बिहार में जल क्रांति: लखीसराय में 500 करोड़ की योजना से 23 पंचायतों को मिलेगा स्वच्छ गंगाजल

लखीसराय

लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचईडी) ने जिले में पेयजल संकट के स्थायी समाधान की दिशा में बड़ी पहल की है।

सतही गंगा बहु ग्रामीण जलापूर्ति योजना के तहत जिले की 23 पंचायतों के 293 वार्ड के लोगों को सीधे गंगा जल उपलब्ध कराने की योजना तैयार की गई है।

इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर लगभग 500 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। योजना के तहत सूर्यगढ़ा प्रखंड के बरियारपुर के समीप एक संप (जल संग्रहण केंद्र) का निर्माण किया जाएगा।

बेगूसराय जिले के शाम्हो प्रखंड स्थित गंगा नदी से पाइपलाइन के माध्यम से गंगा जल को संप तक लाया जाएगा। इसके बाद वहां स्थापित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में गंगा जल को शुद्ध कर पाइप लाइन के जरिए संबंधित वार्डों में निर्मित पानी टंकियों तक पहुंचाया जाएगा।

टंकियों से पाइपलाइन के जरिये हर घर तक नल से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। योजना के पूर्ण होने से ग्रामीण क्षेत्रों में जल जनित बीमारियों पर अंकुश लगेगा तथा लोगों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध होगा।

जिले के सूर्यगढ़ा एवं चानन प्रखंड के 10-10, रामगढ़चौक प्रखंड के दो एवं पिपरिया प्रखंड के एक पंचायत में गंगा जल से लोगों की प्यास बुझाने की योजना है।
निम्न पंचायत व आबादी को लाभान्वित करने की है योजना
सूर्यगढ़ा प्रखंड के 10 पंचायत

  •     अलीनगर पंचायत के पांच वार्डों की 3,154 आबादी
  •     कसबा पंचायत के 17 वार्डों की 10,355 आबादी
  •     चौरा राजपुर पंचायत के नौ वार्डों की 6,944 आबादी
  •     बरियारपुर पंचायत के 17 वार्डों की 9,678 आबादी
  •     अरमा पंचायत के 11 वार्डों की 7,365 आबादी
  •     श्रीकिशुन पंचायत के 18 वार्डों की 12,902 आबादी
  •     घोसैठ पंचायत के 12 वार्डों की 9,883 आबादी
  •     लोसघानी पंचायत के 12 वार्डों की 9,436 आबादी
  •     महेशपुर पंचायत के 13 वार्डों की 5,785 आबादी
  •     मदनपुर पंचायत के 14 वार्डों की 7,573 आबादी

चानन प्रखंड के 10 पंचायत

  •     जानकीडीह पंचायत के 13 वार्डों की 9,481 आबादी
  •     खुटुकपार पंचायत के 14 वार्डों की 10,178 आबादी
  •     महेशलेटा पंचायत के 15 वार्डों की 11,809 आबादी
  •     लाखोचक पंचायत के 15 वार्डों की 11,735 आबादी
  •     गोड्डीह पंचायत के 15 वार्डों की 11,243 आबादी
  •     संग्रामपुर पंचायत के 13 वार्डों की 9,643 आबादी
  •     मलिया पंचायत के 13 वार्डों की 9,415 आबादी
  •     इटौन पंचायत के 13 वार्डों की 10,986 आबादी
  •     भलुई पंचायत के 13 वार्डों की 10,270 आबादी
  •     कुंदर पंचायत के 15 वार्डों की 12,386 आबादी

रामगढ़चौक प्रखंड के दो पंचायत

    गेरूआ पुरसंडा पंचायत के 16 वार्डों की 11,922 आबादी
    नोनगढ़ पंचायत के 13 वार्डों की 5,066 आबादी

पिपरिया प्रखंड के एक पंचायत

    सैदपुरा पंचायत अंतर्गत पवई गांव के चार के वार्डों की 2,795 आबादी

    परियोजना को शीघ्र धरातल पर उतारने के लिए जल्द ही निविदा प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।

श्रीनिवास सिंह, सहायक अभियंता, पीएचईडी, लखीसराय

 

Related Posts

गोवा में खेती को मिलेगा नया आयाम, जर्मन एक्सपर्ट्स की मदद से बढ़ेगा एग्रो-टूरिज्म

पणजी  गोवा के कृषि क्षेत्र में जल्द ही एक नया बदलाव देखने को मिल सकता है। Bicholim (बिचोलिम) की किसान उत्पादक संस्था (FPO) ने अपनी बंजर और खाली पड़ी जमीनों…

‘अब हिंदू धर्म खतरे में नहीं है?’ उमर अब्दुल्ला की शादी पर AAP विधायक का गोदी मीडिया पर हमला

नई दिल्ली जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने हाल ही में एक निजी समारोह में वरिष्ठ टीवी पत्रकार निधि राजदान के साथ शादी रचा ली। दोनों ने शनिवार को सोशल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रचनात्मकता और मासूमियत का संगम: ‘द क्रिएटिव बीज़’ ने किडप्रेन्योर कार्यक्रम में नवीन उत्पादों से सबका दिल जीता

रचनात्मकता और मासूमियत का संगम: ‘द क्रिएटिव बीज़’ ने किडप्रेन्योर कार्यक्रम में नवीन उत्पादों से सबका दिल जीता

नशा तस्करों के लिए 35 विशेष अदालतें, पंजाब में सड़क विकास और किसानों को राहत

नशा तस्करों के लिए 35 विशेष अदालतें, पंजाब में सड़क विकास और किसानों को राहत

504 करोड़ के घोटाले में बढ़ीं रिभव की मुश्किलें, कोर्ट ने जमानत देने से किया इनकार

504 करोड़ के घोटाले में बढ़ीं रिभव की मुश्किलें, कोर्ट ने जमानत देने से किया इनकार

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले अमित शाह का दौरा अहम, नशे के खिलाफ बड़े ऐलान की संभावना

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले अमित शाह का दौरा अहम, नशे के खिलाफ बड़े ऐलान की संभावना

संगरूर रैली की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, राहुल गांधी की भूमिका पर दिल्ली में अहम बैठक

संगरूर रैली की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, राहुल गांधी की भूमिका पर दिल्ली में अहम बैठक

पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर AAP का बड़ा ऐलान, भगवंत मान समेत पहली सूची में कई उम्मीदवारों के नाम शामिल

पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर AAP का बड़ा ऐलान, भगवंत मान समेत पहली सूची में कई उम्मीदवारों के नाम शामिल

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581