आयुर्वेद को बढ़ावा देने पर जोर, उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने चिकित्सकों को किया सम्मानित

आयुर्वेद हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और स्वस्थ जीवन का आधार : उप मुख्यमंत्री देवड़ा

आयुर्वेद चिकित्सकों को किया सम्मानित
आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति के संरक्षण, संवर्धन और अनुसंधान को प्रोत्साहित करना है जरूरी
अखिल भारतीय आयुर्वेद पीजी निबंध प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत

भोपाल 
उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा है कि आयुर्वेद केवल चिकित्सा पद्धति नहीं, बल्कि भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा और स्वस्थ जीवनशैली का आधार है। आयुर्वेद ने सदियों से मानव जीवन को निरोगी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आज पूरी दुनिया भारतीय आयुर्वेद की वैज्ञानिकता और उपयोगिता को स्वीकार कर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिली है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार भी आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति के संरक्षण, संवर्धन और विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है।

उप मुख्यमंत्री देवड़ा शुक्रवार को भोपाल के पं. खुशीलाल शर्मा शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय के रजत जयंती सभागृह में भाई उद्धवदास मेहता स्मृति न्यास द्वारा आयोजित धन्वंतरि पूजन, वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सक सम्मान एवं वैद्य उद्धवदास मेहता अखिल भारतीय आयुर्वेद पीजी निबंध प्रतियोगिता-2026 के पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने भगवान धन्वंतरि का पूजन कर प्रदेशवासियों के स्वस्थ एवं निरोगी जीवन की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने आयुर्वेद चिकित्सा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रतिष्ठित चिकित्सकों को सम्मानित किया तथा प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए।

उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने कहा कि भारतीय संस्कृति में स्वास्थ्य को सर्वोच्च धन माना गया है। आयुर्वेद हमें रोगों के उपचार के साथ संतुलित आहार, अनुशासित दिनचर्या और प्रकृति के अनुरूप जीवन जीने की प्रेरणा देता है। वर्तमान समय में जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों की बढ़ती चुनौतियों के बीच आयुर्वेद की प्रासंगिकता और अधिक बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि आधुनिक चिकित्सा विज्ञान के साथ आयुर्वेद के क्षेत्र में अनुसंधान, नवाचार और वैज्ञानिक अध्ययन को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है।

उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने कहा कि आयुर्वेद के वरिष्ठ चिकित्सकों का अनुभव और युवा विद्यार्थियों की शोध क्षमता मिलकर भारतीय चिकित्सा पद्धति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकती है। उन्होंने भाई उद्धवदास मेहता स्मृति न्यास द्वारा आयुर्वेद चिकित्सकों के सम्मान और विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने की पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल हमारी प्राचीन चिकित्सा विरासत को सहेजने का कार्य करते हैं, बल्कि नई पीढ़ी को आयुर्वेद के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित भी करते हैं।

भाई उद्धवदास मेहता स्मृति न्यास द्वारा विगत 29 वर्षों से आयुर्वेद के प्रतिष्ठित चिकित्सकों को सम्मानित किया जा रहा है। साथ ही पिछले 13 वर्षों से विश्व आयुर्वेद परिषद के सहयोग से अखिल भारतीय आयुर्वेद पीजी निबंध प्रतियोगिता आयोजित कर विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त विद्यार्थी को 21 हजार रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त विद्यार्थी को 11 हजार रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त विद्यार्थी को 7 हजार रुपये की पुरस्कार राशि के साथ शॉल, श्रीफल एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए।

समारोह की अध्यक्षता आरोग्य भारती के अखिल भारतीय संगठन मंत्री अशोक वार्ष्णेय ने की। राष्ट्रीय भारतीय चिकित्सा पद्धति आयोग (एनसीआईएसएम), नई दिल्ली की अध्यक्ष वैद्य मनीषा उपेन्द्र कोठेकर, विधायक भगवानदास सबनानी तथा पूर्व मंत्री एवं भाई उद्धवदास न्यास के अध्यक्ष उमाशंकर गुप्ता उपस्थित रहे।

 

Related Posts

राज्यपाल मंगुभाई पटेल से मिले CM यादव, दीपावली की शुभकामनाओं का किया आदान-प्रदान

राज्यपाल मंगुभाई पटेल से मुख्यमंत्री डॉ. यादव की सौजन्य भेंट दीपावली की शुभकामनाएं दी भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल से मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शुक्रवार को लोकभवन में सौजन्य भेंट…

चावड़ी बाजार हादसे के बाद MCD पर उठे सवाल, निर्माण कार्यों की निगरानी के लिए स्पेशल टास्क फोर्स की मांग

नई दिल्ली  पुरानी दिल्ली के चावड़ी बाजार की गली शीश महल में निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत गिरने के मामले में पुलिस ने तीन ठेकेदारों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

फतेहगढ़ साहिब में दर्दनाक हादसा, टैंकर में विस्फोट से मचा हड़कंप; मालिक की मौत, 3 घायल

फतेहगढ़ साहिब में दर्दनाक हादसा, टैंकर में विस्फोट से मचा हड़कंप; मालिक की मौत, 3 घायल

पंजाब में पराली पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 18 अधिकारी नपे; किसानों पर 46 लाख का जुर्माना

पंजाब में पराली पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 18 अधिकारी नपे; किसानों पर 46 लाख का जुर्माना

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581