दिल्ली में बीयर की मांग हुई बूम, मई में 11 लाख से अधिक केस की बिक्री; जानिए क्या रही वजह

नई दिल्ली

दिल्ली में गर्मियों के दौरान बीयर लोगों की सबसे पसंदीदा अल्कोहल ड्रिंक में से एक है। जैसे-जैसे गर्मी अपना रंग दिखाना शुरू करती है, बीयर की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ बढ़ जाती है। दिल्लीवासी गर्मी भगाने के लिए बीते साल मई के मुकाबले में इस मई में ज्यादा बीयर गटक गए। राजधानी में दुकानों में फिर से लोकप्रिय ब्रांडों के आने से इस साल मई में बीयर की बिक्री बीते साल इसी टाइम पीरियड के मुकाबले 10 फीसदी बढ़ी है।

आबकारी विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, बढ़ोत्तरी की वजह रिटेल दुकानों पर देश के लोकप्रिय बीयर ब्रांडों की वापसी है। आंकड़ों के अनुसार, लोकप्रिया देसी बीयर ब्रांडों की रिटेल दुकानों में हिस्सेदारी इस साल मई में बढ़कर 54 फीसदी हो गई जो कि मई 2025 में 24 फीसदी जबकि 2024 में 38 फीसदी थी।

कम लोकप्रिय ब्रांड की बिक्री पर असर
आंकड़ों के मुताबिक, कम लोकप्रिय ब्रांड जिनमें नेपाल और भूटान के ब्रांड भी शामिल हैं उनकी हिस्सेदारी 46 फीसदी रही जो कि मई 2024 में 62 फीसदी थी। एक ऑफिशियल डॉक्यूमेंट के अनुसार, बीयर की बिक्री इस साल मई में 10 फीसदी बढ़ी है जो कि बीते साल इसी टाइम पीरियड के दौरान कम थी। बीते साल मई में बीयर की 10,10,524 केस की बिक्री हुई थी, जबकि इस साल 11,12,761 केस की बिक्री हुई। इसमें से इस मई में देसी ब्रांडों की हिस्सेदारी 5,96,351 केस जबकि पिछले साल इसी अवधि के दौरान यह 2,47,143 केस थी।

ड्रॉफ्ट बीयर की बिक्री के क्या आंकड़े?
वहीं आंकड़ों से भी पता चलता है कि ड्रॉफ्ट बीयर की बिक्री ज्यादात्तर रेस्टोरेंट और क्लब में ही होती है। मई के महीने में ड्रॉफ्ट बीयर की कुल 1,521 केस बिके जिनमें से 1,365 रेस्टोरेंट में तो 126 क्लब जबकि 30 दिल्ली स्टेट इंडस्ट्रियल एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (DSIIDC) की दुकानों पर बिके।

अधिकारियों के मुताबिक, मई और जून में बीयर की बिक्री के लिए पीक सीजन माना जाता है क्योंकि इस बढ़ते तापमान के वजह से ग्राहक चिल्ड ड्रिंक का सेवन करना पसंद करते हैं।

दिल्ली में कैसा है मौसम?
दिल्ली में बीते दिनों तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार गया था लेकिन फिलहाल दिल्लीवासी भीषण गर्मी का सामना नहीं कर रहे है। शुक्रवार रात को भी दिल्ली के कुछ इलाकों में तेज हवाएं और हल्की बारिश दर्ज की गई थी। बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने से तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई, जिससे यह जून का अब तक का सबसे ठंडा दिन रहा।

Related Posts

पंजाब में पराली प्रदूषण पर बड़ा एक्शन, 5,972 घटनाएं दर्ज; 2,219 मामलों में लगाया मुआवजा

पटियाला   पंजाब में धान की कटाई के बाद पराली जलाने की घटनाओं का सिलसिला जारी है। पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीपीसीबी) की 15 नवंबर तक की रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश…

हौसले की मिसाल बनी सुकमा की दीपिका, गंभीर बीमारी को हराकर भरी सपनों की उड़ान

सफलता की कहानी घुटनों के बल चलने वाली सुकमा की बेटी दीपिका ने भरी सपनों की उड़ान बोन टीबी को मात देकर बनी नवोदय विद्यालय की छात्रा रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब में पराली प्रदूषण पर बड़ा एक्शन, 5,972 घटनाएं दर्ज; 2,219 मामलों में लगाया मुआवजा

पंजाब में पराली प्रदूषण पर बड़ा एक्शन, 5,972 घटनाएं दर्ज; 2,219 मामलों में लगाया मुआवजा

धान कटाई लगभग पूरी, पराली प्रदूषण पर पंजाब सरकार सख्त, हजारों मामलों में कार्रवाई तेज

धान कटाई लगभग पूरी, पराली प्रदूषण पर पंजाब सरकार सख्त, हजारों मामलों में कार्रवाई तेज

पंजाब चुनाव से पहले भाजपा का बड़ा कदम, राघव चड्ढा को मिली नई जिम्मेदारी

पंजाब चुनाव से पहले भाजपा का बड़ा कदम, राघव चड्ढा को मिली नई जिम्मेदारी

लाउड म्यूजिक बजाना पड़ेगा महंगा, चंडीगढ़ में उल्लंघन पर 1 लाख तक जुर्माना

लाउड म्यूजिक बजाना पड़ेगा महंगा, चंडीगढ़ में उल्लंघन पर 1 लाख तक जुर्माना

चंडीगढ़ में ट्रैफिक चालान पर राहत, 100 रुपये में केस निपटाने की मिल रही सुविधा

चंडीगढ़ में ट्रैफिक चालान पर राहत, 100 रुपये में केस निपटाने की मिल रही सुविधा

गुरदासपुर में पुलिसकर्मी की मौत से हड़कंप, शव के पास गोली लगने के मिले संकेत

गुरदासपुर में पुलिसकर्मी की मौत से हड़कंप, शव के पास गोली लगने के मिले संकेत

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581