सूर्यकुमार की कप्तानी पर खतरा, वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका; भारतीय टीम में मचेगी हलचल

  • नई दिल्ली
    इस साल सितंबर में होने वाले एशियन गेम्स में क्रिकेट भी खेला जाएगा, लेकिन इन खेलों में भारत की जो टी20 टीम जाएगी उसके कप्तान सूर्यकुमार यादव नहीं होंगे। इन खेलों के लिए बीसीसीआई ने जो संभावित क्रिकेटरों की लिस्ट दी है उसमें सूर्यकुमार का नाम शामिल नहीं है। इस लिस्ट में वैभव सूर्यवंशी का नाम जरूर है।

    अमर उजाला की रिपोर्ट के मुताबिक, वैभव ने आईपीएल-2026 में शानदार खेल दिखाया है और 16 मैचों में 776 रन बनाए हैं। उनकी टीम राजस्थान रॉयल्स का सफर शुक्रवार को गुजरात टाइटंस के दूसरे क्वालिफायर में हार के बाद खत्म हो गया। हालांकि, इस प्रदर्शन के बाद उनको भारतीय टीम में जल्दी मौका देने की मांग उठ रही है।

    संभावित खिलाड़ियों की लिस्ट में वैभव के अलावा श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, यशस्वी जायसवाल के नाम भी शामिल हैं। भारतीय बोर्ड 19 सितंबर से शुरू होने वाले एशियन गेम्स के लिए टीम इंडिया का एलान जल्द ही कर सकता है।

    30 क्रिकेटरों में से चुनी जाएगी टीम
    बीसीसीआई ने इन खेलों के लिए कुल 30 खिलाड़ियों की लिस्ट सौंपी है जिसमें से 15 खिलाड़ी चुने जाएंगे। ये लिस्ट आयोजकों को भेजी जा चुकी है। 2023 में जब एशियन गेम्स हुए थे तब ऋतुराज गायकवाड़ ने भारतीय टीम की कप्तानी की थी और गोल्ड मेडल दिलाया था। उस टीम के नौ सदस्य भी लिस्ट में है जिनमें गायकवाड़ का नाम भी शामिल है।

    लक्ष्मण होंगे कोच
    इन खेलों के लिए सिर्फ कप्तानी में बदलाव देखने को नहीं मिलेगा बल्कि कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव होगा। टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर एशियान गेम्स में नहीं जाएंगे। उनकी जगह बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में काम कर रहे वीवीएस. लक्ष्मण हेड कोच की जिम्मेदारी निभाएंगे। गंभीर का नाम लिस्ट में नहीं है। उनकी जगह लक्ष्मण को जगह मिली है। एशियाई खेलों में 24 सितंबर से तीन अक्टूबर के बीच क्रिकेट का आयोजन होगा।

    एशियन गेम्स से पहले भी टीम में आ सकते हैं वैभव
    वैभव ने आईपीएल में जिस तरह का प्रदर्शन किया है उसे देखते हुए वह एशियन गेम्स से पहले भी टीम में आ सकते हैं। भारत को 26 जून से आयरलैंड का दौरा करना है और टी20 सीरीज खेलनी है। बहुत संभावना है कि वैभव इस टीम का हिस्सा हों। इस सीरीज के बाद भारत को इंग्लैंड, जिम्बाब्वे के खिलाफ भी सीरीज खेलनी है।

    एशियन गेम्स के लिए चुने गए संभावित क्रिकेटर: ईशान किशन, वरुण चक्रवर्ती, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, अभिषेक शर्मा, अनुकूल रॉय, अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल, आयुष बडोनी, ध्रुव जुरेल, हार्दिक पंड्या, हर्ष दुबे, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह, खलील अहमद, कुलदीप यादव, नीतीश रेड्डी, प्रसिद्ध कृष्णा, रवि बिश्नोई, रिंकू सिंह, ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन, शाहबाज अहमद, शिवम दुबे, तिलक वर्मा, वैभव सूर्यवंशी, विप्रज निगम, वॉशिंगटन सुंदर, यशस्वी जायसवाल, यश ठाकुर।

Related Posts

पाकिस्तान के खिलाफ श्रीलंकाई बल्लेबाज का कमाल, कामिंडू मेंडिस ने शतक से मचाई सनसनी

लाहौर लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले जा रहे वनडे ट्राई-सीरीज के हाई-वोल्टेज फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने अपना दमखम दिखाया है. श्रीलंका के बाएं हाथ के स्टार बल्लेबाज कामिंदु…

न्यूजीलैंड सीरीज से पहले BCCI का बड़ा फैसला, आकिब नबी अब शुरुआती 3 वनडे में भी खेलेंगे

नईदिल्ली  न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय टीम में बड़ा बदलाव किया गया है. चयन समिति ने तेज गेंदबाज आकिब नबी (Auqib Nabi) को शुरुआती तीन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

504 करोड़ के घोटाले में बढ़ीं रिभव की मुश्किलें, कोर्ट ने जमानत देने से किया इनकार

504 करोड़ के घोटाले में बढ़ीं रिभव की मुश्किलें, कोर्ट ने जमानत देने से किया इनकार

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले अमित शाह का दौरा अहम, नशे के खिलाफ बड़े ऐलान की संभावना

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले अमित शाह का दौरा अहम, नशे के खिलाफ बड़े ऐलान की संभावना

संगरूर रैली की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, राहुल गांधी की भूमिका पर दिल्ली में अहम बैठक

संगरूर रैली की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, राहुल गांधी की भूमिका पर दिल्ली में अहम बैठक

पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर AAP का बड़ा ऐलान, भगवंत मान समेत पहली सूची में कई उम्मीदवारों के नाम शामिल

पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर AAP का बड़ा ऐलान, भगवंत मान समेत पहली सूची में कई उम्मीदवारों के नाम शामिल

‘बगावत के डर से आखिरी दिन तक टिकट रोकती है कांग्रेस’, CM मान का विपक्ष पर तंज

‘बगावत के डर से आखिरी दिन तक टिकट रोकती है कांग्रेस’, CM मान का विपक्ष पर तंज

पिता ने बदला फैसला, दलजीत का होगा अंतिम संस्कार; बोले- मदद के नाम पर मिला धोखा

पिता ने बदला फैसला, दलजीत का होगा अंतिम संस्कार; बोले- मदद के नाम पर मिला धोखा

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581