भारत की पहली पारी 564/8 घोषित, गिल-पंत ने जमाया दबदबा

  मुल्‍लांपुर
मुल्‍लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में भारत और अफगानिस्‍तान के बीच खेले जा रहे इकलौते टेस्‍ट के दूसरे दिन का खेल समाप्‍त हो गया है। यह दिन भी पूरी तरह भारत के नाम रहा।

पहले भारतीय बल्‍लेबाजों ने गदर काटा, फिर डेब्यूटेंट मानव सुथार ने गेंद से अफगान टीम के होश उड़ा दिए। दिन का खेल समाप्‍त होने तक अफगानिस्‍तान ने पहली पारी में 5 विकेट खोकर 113 रन बनाए। अफगानिस्‍तान टीम अभी भी 451 रन पीछे है।

शतक से चूके पंत
पहले दिन का खेल खत्‍म होने तक भारतीय टीम का स्‍कोर 368/3 था। शुभमन गिल (103) शतक और ऋषभ पंत (50) फिफ्टी लगाकर नाबाद थे। दूसरे दिन गिल के रूप में पहला विकेट गिरा। भारतीय कप्‍तान ने 117 गेंदों पर 126 रन की पारी खेली। ध्रुव जुरेल (19) सस्‍ते में आउट हुए। पंत शतक से चूक गए और 81 रन बना पाए।

सिराज की तूफानी बल्‍लेबाजी
डेब्‍यू मैच खेल रहे मानव सुथार ने 41 गेंदों पर 28 और मोहम्‍मद सिराज ने 12 गेंदों पर 22 रन की पारी खेली। वॉशिंगटन सुंदर (52) अर्धशतक लगाकर नाबाद रहे। अफगानिस्‍तान की ओर से मोहम्मद सलीम सफी ने 6 विकेट चटकाए। भारतीय टीम ने पारी 564/8 पर घोषित कर दी।

सुथार ने चटकाए 3 विकेट
पहली पारी में बल्‍लेबाजी करने उतरी अफगानिस्‍तान की कमर मानव सुथार ने तोड़ दी और 3 विकेट चटकाए। वहीं प्रसिद्ध कृष्‍णा को भी 2 सफलताएं मिलीं।
अपने कोटे के पहले और पारी के 5वें ओवर में सुथार ने अब्‍दुल मलिक (16) को सिराज के हाथों कैच आउट कराया।
इसके अलावा सुथार ने रहमानुल्लाह गुरबाज (12) और अफसर जजई (3) को अपने जाल में फंसाया।
कृष्‍णा ने सेदिकुल्लाह अटल (17) को बोल्‍ड और कप्‍तान हशमतुल्लाह शाहिदी (20) को LBW आउट किया।
दूसरे दिन स्‍टंप तक रहमत शाह 81 गेंदों पर 43 रन बनाकर नाबाद हैं।

 

Related Posts

न्यूजीलैंड ने भारत का विजयरथ रोका, चौथे टी20 में 259 रन बनाकर 87 रनों से जीता मुकाबला

ऑकलैंड भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला 30 अक्टूबर (शुक्रवार) को खेला गया. ऑकलैंड के ईडन पार्क में आयोजित इस मुकाबले में न्यूजीलैंड…

पैरा एशियन गेम्स में भारतीय बेटियों का जलवा, मेडल जीतकर बढ़ाया देश का मान

 नई दिल्‍ली  हाल ही में जापान में संपन्न एशियन पैरा गेम्स में अपने अदम्य साहस और दृढ़ इच्छाशक्ति का प्रदर्शन करते हुए देश की बेटियों ने इतिहास रच दिया। इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

PU में गाड़ियों की आवाजाही से बढ़ी परेशानी, रोक नहीं लगी तो सड़कों पर उतरेंगे छात्र

PU में गाड़ियों की आवाजाही से बढ़ी परेशानी, रोक नहीं लगी तो सड़कों पर उतरेंगे छात्र

अंबेडकर प्रतिमा पर तीसरी बार हमला, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

अंबेडकर प्रतिमा पर तीसरी बार हमला, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

लुधियाना में दर्दनाक हादसा, ऑटो की टक्कर से 2 की गई जान, 9 लोग घायल

लुधियाना में दर्दनाक हादसा, ऑटो की टक्कर से 2 की गई जान, 9 लोग घायल

लुधियाना में सरेआम गुंडागर्दी, जगजोत सिंह पर हमला कर सिर पर किए वार

लुधियाना में सरेआम गुंडागर्दी, जगजोत सिंह पर हमला कर सिर पर किए वार

पराली जलाने से रोकने पर भड़के किसान, तरनतारन में अधिकारी पर हमला, 90 पर कार्रवाई

पराली जलाने से रोकने पर भड़के किसान, तरनतारन में अधिकारी पर हमला, 90 पर कार्रवाई

जालंधर में स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

जालंधर में स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581