बिग बैश लीग पहली बार चेन्नई में, मेलबर्न ग्राउंड से PM मोदी ने किया बड़ा ऐलान

मेलबर्न 
अपनी ऑस्ट्रेलिया यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को दुनिया के सबसे ऐतिहासिक क्रिकेट मैदानों में से एक, मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) पहुंचे. इस खास दौरे पर उनके साथ ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज और ऑस्ट्रेलियाई पुरुष क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज कप्तान स्टीव वॉ भी मौजूद रहे। 

इस दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच खेल सहयोग को बढ़ाने के लिए एक बेहद ऐतिहासिक फैसला लिया गया. इस साल दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया की मशहूर टी-20 लीग 'बिग बैश लीग' (BBL) का शुरुआती मैच चेन्नई में आयोजित किया जाएगा. यह इतिहास में पहली बार होगा जब कोई विदेशी क्रिकेट लीग भारत की धरती पर अपना मैच खेलेगी। 

यह आयोजन दिसंबर में पूरे भारत में आयोजित होने वाले सप्ताह भर के 'जी-डे नमस्ते'  उत्सव का मुख्य आकर्षण होगा, जिसमें ऑस्ट्रेलियाई संस्कृति, व्यवसाय और खेल से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों की झलक देखने को मिलेगी।  

अन्य खेलों में भी सहयोग मजबूत करेंगे
इस दौरान संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) की ऐतिहासिकता और दोनों देशों के क्रिकेट प्रेम का जिक्र करते हुए कहा, "MCG में आकर किसी भी भारतीय के मन में दो भावनाएं एक साथ आती हैं. एक भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच का रोमांच, और दूसरा यह एहसास कि दोनों देशों में क्रिकेट केवल एक खेल नहीं, बल्कि एक साझा जुनून है." पीएम ने हल्के-फुल्के अंदाज में आगे कहा, "लेकिन आज यहां कोई 'लास्ट ओवर फिनिश' का प्रेशर नहीं है. आज यहां केवल खेल की खुशी है, हमारी मित्रता की गर्मजोशी है और फ्यूचर चैंपियंस की एनर्जी है। 

पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के साथ मिलकर 'इंडिया-ऑस्ट्रेलिया स्पोर्ट कोलैबोरेशन रोडमैप' लॉन्च किया. उन्होंने कहा कि इसके तहत हम क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में भी सहयोग मज़बूत करेंगे. इस पर खुशी जताते हुए पीएम ने कहा, "स्पोर्ट्स भारत और ऑस्ट्रेलिया के संबंधों की एक मजबूत कड़ी है. ऑन-फील्ड के साथ-साथ हम आउट-फील्ड पार्टनरशिप भी मजबूत करेंगे. अब हम स्पोर्ट्स ट्रेनिंग, स्पोर्ट्स साइंस और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में भी मिलकर आगे बढ़ेंगे. इस रोडमैप के तहत क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में भी सहयोग मजबूत किया जाएगा। 

इससे पहले मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचने पर पीएम मोदी का बेहद गर्मजोशी से स्वागत किया गया. इस दौरान उन्होंने मैदान पर मौजूद युवा क्रिकेटरों से मुलाकात की. पीएम मोदी ने खेल को लेकर उनका उत्साह बढ़ाया और मुस्कुराते हुए युवा खिलाड़ियों की जर्सी पर अपने ऑटोग्राफ भी दिए। 

इस दौरे की एक और खास तस्वीर तब सामने आई जब पीएम मोदी ऑस्ट्रेलिया के अंतरराष्ट्रीय मस्कट 'रूबी द रू' से मिले. पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज और स्टीव वॉ की मौजूदगी में इस मस्कट के साथ काफी देर तक मजेदार अंदाज में बातचीत की। 

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच क्रिकेट के गहरे जुड़ाव को देखते हुए दोनों प्रधानमंत्रियों की इस मुलाकात को बेहद अहम माना जा रहा है, जो दोनों देशों के बीच केवल कूटनीतिक नहीं बल्कि सांस्कृतिक और खेल के स्तर पर भी मजबूत होते रिश्तों की गवाही दे रही है। 

Related Posts

आज होगा देश के स्वच्छ शहरों का सम्मान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु प्रदान करेंगी स्वच्छ सर्वेक्षण अवॉर्ड 2025-26

नई दिल्ली राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु आज 11 नवंबर, 2026 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित एक समारोह में स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के पुरस्कार प्रदान करेंगी।‘स्वच्छता की नई…

जलवायु परिवर्तन का कहर जारी, अक्टूबर में रिकॉर्ड गर्मी के बाद 2026 दूसरा सबसे गर्म साल बनने की राह पर

नई दिल्ली दुनिया 2026 को रिकॉर्ड पर दूसरा सबसे गर्म साल बनाने की राह पर है. यूरोपीय संघ की जलवायु निगरानी एजेंसी कॉपरनिकस क्लाइमेट चेंज सर्विस ने शुक्रवार को यह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

16 नवंबर से ठप हो सकती हैं बसें! पंजाब में कर्मचारियों के ऐलान से यात्रियों की बढ़ी चिंता

16 नवंबर से ठप हो सकती हैं बसें! पंजाब में कर्मचारियों के ऐलान से यात्रियों की बढ़ी चिंता

पाकिस्तान सीमा के पास मिला 14 करोड़ का नशा, 3 पिस्तौल बरामद; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

पाकिस्तान सीमा के पास मिला 14 करोड़ का नशा, 3 पिस्तौल बरामद; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

पंजाब की हवा हुई जहरीली, पराली जलाने की घटनाएं 400 गुना बढ़ीं; AQI 500 पार

पंजाब की हवा हुई जहरीली, पराली जलाने की घटनाएं 400 गुना बढ़ीं; AQI 500 पार

चंडीगढ़ की नंदिनी का बड़ा कमाल, दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टीम में हुआ चयन

चंडीगढ़ की नंदिनी का बड़ा कमाल, दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टीम में हुआ चयन

पंजाब PCS परीक्षा पर उठे सवाल, अभ्यर्थियों ने निष्पक्ष जांच के लिए खोला मोर्चा

पंजाब PCS परीक्षा पर उठे सवाल, अभ्यर्थियों ने निष्पक्ष जांच के लिए खोला मोर्चा

बीबी जागीर कौर की अकाली दल में वापसी के संकेत, बोलीं- हमेशा अकाली रहूंगी

बीबी जागीर कौर की अकाली दल में वापसी के संकेत, बोलीं- हमेशा अकाली रहूंगी

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581