बैंकिंग सेक्टर में बड़ा मौका: BOI क्रेडिट ऑफिसर वैकेंसी 2026 जारी

सरकारी बैंक में ऑफिसर बनने की शानदार अपॉर्चुनिटी आ गई है। हाल ही में बैंक ऑफ इंडिया ने जीबीओ स्ट्रीम के तहत क्रेडिट ऑफिसर्स के 750 से ज्यादा पदों पर नई भर्ती करने की घोषणा की है। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट bankofindia.bank.in पर इस भर्ती का विस्तृत विज्ञापन भी जारी कर दिया गया है। ऐसे में जो अभ्यर्थी लंबे समय से बैंक में सरकारी नौकरी पाने की प्रिपरेशन कर रहे हैं, उनके यह लिए अच्छा चांस हो सकता है। अगर लिखित परीक्षा नहीं होती है, इस रिक्रूटमेंट में डायरेक्ट इंटरव्यू बेस पर भी सेलेक्शन हो सकता है।

बैंक ऑफ इंडिया ने यह भर्ती क्रेडिट ऑफिसर्स (GBO स्ट्रीम) के तीन स्केल के लिए निकाली है। MMGS-II, MMGS-III और SMGS-IV। तीनों को मिलाकर 779 पद भरे जाएंगे। सबसे ज्यादा पद 677 MMGS-II लेवल के हैं।

कौन बन सकता है BOI में क्रेडिट ऑफिसर?
    क्रेडिट ऑफिसर (MMGS-II): किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से अभ्यर्थी ने न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएशन की हो। एससी/एसटी/ओबीसी/पीडब्ल्यूबीडी कैंडिडेट्स 55 प्रतिशत अंक लाने पर भी योग्य होंगे। सीए/CMA-ICWA/सीएस/सीएफए भी मान्य होगी। इसके साथ बतौर ऑफिसर कम से कम 3 साल का अनुभव भी रखते हों। आयुसीमा 25-32 वर्ष तक तय की गई है।
    क्रेडिट ऑफिसर (MMGS-III): ग्रेजुएशन की डिग्री 60 प्रतिशत, एससी/एसटी/ओबीसी/पीडब्ल्यबीडी ने 55 प्रतिशत अंको के साथ हासिल की हो। साथ में पोस्ट क्वालिफिकेशन कम से कम 5 साल का अनुभव भी रखते हों। जिसमें से 3 साल एमएमएमई क्रेडिट/कमर्शियल क्रेडिट/प्रोजेक्ट क्रेडिट/प्रोजेक्ट फाइनेंस/मिड लार्ज क्रेडिट शेड्यूल और कमर्शियल बैंक/फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन/एमबीएफसी काम किया हो और एज लिमिट 28-38 वर्ष तक हो।
    क्रेडिट ऑफिसर (SMGS-IV): 60 प्रतिशत/55 प्रतिशत मार्क्स (SC/ST/OBS/PWBD) के साथ ग्रेजुएट+ 7 साल पोस्ट क्वालिफिकेशन वर्क एक्सपीरियंस हासिल किया हो। मांगे गए अनुभव के साथ सीए/CMA-ICWA/CS/CFA भी अप्लाई कर सकते हैं। आवेदक की उम्र 32-45 वर्ष तक हो। अधिकतम उम्र में रिजर्व कैटेगिरी के अभ्यर्थियों को नियमानुसार छूट देने का प्रावधान किया गया है।

सेलेक्शन कैसे होगा?
बैंक ऑफ इंडिया क्रेडिट ऑफिसर की पोस्ट पर आवेदकों की संख्या के आधार पर ऑनलाइन टेस्ट/पर्सनल इंटरव्यू के जरिए कैंडिडेट्स का सेलेक्शन करेगा।

    स्क्रूटनी: सर्टिफिकेट्स और एजुकेशनल क्वालिफिकेशन के बेस पर कैंडिडेट्स को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
    ऑनलाइन एग्जाम: लिखित परीक्षा में इंग्लिश लैंग्वेज से 25 और संबंधित पोस्ट की प्रोफेशनल नॉलेज से 100, कुल मिलाकर 125 सवाल पूछे जाएंगे। हर सवाल 1 अंक का होगा। परीक्षा की अवधि 120 मिनट की होगी। एग्जाम में निगेटिव मार्किंग भी होगी।
    इंटरव्यू: ऑनलाइन रिटन एग्जाम के जरिए मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी। जिसके मुताबिक कैंडिडेट्स को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
    अगर रिटन एग्जाम नहीं: अगर रिटन एग्जाम और इंटरव्यू आयोजित होता है तो 70:30 के रेश्यो के आधार पर फाइनल सेलेक्शन किया जाएगा। वहीं अगर आवेदन की संख्या कम रहती है और लिखित परीक्षा आयोजित नहीं होती है तो फिर मार्क्स और पर्सनल इंटरव्यू के जरिए चयन होगा। इसमें इंटरव्यू का वेटेज फिर 100 होगा।

BOI क्रेडिट ऑफिसर भर्ती में एप्लिकेशन फीस
    एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी- ₹175
    जनरल और अन्य कैंडिेडट्स-₹850

आवेदन शुल्क का भुगतान 30 जून से 27 जुलाई 2026 के दौरान फॉर्म भरने के बाद कभी भी किया जा सकता है। इस भर्ती से जुड़ी अन्य किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।

Related Posts

4 नवंबर को इन राशियों के लिए रहेगा शुभ दिन, भोलेनाथ की कृपा से होगा लाभ

मेष राशि आज शाम तक कार्यों को पूरा करने के लिए आसान गोल्स बनाएं। पेमेंट करने से पहले बिल की दो बार जांच करें। आज के दिन सहकर्मियों से तारीफ…

कलावा किस हाथ में बांधना चाहिए? पुरुषों और महिलाओं के लिए जानें धार्मिक नियम

Kalawa Wearing Rules: हिंदू धर्म में पूजा-पाठ के दौरान माथे पर तिलक लगाने के साथ कलाई पर कलावा बांधने की भी परंपरा है. इसे शुभता और रक्षा का प्रतीक माना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

फतेहगढ़ साहिब के पर्यटन विकास को लेकर राज्यपाल का बड़ा बयान, प्रस्ताव मिलते ही होगी मंजूरी

फतेहगढ़ साहिब के पर्यटन विकास को लेकर राज्यपाल का बड़ा बयान, प्रस्ताव मिलते ही होगी मंजूरी

फर्जी NHAI अधिकारी की जमानत याचिका खारिज, 7.29 करोड़ की ठगी का मामला

फर्जी NHAI अधिकारी की जमानत याचिका खारिज, 7.29 करोड़ की ठगी का मामला

PGI मरीजों के पैसों का खेल उजागर, ढाबा संचालक और दुकानदारों के खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये

PGI मरीजों के पैसों का खेल उजागर, ढाबा संचालक और दुकानदारों के खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये

पंजाब में मौसम के बीच प्रदूषण की मार, कई शहरों में AQI 200 के पार पहुंचा

पंजाब में मौसम के बीच प्रदूषण की मार, कई शहरों में AQI 200 के पार पहुंचा

पंजाब में पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर ED का छापा, दूसरे दिन भी दस्तावेज खंगाल रही टीम

पंजाब में पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर ED का छापा, दूसरे दिन भी दस्तावेज खंगाल रही टीम

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581