जैकब बेथेल की धमाकेदार पारी से इंग्लैंड जीता, सीरीज में 1-0 की बढ़त

नई दिल्ली
भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में चार विकेट से हार झेलनी पड़ी. 4 जुलाई (शनिवार) को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले गए इस मैच में सबसे निर्णायक मोड़ स्पिनर बिश्नोई का 17वां ओवर रहा, जिसमें उन्होंने 29 रन लुटा दिए. इसी ओवर ने भारत के हाथ से जीत लगभग छीन ली.

हार के बाद श्रेयस अय्यर हताश और नाराज जरूर दिखे, लेकिन भारतीय कप्तान ने हार का ठीकरा किसी एक खिलाड़ी पर फोड़ने से साफ इनकार कर दिया. मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले गए मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 190 रन बनाए थे. एक समय इंग्लैंड का स्कोर 16 ओवर में 142/5 था और भारत जीत की ओर बढ़ता दिख रहा था. लेकिन इसके बाद मैच पूरी तरह पलट गया.

कप्तान श्रेयस अय्यर ने 17वां ओवर रवि बिश्नोई को सौंपा. ओवर की शुरुआत ही नो-बॉल से हुई, जिसके बाद जैकब बेथेल ने फ्री-हिट पर छक्का जड़ दिया. फिर बिश्नोई ने एक और नो-बॉल डाल दी. बेथेल ने इसका भी पूरा फायदा उठाया और ओवर में लगातार बड़े शॉट लगाए. इस ओवर में इंग्लैंड ने 29 रन बटोर लिए और मुकाबला पूरी तरह अपनी तरफ मोड़ लिया.

कोई एक खिलाड़ी जिम्मेदार नही: श्रेयस
श्रेयस अय्यर ने कहा कि किसी एक खिलाड़ी को हार का जिम्मेदार नहीं ठहराना चाहते. श्रेयस ने बताया, 'हम सभी जानते हैं कि मैच कहां हमारे हाथ से निकला, लेकिन मैं किसी एक खिलाड़ी पर उंगली नहीं उठाना चाहता. मुझे भरोसा था कि पहली नो-बॉल के बाद रवि जोरदार वापसी करेगा. हां, 17वां ओवर हमें भारी पड़ा, लेकिन वह इससे सीखेंगे.'

श्रेयस अय्यर का मानना था कि भारत ने मुश्किल पिच पर जीत के लिए पर्याप्त रन बनाए थे. श्रेयस कहते हैं, 'इस पिच पर असमान उछाल था, ऐसे में 190 रन शानदार स्कोर था. पहले 15 ओवर तक हम पूरी तरह मैच पर हावी थे, लेकिन उसके बाद जैकब बेथेल ने बेहतरीन बल्लेबाजी की.'

श्रेयस अय्यर ने इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज जैकब बेथेल की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि बेथेल की निडर बल्लेबाजी ने मैच का रुख बदल दिया. श्रेयस ने कहा, 'उन्होंने मैदान के डायमेंशन और पिच को बहुत जल्दी समझ लिया. बेथेल बिल्कुल निडर होकर बल्लेबाजी करते हैं. नेट्स में भी उनका यही अंदाज रहता है. युवा खिलाड़ियों को उनसे सीखने की जरूरत है. मुझे नहीं लगा कि वह किसी तरह का दबाव महसूस कर रहे थे.' बेथेल ने 76 रन की नाबाद पारी खेलकर इंग्लैंड को एक ओवर बाकी रहते जीत दिला दी.

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में हार ही हार
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम ने अब तक एक भी जीत हासिल नहीं की है. आयरलैंड दौरे पर भारत ने दोनों टी20I मुकाबले गंवा दिए थे. फिर इंग्लैंड दौरे पर पहला टी20I मैच धुल गया था. अब भारतीय टीम ने मैनचेस्टर टी20I मैच को गंवा दिया. श्रेयस की कप्तानी में भारतीय टीम 4 में से 3 मुकाबला हार चुकी है.

इस जीत के साथ पांच मैचों की सीरीज में इंग्लैंड 1-0 से आगे हो गया है. हालांकि श्रेयस अय्यर ने कहा कि टीम इस हार को ज्यादा देर तक अपने ऊपर हावी नहीं होने देगी. श्रेयस ने बताया, 'मैं हमेशा सकारात्मक रहता हूं. यह हार निराशाजनक है, लेकिन अब हमें जल्दी आगे बढ़ना होगा और अगले मुकाबले पर ध्यान देना होगा.'

Related Posts

बारिश से प्रभावित मैच में भारत का धमाका, कोहली ने 51 गेंदों में ठोके 74 रन

नई दिल्ली  अर्शदीप सिंह की अगुवाई में भारतीय गेंदबाजों की बेहतरीन गेंदबाजी और बाद में विराट कोहली के तूफानी अर्धशतक की वजह से भारतीय टीम ने बुधवार को न्यूजीलैंड को…

रणजी ट्रॉफी: एक जीत के बाद भी पूरी टीम बाहर, अध्यक्ष-सचिव की लड़ाई में फंसे खिलाड़ी

नई दिल्ली  रणजी ट्रॉफी में मेघालय क्रिकेट एसोसिएशन के अंदर चल रही खींचतान के कारण बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। नागालैंड के खिलाफ प्लेट डिवीजन के मुकाबले से ठीक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581