मुंबई इंडियंस प्लेऑफ से बाहर, आरसीबी ने रोमांचक 2 विकेट से जीता मैच

रायपुर
आईपीएल 2026 के 54वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को आरसीबी के खिलाफ 2 विकेट से हार मिली। इस हार के साथ ही मुंबई इंडियंस के प्लेऑफ की उम्मीद खत्म हो गई है। शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए एमआई ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 166 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए। आरसीबी ने आखिरी गेंद पर मैच को जीत लिया। टीम को जीत के लिए 6 गेंद पर 15 रन चाहिए थे। राज बावा ने 5 अतिरिक्त रन दिए। आखिरी गेंद पर रासिख सलाम ने दो रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिला दी। इस जीत से आरसीबी की टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है।

तिलक वर्मा ने मुंबई के लिए फिफ्टी ठोकी
टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही। भुवनेश्वर कुमार ने पारी के पहले ही ओवर में रेयान रिकेल्टन को महज 2 रन के स्कोर पर पवेलियन भेजा। इसके बाद रोहित शर्मा 10 गेंदों में 2 चौके और 2 छक्कों की मदद से 22 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान सूर्यकुमार यादव बिना खाता खोले आउट हुए। 28 के स्कोर पर 3 विकेट गंवाकर मुश्किल में दिख रही एमआई की पारी को नमन धीर और तिलक वर्मा ने संभाला और चौथे विकेट के लिए 57 गेंदों में 82 रनों की अहम साझेदारी निभाई।

नमन ने 32 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौके और 2 छक्कों की मदद से 47 रन बनाए। वहीं, तिलक वर्मा ने 42 गेंदों में 57 रन बनाए। अपनी इस पारी में तिलक ने 3 चौके और 2 छक्के लगाए। विल जैक्स सिर्फ 10 रनों का ही योगदान दे सके, जबकि राज बावा 14 गेंदों में 16 रन बनाकर आउट हुए। आरसीबी की ओर से गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार ने 4 ओवर में सिर्फ 23 रन देकर 4 बड़े विकेट निकाले।

क्रुणाल पंड्या ने खेली मैन विनिंग पारी
लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। विराट कोहली को दीपक चाहर ने गोल्डन डक पर पवेलियन भेजा। इसके बाद देवदत्त पडिक्कल भी 11 गेंदों पर 12 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान रजत पाटीदार बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और वह 8 रन बनाकर आउट हुए। जैकब बेथेल अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे और 27 रन बनाने के बाद कॉर्बिन बॉश का शिकार बने।

जितेश शर्मा 12 गेंदों में 18 रन बनाकर आउट हुए, जबकि टिम डेविड को कॉर्बिन बॉश ने पहली ही गेंद पर रयान रिकेल्टन के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेजा। क्रुणाल पांड्या ने एक छोर से शानदार बल्लेबाजी की और 46 गेंदों में 73 रनों की लाजवाब पारी खेली। अपनी इस पारी में क्रुणाल ने 4 चौके और 5 छक्के लगाए। भुवनेश्वर कुमार 2 गेंदों में 7 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि रसिख सलाम ने नाबाद 3 रन बनाए और टीम को जीत दिलाकर लौटे। गेंदबाजी में एमआई की ओर से कॉर्बिन बॉश ने 26 रन देकर 4 विकेट चटकाए, जबकि दीपक चाहर ने 2 विकेट अपने नाम किए।

Related Posts

न्यूजीलैंड ने भारत का विजयरथ रोका, चौथे टी20 में 259 रन बनाकर 87 रनों से जीता मुकाबला

ऑकलैंड भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला 30 अक्टूबर (शुक्रवार) को खेला गया. ऑकलैंड के ईडन पार्क में आयोजित इस मुकाबले में न्यूजीलैंड…

पैरा एशियन गेम्स में भारतीय बेटियों का जलवा, मेडल जीतकर बढ़ाया देश का मान

 नई दिल्‍ली  हाल ही में जापान में संपन्न एशियन पैरा गेम्स में अपने अदम्य साहस और दृढ़ इच्छाशक्ति का प्रदर्शन करते हुए देश की बेटियों ने इतिहास रच दिया। इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

PU में गाड़ियों की आवाजाही से बढ़ी परेशानी, रोक नहीं लगी तो सड़कों पर उतरेंगे छात्र

PU में गाड़ियों की आवाजाही से बढ़ी परेशानी, रोक नहीं लगी तो सड़कों पर उतरेंगे छात्र

अंबेडकर प्रतिमा पर तीसरी बार हमला, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

अंबेडकर प्रतिमा पर तीसरी बार हमला, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

लुधियाना में दर्दनाक हादसा, ऑटो की टक्कर से 2 की गई जान, 9 लोग घायल

लुधियाना में दर्दनाक हादसा, ऑटो की टक्कर से 2 की गई जान, 9 लोग घायल

लुधियाना में सरेआम गुंडागर्दी, जगजोत सिंह पर हमला कर सिर पर किए वार

लुधियाना में सरेआम गुंडागर्दी, जगजोत सिंह पर हमला कर सिर पर किए वार

पराली जलाने से रोकने पर भड़के किसान, तरनतारन में अधिकारी पर हमला, 90 पर कार्रवाई

पराली जलाने से रोकने पर भड़के किसान, तरनतारन में अधिकारी पर हमला, 90 पर कार्रवाई

जालंधर में स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

जालंधर में स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581