आदिवासियों को टारगेट कर धर्मांतरण का आरोप, 11 आरोपी पुलिस रिमांड पर

राजस्थान
(Conversions) उदयपुर के जनजातीय क्षेत्र के लोगों का धर्म परिवर्तन कराने की कई बार शिकायतें सामने आ रही है, लेकिन पहली बार पुलिस ने इससे जुड़ी बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने धर्मांतरण के आरोप में 11 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें धर्म गुरु भी शामिल है. यह कार्रवाई उदयपुर जिले से तकरीबन 80 किलोमीटर दूर ऋषभदेव थाना क्षेत्र के कानूवाड़ा बिलखाई गांव में हुई है.

पुलिस ने मारा छापा
कानूवाड़ा ब‍िलखाई गांव के एक खेत में धर्म सभा चल रहा था. आरोप है क‍ि वहां धर्म पर‍िवर्तन कराया जा रहा था. इसकी श‍िकायत पुल‍िस से की गई. पुल‍िस धर्म सभा में छापा मारकर आरोपियों को डिटेन किया है. जानकरी के अनुसार, पकड़े गए लोगों में उदयपुर सहित छत्तीसगढ़ और झारखंड के लोग शामिल हैं.

कराया जा रहा था धर्म परिवर्तन
ऋषभदेव थानाधिकारी हेमंत अहारी ने बताया कि शिकायत मिली थी कि गांव के ही एक व्यक्तिधर्म सभा का आयोजन करा रहा है. सभा पिछले दो दिन से चल रही थी, जहां पर आसपास गांव के लोगों को बुलाकर धर्म बदलने के लिए कहा जा रहा है. शिकायत के आधार पर मौके पर पहुंचे. धर्म सभा से धर्म गुरु और कुछ स्थानीय लोगों को डिटेन किया है. अभी पूछताछ की जा रही है. इसके बाद ही मामला साफ होगा.

आदिवासियों को कर रहे टारगेट
गांव के शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि गरीब आदिवासियों को टारगेट कर पिछले कई दिनों से यहां धर्म परिवर्तन का माहौल बनाया जा रहा था. शिकायतकर्ता ने कहा कि उसे खुद बुलाया गया था, और धर्म बदलने का लालच दिया गया. इसके बदले आर्थिक सहायत देने को बात कही. हालांकि, पूछताछ के बाद ही सामने आएगा और पुलिस खुलासा करेगी.

पुलिस ने रिमांड पर लिया
उदयपुर के डीएसपी राजीव राहर ने बताया कि धर्मांतरण के आरोप में पुलिस ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनको कोर्ट में पेश पर रिमांड पर लिया गया है. अब पुलिस आरोपियों से पूछताछ करेगी. इसके साथ ही मोबाइल खंगाले जाएंगे. इसके बाद सामने आएगा कि इनका नेटवर्क कितना फैला है और कहा कहा धर्म परिवर्तन से जुड़ी धर्म सभाएं कर चुके है.

Related Posts

भोपाल के मास्टर प्लान-2047 पर बढ़ा विवाद, किसानों की 5 हजार आपत्तियों पर होगा मंथन

  भोपाल  राजधानी भोपाल के बहुप्रतीक्षित मास्टर प्लान-2047 के ड्राफ्ट पर प्राप्त आपत्तियों की सुनवाई का आज दूसरा दिन है। आज की सुनवाई में बड़े तालाब और उसके आसपास के…

धीरेंद्र शास्त्री की रामकथा को लेकर भव्य तैयारी, 60 सहयोगियों के साथ संभालेंगे आयोजन की कमान

प्रतापगढ़ रघुराज प्रताप सिंह  यानी कि 'राजा भैया' द्वारा आयोजित की जा रही श्रीराम कथा आज दोपहर 2:00 बजे से शुरू होगी. बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब में पराली प्रदूषण पर बड़ा एक्शन, 5,972 घटनाएं दर्ज; 2,219 मामलों में लगाया मुआवजा

पंजाब में पराली प्रदूषण पर बड़ा एक्शन, 5,972 घटनाएं दर्ज; 2,219 मामलों में लगाया मुआवजा

धान कटाई लगभग पूरी, पराली प्रदूषण पर पंजाब सरकार सख्त, हजारों मामलों में कार्रवाई तेज

धान कटाई लगभग पूरी, पराली प्रदूषण पर पंजाब सरकार सख्त, हजारों मामलों में कार्रवाई तेज

पंजाब चुनाव से पहले भाजपा का बड़ा कदम, राघव चड्ढा को मिली नई जिम्मेदारी

पंजाब चुनाव से पहले भाजपा का बड़ा कदम, राघव चड्ढा को मिली नई जिम्मेदारी

लाउड म्यूजिक बजाना पड़ेगा महंगा, चंडीगढ़ में उल्लंघन पर 1 लाख तक जुर्माना

लाउड म्यूजिक बजाना पड़ेगा महंगा, चंडीगढ़ में उल्लंघन पर 1 लाख तक जुर्माना

चंडीगढ़ में ट्रैफिक चालान पर राहत, 100 रुपये में केस निपटाने की मिल रही सुविधा

चंडीगढ़ में ट्रैफिक चालान पर राहत, 100 रुपये में केस निपटाने की मिल रही सुविधा

गुरदासपुर में पुलिसकर्मी की मौत से हड़कंप, शव के पास गोली लगने के मिले संकेत

गुरदासपुर में पुलिसकर्मी की मौत से हड़कंप, शव के पास गोली लगने के मिले संकेत

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581