यूनियन बैंक में 1865 पदों पर भर्ती, स्नातक युवाओं के लिए शानदार अवसर

नईदिल्ली

 क्या, आपका सरकारी बैंक में नौकरी करने का सपना है तो यह खबर आपके लिए है। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने आधिकारिक वेबसाइट पर अप्रेंटिस की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। बैंक विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए कुल 1865 रिक्तियों की घोषणा की है। इस भर्ती के लिए इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 29 अप्रैल से 19 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

ये कर सकता हैं आवेदनः
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी संस्थान, कॉलेज या विश्वविद्यालय (जैसे AICTE/UGC से मान्यता प्राप्त) से किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) की डिग्री होना अनिवार्य है। साथ ही, आपकी ग्रेजुएशन का रिजल्ट 1 अप्रैल 2026 या उससे पहले घोषित हो चुका होना चाहिए।

इसके अलावा एक महत्वपूर्ण शर्त यह है कि आपकी स्नातक डिग्री बहुत पुरानी नहीं होनी चाहिए। यानी आपने 01 अप्रैल 2022 या उसके बाद ग्रेजुएशन पास किया हो। अगर आपकी डिग्री इससे पहले की है, तो आप इस भर्ती के लिए योग्य नहीं माने जाएंगे। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है। यह आयु सीमा सभी श्रेणियों के लिए समान है (हालांकि आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिल सकती है)।

राज्य और केंद्र शासित प्रदेश में रिक्त पदः
उत्तर प्रदेश में 335 पद, आंध्र प्रदेश में 303 पद, महाराष्ट्र में 196 पद, तेलंगाना में 164 पद, कर्नाटक में 131 पद, मध्यप्रदेश में 116 पद, तमिलनाडु में 95 पद, बिहार में 60 पद, गुजरात में 58 पद, ओडिशा में 58 पद, पश्चिम बंगाल में 56 पद, दिल्ली में 48 पद, केरल में 39 पद, झारखंड में 34 पद, राजस्थान में 32 पद, हरियाणा में 30 पद, असम में 29 पद, छत्तीसगढ़ में 25 पद, पंजाब में 21 पद, उत्तराखंड में 10 पद, चंडीगढ़ में 6 पद, गोवा में 5 पद, दादर और नगर हवेली और दमन दीव में 2 पद, जम्मू और कश्मीर में 2 पद, सिक्किम में 2 पद, अंडमान निकोबार द्वीप समूह में 1 रिक्त पद पर भर्ती होगी।

इतना मिलेगा स्टाइपेंडः
अप्रेंटिसशिप के दौरान उम्मीदवारों को हर महीने स्टाइपेंड दिया जाएगा, जो उनकी पोस्टिंग के स्थान के अनुसार तय होगा। यदि आपकी नियुक्ति ग्रामीण या सेमी-अर्बन (अर्ध-शहरी) क्षेत्र में होती है, तो आपको 15,000 रुपये प्रति माह मिलेंगे। वहीं शहरी क्षेत्र में पोस्टिंग होने पर 18,000 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे, और अगर आपकी नियुक्ति मेट्रो सिटी में होती है, तो आपको 20,000 रुपये प्रति माह स्टाइपेंड मिलेगा।

Related Posts

आज का राशिफल 6 नवंबर: भगवान विष्णु की कृपा से इन राशियों के खुलेंगे तरक्की के रास्ते

मेष राशि- दिन आपके लिए अच्छा रहने के संकेत दे रहा है। सुबह से ही काम में तेजी बनी रहेगी। जो काम पिछले कुछ दिनों से रुके हुए थे, उनमें…

Vivo T5 Pro 5G पर ₹13,000 की छूट, 9020mAh बैटरी और 50MP कैमरे वाला फोन सस्ते में खरीदने का मौका

अगर आप बड़ी बैटरी और अच्छे फीचर्स वाला 5G स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो Vivo T5 Pro 5G आपके लिए एक विकल्प हो सकता है. इस फोन में 9020mAh की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581