गोल्ड-सिल्वर खरीदारों के लिए राहत! सोना 3,400 रुपये से ज्यादा सस्ता, चांदी भी लुढ़की

इंदौर 
सोने और चांदी की कीमतों में आज सोमवार को भारी गिरावट देखने को मिली है। सोने का रेट 3422 रुपये प्रति 10 ग्राम गिर गया है। वहीं, चांदी का रेट 13000 रुपये से अधिक लुढ़क चुका है। जिसकी वजह से चांदी का रेट 250000 रुपये के नीचे चला आया है। बता दें, इंडियन बुलियंस ज्वैलर्स एसोसिएशन ने सोने और चांदी की नई कीमतें जारी कर दी हैं।

क्या है आज गोल्ड का रेट? 
इंडियन बुलियंस ज्वैलर्स एसोसिएशन की रिपोर्ट के अनुसार 24 कैरेट गोल्ड का रेट आज सोमवार की सुबह 150768 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इससे पहले शुक्रवार की दोपहर में गोल्ड का रेट 154190 रुपये प्रति 10 ग्राम था। यानी तब से अबतक गोल्ड की कीमतों में 3422 रुपये की गिरावट देखने को मिली है।

सर्राफा बाजार में 23 कैरेट गोल्ड का रेट 150164 रुपये, 22 कैरेट गोल्ड का रेट 138130 रुपये, 18 कैरेट गोल्ड का रेट 113076 रुपये और 14 कैरेट गोल्ड का रेट 88199 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है।

चांदी का रेट 2.50 लाख रुपये के नीचे आया 
आज सिल्वर की कीमतों में तो भारी गिरावट देखने को मिली है। 1 किलोग्राम चांदी का रेट 241160 रुपये के स्तर पर आ गया है। इससे पहले शुक्रवार को चांदी का रेट 254950 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर था। बता दें, तब से अबतक चांदी की कीमतों में 13790 रुपये की गिरावट देखने को मिली है।

चांदी का रेट 25000 रुपये कुछ चंद दिनों में गिरा
2 जून को 24 कैरेट गोल्ड का रेट बुलियंस मार्केट में 156296 रुपये प्रति 10 ग्राम था। उसके मुकाबले आज सोमवार को सोने का दाम 5528 रुपये लुढ़क चुका है। वहीं, चांदी का रेट 2 जून को 266200 रुपये के स्तर पर था। सिल्वर की कीमतों में तब से अबतक 25040 रुपये की गिरावट देखने को मिली है।

क्यों गिर रहा है सोने का रेट?
कच्चे तेल की कीमतों में जारी तेजी का असर सोने और चांदी की कीमतों में साफ देखने को मिल रहा है। क्रूड ऑयल का रेट बढ़ने की वजह से दुनिया भर में महंगाई बढ़ रही है। यही कारण है कि सेंट्रल बैंक्स ब्याज दर बढ़ाने पर लगातार विचार कर रहे हैं। जिसका नकारात्मक प्रभाव बुलियंस मार्केट पर दिखता है।

घरेलू स्तर की बात करें तो डिमांड में गिरावट का असर देखा जा रहा है। शादियों का सीजन बीत चुका है। नया सीजन भी काफी दूर है। मौजूदा परिस्थितियों का असर सोने की कीमतों में पर साफ देखने को मिल रहा है।

Related Posts

घरेलू गैस सिलेंडर के दाम स्थिर, लेकिन कमर्शियल LPG की कीमतों में फिर बढ़ोतरी

नई दिल्ली नवंबर महीने की शुरुआत देश में कई बड़े बदलावों (Rule Change 1st November) के साथ हुई है. 1 नवंबर को पहला झटका एलपीजी यूजर्स को लगा है, क्योंकि…

फोन-फैशन के बाद टू-व्हीलर खरीदने का भी बड़ा प्लेटफॉर्म बना Amazon, सेल में 6 गुना की बढ़ोतरी

नई दिल्ली भारतीय बाजार में ऑनलाइन शॉपिंग का चलन काफी बढ़ गया है. पहले घरेलू सामान, फिर फोन और अब लोग टू-व्हीलर भी ऑनलाइन खरीदने लगे हैं. हाल में जारी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘सिख नरसंहार के दिन कांग्रेस ने किया जख्मों पर वार’, अमित शाह का बड़ा बयान

‘सिख नरसंहार के दिन कांग्रेस ने किया जख्मों पर वार’, अमित शाह का बड़ा बयान

AAP विधायकों के इस्तीफे पर अमन अरोड़ा और बलतेज पन्नू का पलटवार, BJP पर लगाए आरोप

AAP विधायकों के इस्तीफे पर अमन अरोड़ा और बलतेज पन्नू का पलटवार, BJP पर लगाए आरोप

पंजाब में चुनावी सरगर्मी तेज, आम आदमी पार्टी के दो विधायकों के इस्तीफे से हलचल

पंजाब में चुनावी सरगर्मी तेज, आम आदमी पार्टी के दो विधायकों के इस्तीफे से हलचल

राहुल गांधी का बड़ा बयान, साफ छवि और जीतने की क्षमता वाले नेताओं को मिलेगा टिकट

राहुल गांधी का बड़ा बयान, साफ छवि और जीतने की क्षमता वाले नेताओं को मिलेगा टिकट

मोहाली जमीन घोटाले में बड़ा खुलासा, बिल्डर को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप

मोहाली जमीन घोटाले में बड़ा खुलासा, बिल्डर को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप

भगवंत मान होंगे AAP का चेहरा, संजीव अरोड़ा को पार्टी ने बनाया उम्मीदवार

भगवंत मान होंगे AAP का चेहरा, संजीव अरोड़ा को पार्टी ने बनाया उम्मीदवार

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581