झारखंड में जल संरक्षण योजना, चेकडैम से बढ़ेगी नमी और मिलेगा रोजगार

 रांची

 वन भूमि पर जल स्तर बरकरार रखने के लिए करीब छह हजार कच्चे चेकडैम बनाए जाएंगे। पहाड़ियों से उतरने वाली नलिकाओं को जगह-जगह बांधकर ये चेकडैम तैयार किए जाएंगे। इससे भूमि के ऊपर तो जल मौजूद रहेगा ही, भूगर्भ जल भी रिचार्ज होगा।

बांधवगढ़ वन क्षेत्र में यह प्रयोग करने वाले केंद्रीय पर्यावरण विशेषज्ञ दिनेश त्रिवेदी ने बताया कि गर्मी में वन्यजीवों के लिए यह आसानी से उपलब्ध होने वाला जलस्रोत होगा। मिट्टी में नमी रहने से हरियाली बढ़ेगी और राज्य के जंगलों में बायोमास की वृद्धि दर्ज की जाएगी।

बरसात से पहले ये चेकडैम तैयार कर लिए जाएंगे। त्रिवेदी ने बताया कि राज्य के वन क्षेत्र में पहले से हजारों की संख्या में ऐसे चेकडैम बने हुए हैं। इनकी पहचान कर मरम्मत भी कराई जाएगी।

एक लाख मिलियन जल भंडार बढ़ेगा
पर्यावरणविद और रांची विश्वविद्यालय में भूगर्भ शास्त्र के अध्यापक नीतिश प्रियदर्शी ने बताया कि राज्य में इस तरह के प्रयोग से एक लाख मिलियन लीटर जल की उपलब्धता बढ़ेगी। वाटर रिचार्ज की वजह से यह जल स्थायी तौर पर जमीन के ऊपर मौजूद रहेगा।

नीतिश प्रियदर्शी ने कहा कि जंगलों की प्राकृतिक वाटर रिचार्ज संरचना अतिक्रमण या वृक्ष कटाई की वजह से नष्ट हो गई है। नए तरीके से कच्चे चेकडैम बनाकर इस कमी को पूरा किया जा सकता है।

आजीविका का भी बनेगा साधन
जंगलों में बने ये वाटर रिचार्ज पिट मछली पालन के लिए भी उपयोगी होंगे। इससे ग्राम समितियों को जोड़कर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा सकते हैं। वन क्षेत्र में पहले से बड़े बांध बने हुए हैं और वहां मछली पालन हो रहा है। अब कच्चे चेकडैम में भी जल्द विकसित होने वाली मछली की प्रजाति डाली जाएगी।

 

Related Posts

‘रन फॉर जस्टिस’ मैराथन से दिया न्याय और कानूनी जागरूकता का संदेश

भोपाल यायोत्सव – विधिक सेवा सप्ताह 2026 के अंतर्गत मैराथन/वॉकथॉन का भव्य आयोजन, 500 प्रतिभागियों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा…

बुद्ध वंदना के समय सपा सांसद के बैठे रहने पर एमएलसी डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल ने उठाए सवाल

बोले-बौद्ध परंपरा और दलित समाज का अपमान हुआ, जवाब दें अखिलेश सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने जानबूझकर बौद्ध अनुयायियों को पहुंचाई ठेस अखिलेश की सरकार में दलित महापुरुषों और प्रेरणास्रोतों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

चंडीगढ़ में कारोबार को मिलेगा बढ़ावा, 52 बूथ और 188 प्लॉट्स की होगी नीलामी

चंडीगढ़ में कारोबार को मिलेगा बढ़ावा, 52 बूथ और 188 प्लॉट्स की होगी नीलामी

जालंधर-मोगा-फिरोजपुर हाईवे को मिलेगी रफ्तार, फोरलेन बनने से बचेगा एक घंटा

जालंधर-मोगा-फिरोजपुर हाईवे को मिलेगी रफ्तार, फोरलेन बनने से बचेगा एक घंटा

पंजाब में गैर-पंजीकृत मानसिक स्वास्थ्य केंद्रों की अब खैर नहीं, सरकार करेगी सख्त कार्रवाई

पंजाब में गैर-पंजीकृत मानसिक स्वास्थ्य केंद्रों की अब खैर नहीं, सरकार करेगी सख्त कार्रवाई

पंजाब चावल घोटाला: 30 दोषियों को तीन साल की जेल, FCI अधिकारियों पर भी कार्रवाई

पंजाब चावल घोटाला: 30 दोषियों को तीन साल की जेल, FCI अधिकारियों पर भी कार्रवाई

पंजाब बस हादसा: पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद देगी मान सरकार, मुआवजे की घोषणा

पंजाब बस हादसा: पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद देगी मान सरकार, मुआवजे की घोषणा

पंजाब के तरनतारन में दर्दनाक हादसा, बस पलटने से 5 की मौत; ड्राइवर पर कार्रवाई

पंजाब के तरनतारन में दर्दनाक हादसा, बस पलटने से 5 की मौत; ड्राइवर पर कार्रवाई

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581