एक्ट्रेस शाइनी ने कहा – रिद्धि डोगरा डिप्लोमेटिक है, मैं उसे दोगली बोलूंगी, जानें क्यों

मुंबई 

'द 50' शो अब खत्म होने की कगार पर है. ऐसे में वहां से कई सेलेब्स अब धीरे-धीरे एलिमिनेट हो रहे हैं. हालिया एपिसोड में टीवी एक्ट्रेस शाइनी दोशी को बाहर का रास्ता दिखाया गया. करीब 40 दिनों तक उन्होंने दर्शकों को एंटरटेन करने की खूब कोशिश की, मगर वो शो जीतने की रेस में शामिल ना हो सकीं। 

शाइनी दोशी ने 'द 50' से बाहर आने के बाद रिद्धि डोगरा को लेकर बयान दिए, जो सुनने में काफी शॉकिंग हैं. उन्होंने रिद्धि पर आरोप लगाए हैं कि वो शो के कंटेस्टेंट सिवेट तोमर संग उनकी दोस्ती से इनसिक्योर होती थीं. शाइनी ने ये तक कहा कि रिद्धि शो में लोगों को उनके खिलाफ भड़काती थीं।  

रिद्धि के खिलाफ क्या-क्या बोल गईं शाइनी?

जूम संग बातचीत में शाइनी ने कहा, 'रिद्धि डोगरा ने सिवेट तोमर के साथ अपनी नजदीकियों के बाद मुझे इनसिक्योर कहा. मैं वहां अटेंशन पाने नहीं गई थी. मैं द 50 शो में गई थी, ना कि बिग बॉस में जहां मुझे गेम में बने रहने के लिए किसी के साथ बातचीत बनाकर चलना था. मैं वहां ये सब करने नहीं गई थी. मैं उनसे बहुत ईमानदार और वफादार थी. मैंने कभी किसी के पीठ पीछे कोई गलत बात या गंदा कमेंट नहीं किया। 

'मेरा गेम सिर्फ शो में जाकर परफॉर्म करना था और मेरे बने अलायंस को भरोसा दिलाना था. रिद्धि ने सिवेट और युविका को मेरे खिलाफ भड़काना शुरू किया. उसने वही सेम चीज कृष्णा श्रॉफ के साथ भी की. मैं अपनी शादी में बहुत खुश हूं, मैंने कभी किसी की जगह लेने की नहीं सोची। 

क्यों शाइनी ने रिद्धि को कहा 'दोगली'?
शाइनी ने आगे रिद्धि डोगरा की हरकतों पर उन्हें दोगली डोगरा बुलाया. उन्होंने कहा, 'मैं अपनी जिंदगी में काफी ऊपर की सोच रखती हूं. सिवेट एक अच्छा इंसान है. जब उसे मालूम हुआ कि मैं शादीशुदा हूं, तो रिद्धि मुझे बहन बुलाने लगी. रिद्धि डोगरा एक डिप्लोमेटिक इंसान है. मैं तो उसे दोगली डोगरा बुलाना चाहूंगी। 

रिद्धि डोगरा और सिवेट तोमर शो के दौरान काफी करीब आ चुके हैं. शाइनी की दोस्ती सिवेट से भी काफी अच्छी थी. मगर रिद्धि को उनकी दोस्ती उतनी रास नहीं आती थी. यही वजह है कि शाइनी एक्ट्रेस के उनके साथ किए बर्ताव से खफा हैं और उनके खिलाफ ऐसी बातें कह रही हैं. बात करें 'द 50' के फिनाले की, तो 22 मार्च को शो का पहला विजेता हमारे सामने आएगा। 

Related Posts

RRB ALP भर्ती 2026 में बढ़ी वैकेंसी, अब 3500 ज्यादा पदों पर होगी नियुक्ति; देखें जोनवार सूची

 नई दिल्ली आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आ रही है। दरअसल रेलवे भर्ती बोर्ड RRB ने असिस्टेंट लोको…

स्मार्टफोन के साथ मिलेगा कैमरा किट, Vivo X500 की कीमत ने बढ़ाई हलचल

 नई दिल्ली स्मार्टफोन की कीमत अब कहां तक पहुंच सकती है? इस सवाल का जवाब Vivo की आने वाली X500 सीरीज दे सकती है. कंपनी के नए फ्लैगशिप फोन की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

केजरीवाल के आवास पर AAP नेताओं की बैठक आज, पंजाब चुनाव के लिए उम्मीदवारों पर लगेगी मुहर?

केजरीवाल के आवास पर AAP नेताओं की बैठक आज, पंजाब चुनाव के लिए उम्मीदवारों पर लगेगी मुहर?

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी तेज, कांग्रेस ने शुरू किया ‘पंजाब मंगदा इंसाफ’ अभियान

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी तेज, कांग्रेस ने शुरू किया ‘पंजाब मंगदा इंसाफ’ अभियान

संगरूर हादसे के पीड़ितों के लिए CM मान ने जताई संवेदना, मृतकों और घायलों का ब्योरा जारी

संगरूर हादसे के पीड़ितों के लिए CM मान ने जताई संवेदना, मृतकों और घायलों का ब्योरा जारी

6 जिलों के डिप्टी कमिश्नर बदले, पंजाब में 20 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर

6 जिलों के डिप्टी कमिश्नर बदले, पंजाब में 20 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर

पंजाब में बड़ी वारदात, यूपी के व्यापारियों को बंधक बनाकर ऐंठे 72 लाख रुपये

पंजाब में बड़ी वारदात, यूपी के व्यापारियों को बंधक बनाकर ऐंठे 72 लाख रुपये

चंडीगढ़ में मौसम के दो रंग, दिन-रात के तापमान में 15 डिग्री का बड़ा अंतर

चंडीगढ़ में मौसम के दो रंग, दिन-रात के तापमान में 15 डिग्री का बड़ा अंतर

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581