टेक मार्केट में नए प्रोडक्ट्स की एंट्री, Galaxy A27 5G, TravelLite लैपटॉप और VlogMate Neo पेश

स्मार्टफोन की दुनिया में सैमसंग ने अपना नया और बेहद स्टाइलिश Samsung Galaxy A27 5G लॉन्च कर दिया है, जो शानदार AI फीचर्स और लंबे सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ आया है। वहीं, कंटेंट क्रिएटर्स और व्लॉगर्स की सहूलियत के लिए पोर्ट्रोनिक्स ने VlogMate Neo नाम का एक बेहद किफायती एआई-पावर्ड वायरलेस माइक्रोफोन बाजार में उतारा है। इसके साथ ही, लैपटॉप सेगमेंट में कदम बढ़ाते हुए Acer ने बिजनेस और कमर्शियल यूजर्स के लिए Acer TravelLite लैपटॉप पेश किया है, जो इंटेल के सबसे नए प्रोसेसर से लैस है। दूसरी ओर, भारतीय मोबाइल ब्रांड Ai+ के Nova 2 Neo और Nova 2 Pro स्मार्टफोन पहली ही सेल में कुछ मिनटों में आउट ऑफ स्टॉक होने के बाद अब फ्लिपकार्ट पर अपनी अगली सेल के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

    सैमसंग ने भारत में अपना नया स्टाइलिश और किफायती स्मार्टफोन Samsung Galaxy A27 5G लॉन्च किया है, जिसकी शुरुआती प्रभावी कीमत कैशबैक के बाद 28,999 रुपये से शुरू हो गई है।
    यह फोन 3 जुलाई से लाइट ग्रीन, लाइट पिंक और ब्लैक कलर्स में सैमसंग स्टोर्स, पार्टनर आउटलेट्स और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा ।
    इस फोन की सबसे बड़ी यूएसपी इसका लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट है।
    स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Galaxy A27 5G में 120Hz सुपर एमोलेड इन्फिनिटी-ओ डिस्प्ले है। फोन में 50MP का मेन कैमरा दिया गया है।

भारी मांग के कारण वापस शुरू हुई इनकी सेल
    भारतीय मोबाइल ब्रांड Ai+ ने Nova 2 Neo और Nova 2 Pro की 26 जून को फ्लिपकार्ट पर हुई पहली सेल में सारे डिवाइस चंद मिनटों में बिक गए।
    भारी मांग को देखते हुए कंपनी ने इसकी अगली सेल 30 जून को दोपहर 12 बजे से दोबारा फ्लिपकार्ट पर लाइव हो गई है। इन दोनों स्मार्टफोन्स को 22 जून को पेश किया गया था।
    ये दोनों ही स्मार्टफोन्स लेटेस्ट Android 16 पर आधारित भारत के पहले सॉवरेन मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम NxtQuantum OS पर काम करते हैं, जो यूजर्स को बेहद क्लीन और सुरक्षित सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस देता है।

Acer ने पेश किया नया लैपटॉप
    ​Acer ने भारतीय बाजार में कंपनियों, छोटे व्यवसायों (SMBs) और शैक्षणिक संस्थानों को ध्यान में रखकर अपना नया TravelLite TL24-54M बिजनेस लैपटॉप लॉन्च किया है।
    इस लैपटॉप की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह इंटेल की एडवांस 18A प्रोसेस नोड तकनीक पर बने Intel Core Series 3 प्रोसेसर से लैस है, जो बजट रेंज में भी शानदार एआई (AI) क्षमताएं और बेहतरीन पावर एफिशिएंसी देता है ।
    सुरक्षा के लिहाज से यह बेहद मजबूत है, जिसमें TPM 2.0, बायोस-लेवल सिक्योरिटी, प्राइवेसी कैमरा शटर और फिंगरप्रिंट ऑथेंटिकेशन जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
    इसमें 14 इंच का Full HD+ डिस्प्ले दिया गया है। परफॉर्मेंस को स्मूथ बनाने के लिए यह 64GB तक की DDR5 रैम और हाई-स्पीड PCIe Gen4 SSD स्टोरेज को सपोर्ट करता है। कीमत अभी कंपनी ने अनाउंस नहीं की है।

एआई पावर्ड वायरलेस माइक्रोफोन
    पोर्ट्रोनिक्स ने भारत में VlogMate Neo नाम का एक नया एआई पावर्ड टाइप-सी वायरलेस माइक्रोफोन लॉन्च किया है ।
    इस डिवाइस की कीमत 3,999 रुपये है, लेकिन इसे 1,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह माइक्रोफोन व्लॉगर्स, इन्फ्लुएंसर्स और टीचर्स के लिए बेहतरीन टूल है।
    इसमें डुअल-माइक्रोफोन सिस्टम और AI नॉइज रिडक्शन दिया गया है, जो आसपास के फालतू शोर को हटाकर साफ आवाज रिकॉर्ड करता है ।
    यह पूरी तरह प्लग-एंड-प्लेहै, यानी इसे स्मार्टफोन के टाइप-सी पोर्ट में लगाते ही यह बिना किसी अतिरिक्त ऐप के काम करने लगता है।
    इसकी वायरलेस रेंज 30 मीटर तक की है, जिससे क्रिएटर्स बिना ऑडियो क्वालिटी खराब हुए दूर से भी वीडियो शूट कर सकते हैं।

Related Posts

Apple की AI हेल्थ सर्विस लॉन्च, बीमारी और सेहत से जुड़े सवालों के जवाब देगा नया ऐप

 नई दिल्ली  Apple ने एक नया आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) ऐप लॉन्च कर दिया है, जिसका नाम Apple Health AI Usage Study है. इसके लिए AI हेल्थकेयर कंपनी OpenEvidence के साथ…

वेडिंग सीजन में स्लिम होने की चाह बनी खतरा, GLP-1 इंजेक्शन के इस्तेमाल पर डॉक्टरों ने किया अलर्ट

भोपाल  राजधानी में इन दिनों एक नया ट्रेंड देखने को मिल रहा है। शादी नजदीक आते ही कई ऐसी युवतियां जो मोटापे और डायबिटीज से जूझ रही हैं, वजन घटाने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब में पराली प्रदूषण पर बड़ा एक्शन, 5,972 घटनाएं दर्ज; 2,219 मामलों में लगाया मुआवजा

पंजाब में पराली प्रदूषण पर बड़ा एक्शन, 5,972 घटनाएं दर्ज; 2,219 मामलों में लगाया मुआवजा

धान कटाई लगभग पूरी, पराली प्रदूषण पर पंजाब सरकार सख्त, हजारों मामलों में कार्रवाई तेज

धान कटाई लगभग पूरी, पराली प्रदूषण पर पंजाब सरकार सख्त, हजारों मामलों में कार्रवाई तेज

पंजाब चुनाव से पहले भाजपा का बड़ा कदम, राघव चड्ढा को मिली नई जिम्मेदारी

पंजाब चुनाव से पहले भाजपा का बड़ा कदम, राघव चड्ढा को मिली नई जिम्मेदारी

लाउड म्यूजिक बजाना पड़ेगा महंगा, चंडीगढ़ में उल्लंघन पर 1 लाख तक जुर्माना

लाउड म्यूजिक बजाना पड़ेगा महंगा, चंडीगढ़ में उल्लंघन पर 1 लाख तक जुर्माना

चंडीगढ़ में ट्रैफिक चालान पर राहत, 100 रुपये में केस निपटाने की मिल रही सुविधा

चंडीगढ़ में ट्रैफिक चालान पर राहत, 100 रुपये में केस निपटाने की मिल रही सुविधा

गुरदासपुर में पुलिसकर्मी की मौत से हड़कंप, शव के पास गोली लगने के मिले संकेत

गुरदासपुर में पुलिसकर्मी की मौत से हड़कंप, शव के पास गोली लगने के मिले संकेत

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581