शिक्षा विभाग सख्त: विवादित पढ़ाई की शिकायत पर हेड मास्टर सस्पेंड

जांजगीर-चांपा.

जिले में स्कूली बच्चों को धार्मिक रूप से भड़काने और धर्मांतरित करने का मामला सामने आया है. ग्रामीणों की शिकायत के पर डीईओ ने कार्रवाई करते हुए महिला प्रधान पाठक को निलंबित कर दिया है. इसमें बड़ी बात यह है कि जिस हेड मास्टर के खिलाफ कार्रवाई हुई हैं, उनका नाम लक्ष्मी देवी भारद्वाज है, जो छात्र-छात्राओं को हिन्दू देवी-देवताओं के विरुद्ध भड़काकर ईसाई रीति-नीति से धर्मांतरित करने का प्रयास रही थीं.

जानकारी के अनुसार, बलौदा के पीएमश्री कन्या प्राथमिक शाला में प्रधान पाठक लक्ष्मी देवी भारद्वाज के खिलाफ ग्रामीणों ने जनसमस्या शिविर के दौरान शिकायत की थी. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि महिला प्रधान पाठक स्कूल में प्रार्थना सभा में “जन गण मन” की जगह अन्य धार्मिक वाक्य सिखाती हैं. यही नहीं छात्र-छात्राओं को हिन्दू देवी-देवताओं के विरुद्ध भड़काकर ईसाई रीति-नीति से धर्मांतरित करने का प्रयास रही थीं. इसके साथ वित्तीय अनियमितता और फर्जी बिल-वाउचर के भी आरोप लगाए गए.

शिविर में शिकायत सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा. जिला शिक्षा अधिकारी ने शिकायत पर महिला प्रधान पाठक को कारण बताओ सूचना जारी किया गया. प्रधान पाठक द्वारा जवाब संतोष जनक नहीं देने पर उन्हें कृत्य को गंभीर कदाचार की श्रेणी में पाते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित किया. इसके साथ उनका मुख्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी बलौदा, जिला जांजगीर-चांपा नियत किया गया. निलंबन काल में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी.

थाने में भी दर्ज किया गया मामला
धर्मांतरण करने और लोक शांति भंग होने के अंदेशे पर पीएमश्री कन्या प्राथमिक शाला, बलौदाबाजार की प्रधान पाठक लक्ष्मी भारद्वाज के खिलाफ बलौदा थाना में ईश्तगासा क्रमांक 261 / 2025 धारा 126, 135 ( 3 ) बीएनएसएस कायम किया गया है. निलंबन के साथ थाने में मामला दर्ज होने से लक्ष्मी देवी भारद्वाज की मुश्किलें बढ़ गई हैं. 

Related Posts

मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की पहल से आरंग में सड़क विकास को मिली रफ्तार, 11.69 करोड़ रुपये मंजूर

मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की पहल पर आरंग को 11.69 करोड़ रुपये की सड़क विकास की सौगात धमनी-कोटनी पलौद से नवागांव तक 15.50 किलोमीटर सड़क का होगा नवीनीकरण एवं मजबूतीकरण…

मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम का विपक्ष पर निशाना, बोलीं- जनादेश स्वीकार करने के बजाय बना रहे बहाने

‘विपक्षी नेताओं को रोने की बीमारी, जनादेश स्वीकार करने के बजाय बहानेबाजी कर रहे’: मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम  ‘भाजपा के जांबाज कार्यकर्ता मैदान में डटे हैं, नींद हमारी नहीं बल्कि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

PU में गाड़ियों की आवाजाही से बढ़ी परेशानी, रोक नहीं लगी तो सड़कों पर उतरेंगे छात्र

PU में गाड़ियों की आवाजाही से बढ़ी परेशानी, रोक नहीं लगी तो सड़कों पर उतरेंगे छात्र

अंबेडकर प्रतिमा पर तीसरी बार हमला, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

अंबेडकर प्रतिमा पर तीसरी बार हमला, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

लुधियाना में दर्दनाक हादसा, ऑटो की टक्कर से 2 की गई जान, 9 लोग घायल

लुधियाना में दर्दनाक हादसा, ऑटो की टक्कर से 2 की गई जान, 9 लोग घायल

लुधियाना में सरेआम गुंडागर्दी, जगजोत सिंह पर हमला कर सिर पर किए वार

लुधियाना में सरेआम गुंडागर्दी, जगजोत सिंह पर हमला कर सिर पर किए वार

पराली जलाने से रोकने पर भड़के किसान, तरनतारन में अधिकारी पर हमला, 90 पर कार्रवाई

पराली जलाने से रोकने पर भड़के किसान, तरनतारन में अधिकारी पर हमला, 90 पर कार्रवाई

जालंधर में स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

जालंधर में स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581