नासिक TCS केस में निदा खान को राहत, कोर्ट बोला- ‘जेल में बच्चे का जन्म गंभीर ट्रॉमा’; जमानत मंजूर

 नासिक

महाराष्ट्र के नासिक में सामने आए टीसीएस (TCS) धर्म परिवर्तन मामले में गर्भवती आरोपी निदा खान को इसी सप्ताह जमानत मिल गई है. निदा खान पांच महीने की गर्भवती हैं. जमानत देते समय कोर्ट ने कहा कि जेल में बच्चे का जन्म होना किसी भी महिला और बच्चे के लिए बहुत मुश्किल स्थिति होती है. अदालत ने इसकी तुलना भगवान कृष्ण के जन्म की परिस्थितियों से की। 

अदालत ने कहा, 'भगवान कृष्ण की तरह जेल में बच्चे को जन्म देने का ट्रॉमा और उससे जुड़ा सामाजिक कलंक किसी के लिए भी सहने योग्य नहीं है.' स्पेशल जज के.जी. जोशी ने अपने आदेश में कहा कि निदा खान पांच महीने की गर्भवती हैं. ऐसे में जेल में बच्चे का जन्म होने से मां और बच्चे दोनों को परेशानी हो सकती है. इसलिए नए बच्चे की भलाई को देखते हुए अदालत ने अपने अधिकार का इस्तेमाल करते हुए उन्हें जमानत देने का फैसला किया। 

कोर्ट ने यह भी कहा कि इस मामले की जांच पूरी हो चुकी है और पुलिस चार्जशीट दाखिल कर चुकी है. साथ ही अदालत ने अपने आदेश में यह भी लिखा कि जांच में सामने आया है कि निदा खान ने दूसरे आरोपियों की मदद से शिकायत करने वाली महिला का ब्रेनवॉश करने और उसके विचारों व धर्म को बदलने की कोशिश की। 

कोर्ट के अनुसार, निदा खान के खिलाफ सिर्फ एक मामले में चार्जशीट दाखिल हुई है. यह मामला देवलाली कैंप थाने में दर्ज है. वहीं इस केस के सात अन्य आरोपियों के खिलाफ 26 मार्च से 3 अप्रैल के बीच कुल नौ एफआईआर दर्ज की गई हैं. निदा खान पर आरोप है कि उन्होंने अपनी एक सहकर्मियों पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाकर उन्हें बुर्का और धार्मिक किताबें दीं. साथ ही उसके मोबाइल फोन में धार्मिक ऐप भी इंस्टॉल किए। 

कैसे खुला TCS मामला? 
बताया जा रहा है कि इस पूरे मामले की शुरुआत फरवरी 2026 में हुई. एक राजनीतिक कार्यकर्ता ने नासिक पुलिस में शिकायत दी कि एक कंपनी में काम करने वाली हिंदू महिला रमजान के रोजे रख रही है. इसके बाद पुलिस ने गुप्त जांच शुरू की. जांच के दौरान महिला पुलिसकर्मियों को हाउसकीपिंग स्टाफ बनाकर कंपनी में भेजा गया. उन्होंने अंदर की गतिविधियों पर नजर रखी और सबूत जुटाए. जांच में पुलिस के मुताबिक कुछ टीम लीडर अपने पद का गलत इस्तेमाल कर कर्मचारियों पर धर्म बदलने का दबाव बना रहे थे. इसके बाद सात पुरुषों और एक महिला को गिरफ्तार किया गया. इनपुट के मुताबिक, निदा खान को भी इस मामले में आरोपी बताया गया है। 

Related Posts

सहारा रिफंड की सीमा खत्म! अब पूरी जमा राशि के लिए करें आवेदन, जानें नए नियम

नई दिल्ली  अगर आपका पैसा सहारा में फंसा है और कई बार रिफंड पोर्टल पर आवेदन करने के बाद भी रकम आपके खाते में नहीं आई है तो आपके लिए…

EPFO का नया फीचर: WhatsApp पर मिलेगी पीएफ खाते की A to Z डिटेल, जानें कैसे करें इस्तेमाल

 नई दिल्ली कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के सदस्य अपने मेंबर्स के लिए नई व्हाट्सएप सर्विस को लॉन्च कर दिया है. इसका उपयोग करके न सिर्फ पीएफ खाते में जमा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब में पूर्व मंत्री के ठिकानों पर कार्रवाई को लेकर BJP-कांग्रेस आमने-सामने

पंजाब में पूर्व मंत्री के ठिकानों पर कार्रवाई को लेकर BJP-कांग्रेस आमने-सामने

पार्किंग ठेकों पर सख्ती की तैयारी, बठिंडा निगम के 178 कर्मचारियों को मिलेगा फायदा

पार्किंग ठेकों पर सख्ती की तैयारी, बठिंडा निगम के 178 कर्मचारियों को मिलेगा फायदा

पंजाब में सरकारी महिला कर्मचारियों पर गिरेगी गाज, योजना का गलत लाभ लेने पर होगी वसूली

पंजाब में सरकारी महिला कर्मचारियों पर गिरेगी गाज, योजना का गलत लाभ लेने पर होगी वसूली

पंजाब में स्वास्थ्य विभाग में बड़ा बदलाव, डॉ. अनिल गोयल और डॉ. सिमी मल्होत्रा को अहम प्रभार

पंजाब में स्वास्थ्य विभाग में बड़ा बदलाव, डॉ. अनिल गोयल और डॉ. सिमी मल्होत्रा को अहम प्रभार

पंजाब की राजनीति में बड़ा उलटफेर, तीनों पूर्व AAP विधायकों ने जॉइन की भाजपा

पंजाब की राजनीति में बड़ा उलटफेर, तीनों पूर्व AAP विधायकों ने जॉइन की भाजपा

‘सिख नरसंहार के दिन कांग्रेस ने किया जख्मों पर वार’, अमित शाह का बड़ा बयान

‘सिख नरसंहार के दिन कांग्रेस ने किया जख्मों पर वार’, अमित शाह का बड़ा बयान

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581