सरकारी नौकरी का मौका: बिहार पुलिस में हवलदार इंस्ट्रक्टर बनने का सुनहरा अवसर

पटना
अगर आप पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए एक शानदार अवसर है। बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने पुलिस हवलदार इंस्ट्रक्टर के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो भी इच्छुक और एलिजिबल कैंडिडेट्स देश सेवा का जज्बा रखते हैं, वे बिना किसी देरी के आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं।

एलिजिबिलिटी और एज लिमिट
इन पदों पर आवेदन करने वाले युवाओं के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास रखी गई है। किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 12वीं कक्षा पास युवा इसके लिए योग्य हैं। एज लिमिट की बात करें तो उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा की बात करें तो पुरुष उम्मीदवारों के लिए यह 37 वर्ष और महिला उम्मीदवारों के लिए 40 वर्ष तय की गई है। ध्यान रहे कि आयु की गिनती 1 अगस्त, 2025 के आधार पर की जाएगी।
 
जरूरी तारीखें और आवेदन शुल्क
आयोग द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, 1 मई, 2026 से आवेदन शुरू हो चुके हैं वहीं आवेदन करने की लास्ट डेट 1 जून, 2026 तय की गई है। इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 100 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस के तौर पर जमा करने होंगे। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम (डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग) से ही किया जा सकेगा। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 122 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।

ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
कैंडिडेट्स इन स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अप्लाई कर सकते हैं:
    सबसे पहले बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाएं।
    वेबसाइट के होम पेज पर मौजूद ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन वाले लिंक पर क्लिक करें।
    इसके बाद मांगी गई सभी जरूरी जानकारियां बहुत ही ध्यान से भरें।
    अब अपने जरूरी दस्तावेजों, फोटो और हस्ताक्षर की की स्कैन की हुई कॉपी अपलोड करें।
    आखिर में 100 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें और फॉर्म को सबमिट कर दें।
    भविष्य की जरूरत के लिए भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास संभाल कर रखें।

कैंडिडेट्स उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले वे आधिकारिक नोटिफिकेशन को एक बार ध्यान से जरूर पढ़ लें। किसी भी तरह की जानकारी और नए अपडेट के लिए केवल आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर ही विजिट करें।

Related Posts

कलावा किस हाथ में बांधना चाहिए? पुरुषों और महिलाओं के लिए जानें धार्मिक नियम

Kalawa Wearing Rules: हिंदू धर्म में पूजा-पाठ के दौरान माथे पर तिलक लगाने के साथ कलाई पर कलावा बांधने की भी परंपरा है. इसे शुभता और रक्षा का प्रतीक माना…

सरकारी नौकरी का मौका! AFMS में मेडिकल ऑफिसर के 120 पद खाली, 9 नवंबर से करें अप्लाई

नई दिल्ली  आज भी देश में लाखों युवा निजी क्षेत्र की नौकरियों के बजाय सरकारी नौकरियों को प्राथमिकता देते हैं। अगर आप भी उनमें से एक हैं, तो आपके लिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

फर्जी NHAI अधिकारी की जमानत याचिका खारिज, 7.29 करोड़ की ठगी का मामला

फर्जी NHAI अधिकारी की जमानत याचिका खारिज, 7.29 करोड़ की ठगी का मामला

PGI मरीजों के पैसों का खेल उजागर, ढाबा संचालक और दुकानदारों के खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये

PGI मरीजों के पैसों का खेल उजागर, ढाबा संचालक और दुकानदारों के खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये

पंजाब में मौसम के बीच प्रदूषण की मार, कई शहरों में AQI 200 के पार पहुंचा

पंजाब में मौसम के बीच प्रदूषण की मार, कई शहरों में AQI 200 के पार पहुंचा

पंजाब में पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर ED का छापा, दूसरे दिन भी दस्तावेज खंगाल रही टीम

पंजाब में पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर ED का छापा, दूसरे दिन भी दस्तावेज खंगाल रही टीम

कनाडा के क्यूबेक में धार्मिक प्रतीकों पर सख्ती की तैयारी, स्कूलों में पगड़ी-नकाब पर लगेगी रोक?

कनाडा के क्यूबेक में धार्मिक प्रतीकों पर सख्ती की तैयारी, स्कूलों में पगड़ी-नकाब पर लगेगी रोक?

दिवाली-छठ पर ट्रेन टिकट की टेंशन खत्म! रेलवे ने किया 45 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का ऐलान

दिवाली-छठ पर ट्रेन टिकट की टेंशन खत्म! रेलवे ने किया 45 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का ऐलान

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581