कच्चे केले की सुपर क्रिस्पी चाट: शाम के स्नैक्स के लिए हेल्दी और टेस्टी रेसिपी

जब भी शाम में चाय पीने या बच्चों को स्नैक्स देने की बात आती है तो ज्यादातर घरों में नमकीन, चिप्स, बिस्कुट या फिर टिक्की-पकौड़े बनाए जाते हैं. ये खाने में स्वादिष्ट तो लगते हैं, लेकिन इन्हें रोज खाकर अक्सर लोग बोर हो जाते हैं. अगर आप भी उन्हीं लोगों में शामिल हैं, जो रोज-रोज नमकीन, चिप्स या टिक्की खाकर बोर हो चुके हैं, तो आप कच्चे केले से बनने वाली ये मजेदार और सुपर क्रंची रेसिपी ट्राई कर सकते हैं. खास बात ये है कि ये स्वाद में तो जबरदस्त है ही, साथ ही हेल्दी भी मानी जाती है. एक बार घर में बन गई, तो लोग हफ्ते में कई बार कच्चे केले लाने की डिमांड करने लगेंगे.

कच्चे केले में कैल्शियम और आयरन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. सही तरीके और कुछ आसान टिप्स के साथ इसे कुरकुरा बनाया जा सकता है. चलिए जानते हैं कैसे बनाते हैं कच्चे केले के सुपर क्रिस्पी टूक और इसकी चाट. ये इतने स्वादिष्ट होते हैं कि खाने वाले इसे चिप्स से भी बेहतर बताएंगे.

इंग्रेडिएंट्स:
टूक बनाने के लिए
    5 कच्चे केले
    तेल – तलने के लिए

मसाला तैयार करने के लिए
    2 छोटी चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
    1 छोटी चम्मच अमचूर पाउडर
    ½ छोटी चम्मच धनिया पाउडर
    ½ छोटी चम्मच जीरा पाउडर
    ½ छोटी चम्मच सफेद नमक
    ½ छोटी चम्मच काला नमक
    ¼ छोटी चम्मच हल्दी

चाट के लिए
    फेंटा हुआ दही
    हरी चटनी
    मीठी चटनी
    बारीक सेव
    बारीक कटी हरी मिर्च
    अनार के दाने

बनाने का तरीका:
1. कच्चे केले के टूक बनाने के लिए हरे और ताजे कच्चे केले लें. केले को अच्छी तरह धोने के बाद गर्म पानी में करीब 10 से 12 मिनट तक उबाल लें. उबालते वक्त ध्यान रखें कि केले पूरी तरह गलने नहीं चाहिए, बस हल्के सॉफ्ट हो जाएं.

2. उबालने के बाद केले का छिलका आसानी से उतर जाता है. जब आप इनका छिलका उतार लें उसके बाद इन्हें लगभग एक इंच मोटे टुकड़ों में काट लें. ये बात दिमाग में रखें कि ज्यादा पतले टुकड़े नहीं करने हैं.

3. अब कड़ाही में तेल गर्म करें और केले के टुकड़ों को बीच की आंच पर करीब 5 मिनट तक हल्का फ्राई करें. इन्हें ज्यादा ब्राउन या ज्यादा क्रिस्पी नहीं करना है.

4. इसके बाद हर टुकड़े को हल्का दबाकर चपटा कर लें. कुछ टुकड़ों को थोड़ा मोटा रखें और कुछ को ज्यादा पतला दबाएं. पतले वाले टुकड़े बिल्कुल चिप्स जैसे सुपर क्रिस्पी बनते हैं.

5. अब तेल को तेज गर्म करें और इन टुकड़ों को फिर से 2 मिनट तक दोबारा फ्राई करें. इससे ये बाहर से जबरदस्त क्रंची बनते हैं और अंदर का स्वाद भी बना रहता है.

6. इन क्रिस्पी केले के टुकड़ों पर खास मसाला डाला जाता है. इसके लिए एक बाउल मेंकश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, अमचूर पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, सफेद नमक, काला नमक और हल्दी मिलाएं.

7. अब गर्म-गर्म केले के टुकड़ों पर ये मसाला डालकर अच्छी तरह टॉस करें. मसाला हर तरफ अच्छे से लग जाए, तो इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है.

कैसे बनाएं चाट?
एक प्लेट में क्रिस्पी केले के टूक रखें. ऊपर से दही, हरी चटनी, मीठी चटनी, सेव, हरी मिर्च और अनार के दाने डालें. बस तैयार है मजेदार कच्चे केले की चाट.

केले के टूक को आप शाम की चाय, दाल-चावल या स्नैक्स की तरह सर्व कर सकते हैं.

Related Posts

बिहार में मेडिकल के 500 से ज्यादा पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी ₹1.15 लाख सैलरी

मेडिकल क्षेत्र में नौकरी का मौका तलाश रहे उम्मीदवारों के लिए बिहार में अच्छा मौका है. राज्य के मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में सीनियर रेजिडेंट और ट्यूटर के 500 से…

कतर में ₹2.5 लाख की नौकरी छोड़ भारत लौटे आदित्य, मैसूर में शुरू की नई जिंदगी

कतर में एयरलाइन की नौकरी, हर महीने 2.5 लाख रुपये की कमाई और एक तयशुदा करियर… आदित्य सिंह के पास वह सब था जिसके लिए कई युवा विदेश जाने का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

निजीकरण के खिलाफ IDBI कर्मचारियों की आवाज बुलंद, चंडीगढ़ में हड़ताल का समर्थन किया

निजीकरण के खिलाफ IDBI कर्मचारियों की आवाज बुलंद, चंडीगढ़ में हड़ताल का समर्थन किया

पार्किंग ठेकों पर कसेगा शिकंजा, बठिंडा निगम 178 आउटसोर्स कर्मियों को करेगा इंसोर्स

पार्किंग ठेकों पर कसेगा शिकंजा, बठिंडा निगम 178 आउटसोर्स कर्मियों को करेगा इंसोर्स

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581