राशन कार्ड आवेदन के लिए पंचायतों में शिविर, दस्तावेज लेकर पहुंचें लोग

हरनौत
नवादा जिले के हरनौत प्रखंड कार्यालय सभागार बैठक कर निर्णय लिया गया कि राशन कार्ड में पात्र परिवारों का नाम जोड़ने के लिए पंचायत स्तर पर शिविर लगाया जाएगा।

बैठक में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी डॉ. साकेत सुमन सौरभ, प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. पंकज कुमार, अंचलाधिकारी रीता कुमारी तथा प्रखंड आपूर्ति निरीक्षक प्रिया आनंद उपस्थित रहीं। बैठक में सभी पंचायतों के मुखिया, पंचायत सचिव, जन वितरण प्रणाली बिक्रेता, कार्यपालक सहायक एवं विकास मित्र ने भी हिस्सा लिया।

अधिकारियों ने निर्देश दिया कि शिविर लगाकर राशन कार्ड में नाम जोड़ा जाएगा। इसे युद्ध स्तर पर करना होगा क्योंकि पात्र परिवार को पंचायत स्तर पर ही यह सुविधा उपलब्ध हो सके।

सभी संबंधित कर्मियों को अपने-अपने पंचायतों में विशेष शिविर लगाकर आवेदन प्राप्त करने, दस्तावेजों का सत्यापन करने तथा समयबद्ध तरीके से नाम जोड़ने की प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया गया।

अधिकारियों ने सख्ती के साथ कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता किसी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया कि कोई भी पात्र परिवार राशन कार्ड से वंचित न रहे।

इन दस्तावेजों की होगी जरूरत
राशन कार्ड में महिला को ही परिवार का मुखिया माना जाएगा, इसलिए उसी का नाम आवेदन में मुखिया के रूप में लिखे और ये कागजात तैयार रखें

पहचान व निवास: परिवार के सभी सदस्यों का वैध आधार कार्ड और बिहार का स्थायी निवास प्रमाण पत्र (डोमिसाइल सर्टिफिकेट)।

आय व जाति: अंचल अधिकारी (CO) द्वारा जारी वैध आय प्रमाण पत्र और जाति प्रमाण पत्र (अगर लागू हो)।

बैंक खाता विवरण: महिला मुखिया के नाम की बैंक पासबुक, जिसमें खाता संख्या और आईएफएससी (IFSC) कोड स्पष्ट दिखाई दे।

अन्य दस्तावेज: पूरे परिवार की एक साथ खींची गई ग्रुप पासपोर्ट साइज फोटो और दिव्यांगता की स्थिति में विकलांगता प्रमाण पत्र।

Related Posts

‘रन फॉर जस्टिस’ मैराथन से दिया न्याय और कानूनी जागरूकता का संदेश

भोपाल यायोत्सव – विधिक सेवा सप्ताह 2026 के अंतर्गत मैराथन/वॉकथॉन का भव्य आयोजन, 500 प्रतिभागियों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा…

बुद्ध वंदना के समय सपा सांसद के बैठे रहने पर एमएलसी डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल ने उठाए सवाल

बोले-बौद्ध परंपरा और दलित समाज का अपमान हुआ, जवाब दें अखिलेश सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने जानबूझकर बौद्ध अनुयायियों को पहुंचाई ठेस अखिलेश की सरकार में दलित महापुरुषों और प्रेरणास्रोतों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

चंडीगढ़ में कारोबार को मिलेगा बढ़ावा, 52 बूथ और 188 प्लॉट्स की होगी नीलामी

चंडीगढ़ में कारोबार को मिलेगा बढ़ावा, 52 बूथ और 188 प्लॉट्स की होगी नीलामी

जालंधर-मोगा-फिरोजपुर हाईवे को मिलेगी रफ्तार, फोरलेन बनने से बचेगा एक घंटा

जालंधर-मोगा-फिरोजपुर हाईवे को मिलेगी रफ्तार, फोरलेन बनने से बचेगा एक घंटा

पंजाब में गैर-पंजीकृत मानसिक स्वास्थ्य केंद्रों की अब खैर नहीं, सरकार करेगी सख्त कार्रवाई

पंजाब में गैर-पंजीकृत मानसिक स्वास्थ्य केंद्रों की अब खैर नहीं, सरकार करेगी सख्त कार्रवाई

पंजाब चावल घोटाला: 30 दोषियों को तीन साल की जेल, FCI अधिकारियों पर भी कार्रवाई

पंजाब चावल घोटाला: 30 दोषियों को तीन साल की जेल, FCI अधिकारियों पर भी कार्रवाई

पंजाब बस हादसा: पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद देगी मान सरकार, मुआवजे की घोषणा

पंजाब बस हादसा: पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद देगी मान सरकार, मुआवजे की घोषणा

पंजाब के तरनतारन में दर्दनाक हादसा, बस पलटने से 5 की मौत; ड्राइवर पर कार्रवाई

पंजाब के तरनतारन में दर्दनाक हादसा, बस पलटने से 5 की मौत; ड्राइवर पर कार्रवाई

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581