साबुत गेहूं का हलवा रेसिपी: देसी घी और ड्राई फ्रूट्स के साथ बनाएं पारंपरिक स्वादिष्ट मिठाई

जब भी घर में कुछ मीठा खाने का मन करता है तो सबसे पहले हमारे दिमाग में सूजी या आटे का हलवा ही आता है. लेकिन क्या आपने कभी साबुत गेहूं से बना हलवा ट्राई किया है. यह हलवा काफी टेस्टी होता है और इसे आप बेहद आसानी से घर पर बना सकते हैं. देसी घी की खुशबू, इलायची का स्वाद और ड्राई फ्रूट्स का क्रंच इसके स्वाद को और भी खास बना देते हैं.

अगर आप इस बार सूजी और आटे के हलवे से हटकर कुछ अलग और पारंपरिक स्वाद ट्राई करना चाहते हैं तो गेहूं का हलवा आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. तो आइए जानते हैं कि घर पर आसानी से दानेदार और टेस्टी गेहूं का हलवा कैसे बना सकते हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)
1 कप गेहूं
1/2 कप चीनी
1 बड़ी कटोरी घी
10 काजू
5 बादाम
6 से 7 इलायची

गेहूं का हलवा बनाते कैसे हैं?

  • गेहूं का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले गेहूं को 12 घंटे या रातभर पानी में भिगोकर रख दें. सुबह गेहूं को अच्छी तरह धोकर पानी निकाल लें और मिक्सर जार में डाल दें. इसमें आधा कप पानी मिलाकर गेहूं को बारीक पीस लें.
  • इसके बाद पिसे हुए मिश्रण को एक छलनी से छान लें और छिलकों को अलग कर दें. ध्यान रखें कि इसका पेस्ट हल्का स्मूद और गाढ़ा होना चाहिए.
  • अब एक कड़ाही या पैन को गैस पर गर्म करें और उसमें एक चम्मच घी डालें. घी गर्म होने पर कटे हुए काजू और बादाम को हल्का सुनहरा होने तक भून लें. इसके बाद इन्हें एक प्लेट में निकालकर अलग रख दें.
  • अब उसी कढ़ाई में एक चम्मच घी डालें और उसमें चीनी मिलाएं. चीनी को लगातार चलाते हुए पिघलाएं. चाहें तो गैस की आंच थोड़ी तेज कर सकते हैं, ताकि चीनी जल्दी पिघल जाए.
  • जब चाशनी का रंग हल्का गोल्डन ब्राउन हो जाए, तब गैस बंद कर दें और उसमें आधा गिलास पानी डाल दें. इसके बाद गैस दोबारा चालू करें और मिश्रण को लगातार चलाते रहें, ताकि पानी और चाशनी अच्छी तरह मिल जाए.
  • अब तैयार गेहूं के पेस्ट को धीरे-धीरे चाशनी में मिलाएं और गैस कम कर दें. हलवे को लगातार चलाते रहें ताकि इसमें कोई गांठें न पड़ें. इसके बाद बचा हुआ घी थोड़ा-थोड़ा करके डालते जाएं और लगातार चलाते रहें. हलवे को तब तक पकाएं, जब तक घी अलग न होने लगे और हलवा कड़ाही छोड़ने लगे.
  • अंत में भुने हुए काजू-बादाम और दरदरी पिसी इलायची डालकर अच्छी तरह मिला लें. गैस बंद कर दें.
  • अब आपका टेस्टी गेहूं का हलवा तैयार है. इसे गरमागरम सर्व करें और परिवार के साथ इसके लाजवाब स्वाद का आनंद लें.

Related Posts

काशी के घाट लाखों दीयों से क्यों जगमगाते हैं? जानिए देव दीपावली की पौराणिक मान्यता

Dev Deepawali 2026: हिंदू धर्म में देव दीपावली का विशेष महत्व है. हर साल कार्तिक पूर्णिमा के दिन यह पर्व बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है. इस दिन काशी…

तत्काल टिकट बुकिंग के लिए RailOne या IRCTC Rail Connect, कौन सा ऐप है बेहतर?

फेस्टिव सीजन में कई लोग त्योहार मनाने के लिए अपने घर जाते हैं. लेकिन कई बार ऐसी स्थिति बन जाती है कि वापसी का टिकट पहले से बुक नहीं हो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब में भ्रष्टाचार नेटवर्क पर ED का शिकंजा, भुल्लर मामले में सात अधिकारी तलब

पंजाब में भ्रष्टाचार नेटवर्क पर ED का शिकंजा, भुल्लर मामले में सात अधिकारी तलब

लुधियाना में महिला थाना प्रभारी की बढ़ेंगी मुश्किलें, अपहरण मामले में FIR दर्ज करने के आदेश

लुधियाना में महिला थाना प्रभारी की बढ़ेंगी मुश्किलें, अपहरण मामले में FIR दर्ज करने के आदेश

पंजाब में एक दिन के लिए बंद रहेंगे आम आदमी क्लीनिक, स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ेगा असर

पंजाब में एक दिन के लिए बंद रहेंगे आम आदमी क्लीनिक, स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ेगा असर

पंजाब में BJP का चुनावी अभियान तेज, संकल्पनामा वैन के जरिए जनता से मांगे जाएंगे सुझाव

पंजाब में BJP का चुनावी अभियान तेज, संकल्पनामा वैन के जरिए जनता से मांगे जाएंगे सुझाव

‘कोर्ट की परवाह नहीं’, PM मोदी के भ्रामक वीडियो मामले में लेखिका का तीखा जवाब

‘कोर्ट की परवाह नहीं’, PM मोदी के भ्रामक वीडियो मामले में लेखिका का तीखा जवाब

गुरुद्वारों के दर्शन के लिए पाकिस्तान रवाना हुआ 1822 श्रद्धालुओं का जत्था, अमृतसर में दिखा उत्साह

गुरुद्वारों के दर्शन के लिए पाकिस्तान रवाना हुआ 1822 श्रद्धालुओं का जत्था, अमृतसर में दिखा उत्साह

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581