्फ आपकी बात नहीं सुनता, बल्कि कैमरे से जो आप देख रहे हैं उसे भी समझता है. यानी अगर आप किसी चीज की तरफ देख रहे हैं, तो AI आपको उसी के बारे में जानकारी दे सकता है। 

यह फीचर मेटा को गूगल और ऐपल से अलग बनाता है. ऐपल जहां Vision Pro जैसे बड़े और महंगे डिवाइस पर काम कर रहा है, वहीं मेटा रोजमर्रा के इस्तेमाल वाला हल्का और पहनने लायक डिवाइस बना रहा है। 

इन ग्लासेस में करीब 32GB स्टोरेज दी गई है, जिसमें सैकड़ों फोटो और वीडियो सेव किए जा सकते हैं. बैटरी लाइफ लगभग 4 घंटे की है, जबकि साथ में मिलने वाला चार्जिंग केस इसे पूरे दिन चलाने में मदद करता है। 

डिजाइन की बात करें तो Meta ने फैशन पर खास ध्यान दिया है. कंपनी ने इसे ऐसे बनाया है कि यह बिल्कुल सामान्य चश्मे जैसा दिखे. कंपनी ने पॉप कल्चर और सेलिब्रिटी अपील को ध्यान में रखते हुए काइली जेनर जैसे नामों को भी प्रमोशन से जोड़ा है, ताकि यह सिर्फ टेक डिवाइस नहीं बल्कि एक लाइफस्टाइल प्रोडक्ट बन सके। 

इस तरह के स्मार्ट ग्लासेस प्राइवेसी को लेकर सवाल भी खड़े करते हैं. कैमरा हमेशा आपके साथ रहेगा, माइक्रोफोन हमेशा एक्टिव रह सकता है और AI लगातार आपके आसपास की चीजों को समझ रहा होगा। 

मेटा ने इसमें LED इंडिकेटर दिया है, जो कैमरा ऑन होने पर जलता है, लेकिन एक्सपर्ट्स मानते हैं कि यह पूरी तरह से प्राइवेसी की गारंटी नहीं देता. क्योंकि डेटा सिर्फ रिकॉर्ड नहीं होता, बल्कि प्रोसेस भी होता है। 

गौरतलब है कि कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि मेटा अपने स्मार्ट ग्लासेस का डेटा देखता है. यानी यूजर्स डेटा ट्रेनिंग के नाम पर वहां बैठे लोग देख और पढ़ रहे होते हैं. कई बार कंपनी पर ऐसे इल्जाम लगते आए हैं। 

Related Posts

आज का राशिफल 7 नवंबर: किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ? नौकरी, व्यापार और धन लाभ के संकेत

मेष राशि- मन ज्यादा शांत और सोच गहरी रहेगी। काम में धीरे-धीरे सुधार आएगा और चीज़ें सही दिशा में जाएँगी। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह काम आएगी। सेहत में थकान…

BPSC 71वीं मेंस का रिजल्ट जारी, 3392 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए हुए सफल

BPSC Result: बीपीएससी 71वीं मेंस का रिजल्ट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर पीडीएफ के रूप में जारी किया गया है. सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर इसी सूची में देखे जा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ईश फोगाट की बड़ी कामयाबी, NDA में चौथी रैंक पाकर युवाओं के लिए बने मिसाल

ईश फोगाट की बड़ी कामयाबी, NDA में चौथी रैंक पाकर युवाओं के लिए बने मिसाल

पंजाब में होगा हॉकी विश्व कप? CM भगवंत मान बोले- मेजबानी के लिए तैयार हैं हम

पंजाब में होगा हॉकी विश्व कप? CM भगवंत मान बोले- मेजबानी के लिए तैयार हैं हम

2027 विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में नशे पर सियासी संग्राम, शाह और राहुल गांधी की नजरें पंजाब पर

2027 विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में नशे पर सियासी संग्राम, शाह और राहुल गांधी की नजरें पंजाब पर

पटियाला में बड़ा रेल हादसा टला, ट्रेन के चार कोच आग की चपेट में आए; यात्रियों में दहशत

पटियाला में बड़ा रेल हादसा टला, ट्रेन के चार कोच आग की चपेट में आए; यात्रियों में दहशत

नवंबर में भी गर्मी का असर, चंडीगढ़ में 31°C पहुंचा तापमान

नवंबर में भी गर्मी का असर, चंडीगढ़ में 31°C पहुंचा तापमान

5 करोड़ की फिरौती मांगने वाला निकला स्पेशल DGP का भतीजा, पुलिस ने भेजा जेल

5 करोड़ की फिरौती मांगने वाला निकला स्पेशल DGP का भतीजा, पुलिस ने भेजा जेल

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581