टीम इंडिया के सपोर्ट स्टाफ में बदलाव तय? गौतम गंभीर के दो साथी छोड़ सकते हैं जिम्मेदारी

   नई दिल्ली

आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर खराब प्रदर्शन के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के कोचिंग स्टाफ में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. TOI की रिपोर्ट के मुताबिक हेड कोच गौतम गंभीर के सपोर्ट स्टाफ के कम से कम दो सदस्य टीम इंडिया से अलग हो सकते हैं. इनमें से एक सीनियर सपोर्ट स्टाफ सदस्य की आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) फ्रेंचाइजी से बातचीत भी हो चुकी है. माना जा रहा है कि वह जल्द फ्रेंचाइजी के सेटअप से जुड़ सकते हैं. इसके अलावा एक अन्य कोच के भी जल्द भारतीय टीम का साथ छोड़ने की संभावना जताई गई है। 

भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) अगस्त में होने वाले श्रीलंका दौरे से पहले मौजूदा कोचिंग सेटअप की समीक्षा कर सकता है. इस बीच जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज और एशियन गेम्स 2026 के लिए वीवीएस लक्ष्मण की अगुवाई में अलग कोचिंग स्टाफ नियुक्त किए जाने के फैसले ने भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं। 

रिपोर्ट के मुताबिक गंभीर के सपोर्ट स्टाफ ने BCCI के साथ 2+1 साल का करार किया था. शुरुआती दो साल पूरे होने के बाद बोर्ड और कोच दोनों के पास कॉन्ट्रैक्ट को एक साल बढ़ाने का विकल्प है. भारतीय टीम को हाल ही में आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में हार का सामना करना पड़ा, जबकि इंग्लैंड दौरे पर भी टीम का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा. हालांकि रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सपोर्ट स्टाफ में संभावित बदलाव का सीधा संबंध इन हार से नहीं है. इसके पीछे पिछले कुछ महीनों के दौरान कोचिंग स्टाफ के अंदर पैदा हुए आंतरिक मुद्दों को वजह माना जा रहा है। 

लक्ष्मण को जिम्मेदारी देने पर भी उठे सवाल
बीसीसीआई ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए गंभीर और उनके सपोर्ट स्टाफ को जिम्मेदारी नहीं दी है. वीवीएस लक्ष्मण इस दौरे पर भारतीय टीम के हेड कोच होंगे. इसके बाद वह जापान में होने वाले 2026 एशियन गेम्स में भी भारतीय टीम की जिम्मेदारी संभालेंगे. इस फैसले को लेकर बोर्ड के कुछ अधिकारियों ने सवाल उठाए हैं. एक सूत्र ने कहा, 'मुझे समझ नहीं आता कि वीवीएस लक्ष्मण को जिम्बाब्वे भेजने की क्या जरूरत है. उन्हें एशियन गेम्स में भेजने की योजना भी समझ से बाहर है. निश्चित रूप से जितना दिखाई दे रहा है, मामला उससे कहीं ज्यादा है. शायद बोर्ड विकल्प तलाश रहा है। 

गंभीर कब बने थे टीम इंडिया के हेड कोच?
गौतम गंभीर ने जुलाई 2024 में टीम इंडिया के हेड कोच की जिम्मेदारी संभाली थी. शुरुआत में असिस्टेंट रयान टेन डोशेट और फील्डिंग कोच टी दिलीप सपोर्ट स्टाफ से जुड़े, जबकि बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के जरिए मोर्ने मोर्केल ने गेंदबाजी कोच की जिम्मेदारी संभाली. गंभीर अपने साथ अभिषेक नायर और सितांशु कोटक जैसे भरोसेमंद सहयोगियों को भी लेकर आए थे. हालांकि 2025 चैम्पियंस ट्रॉफी के बाद अभिषेक नायर टीम से अलग हो गए और सितांशु कोटक ने बल्लेबाजी कोच की जिम्मेदारी संभाली. हाल ही में बीसीसीआई ने साईराज बहुतुले को स्पिन बॉलिंग कोच भी नियुक्त किया। 

अब इंग्लैंड दौरे के बाद एक बार फिर भारतीय टीम के कोचिंग स्टाफ में बड़े बदलाव के संकेत मिल रहे हैं. बीसीसीआई की समीक्षाऔर वीवीएस लक्ष्मण को नई जिम्मेदारी दिए जाने से अटकलें तेज हो गई हैं कि गौतम गंभीर के सपोर्ट स्टाफ में जल्द बड़ी उथल-पुथल देखने को मिलेगी। 

Related Posts

न्यूजीलैंड ने आखिरी दो टी20 जीतकर की वापसी, पांचवें मुकाबले में भारत के 192 रन के लक्ष्य को किया हासिल

नई दिल्ली भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला न्यूजीलैंड ने 7 व‍िकेट से अपने नाम किया. न्यूजीलैंड की जीत के सबसे…

गौतम गंभीर का बड़ा बयान, विश्व कप जिताने वाले खिलाड़ियों को मिलते रहेंगे मौके

हैमिल्टन भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज के आखिरी मैच से पहले कोच गंभीर ने क्रिकेट पंडितों को करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि उनका काम सही फैसले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘सिख नरसंहार के दिन कांग्रेस ने किया जख्मों पर वार’, अमित शाह का बड़ा बयान

‘सिख नरसंहार के दिन कांग्रेस ने किया जख्मों पर वार’, अमित शाह का बड़ा बयान

AAP विधायकों के इस्तीफे पर अमन अरोड़ा और बलतेज पन्नू का पलटवार, BJP पर लगाए आरोप

AAP विधायकों के इस्तीफे पर अमन अरोड़ा और बलतेज पन्नू का पलटवार, BJP पर लगाए आरोप

पंजाब में चुनावी सरगर्मी तेज, आम आदमी पार्टी के दो विधायकों के इस्तीफे से हलचल

पंजाब में चुनावी सरगर्मी तेज, आम आदमी पार्टी के दो विधायकों के इस्तीफे से हलचल

राहुल गांधी का बड़ा बयान, साफ छवि और जीतने की क्षमता वाले नेताओं को मिलेगा टिकट

राहुल गांधी का बड़ा बयान, साफ छवि और जीतने की क्षमता वाले नेताओं को मिलेगा टिकट

मोहाली जमीन घोटाले में बड़ा खुलासा, बिल्डर को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप

मोहाली जमीन घोटाले में बड़ा खुलासा, बिल्डर को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप

भगवंत मान होंगे AAP का चेहरा, संजीव अरोड़ा को पार्टी ने बनाया उम्मीदवार

भगवंत मान होंगे AAP का चेहरा, संजीव अरोड़ा को पार्टी ने बनाया उम्मीदवार

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581