गर्मी में ठंडक का स्वाद: बनाएं खट्टा-मीठा अनारदाना रायता, आसान रेसिपी

गर्मियों में भारतीय घरों में दाल-रोटी और चावल के साथ दही, छाछ और रायता भी जरूर खाया जाता है. ऐसा इसलिए क्योंकि चिलचिलाती गर्मी और लू के बीच दही की चीजें पेट और शरीर को ठंडक देती हैं लेकिन अगर आप रोज-रोज वही सादा दही या बूंदी का रायता खाकर बोर हो गए हैं तो यहां हम आपको एक स्पेशल खट्टा और हल्की मिठास वाला रायता बनाना सिखा रहे हैं जिसकी नाम है अनारदाना रायता.

अनारदाना के रायते के फायदे
अनार एक ऐसा फल है जो अपने एंटीऑक्सीडेंट गुणों के लिए जाना जाता है. जब इसे ताजा दही के साथ मिलाया जाता है तो यह एक पावरहाउस फूड बन जाता है. अनारदाना का रायता न केवल देखने में बेहद खूबसूरत लगता है बल्कि खाने में भी शाही जायका देता है. अक्सर बिरयानी, पुलाव या सादे पराठे के साथ इसे सर्व किया जाता है. अगर आप गर्मियों में भारी खाने के बाद होने वाली एसिडिटी से बचना चाहते हैं तो यह रायता ट्राई कर सकते हैं.

अनारदाना रायता रेसिपी
ताजा दही – 2 कप

अनार के दाने – 1 कप (ताजे और लाल)

पिसी चीनी – 1 छोटा चम्मच (दही के खट्टेपन को बैलेंस करने के लिए)

भुना हुआ जीरा पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच

काला नमक – 1/4 छोटा चम्मच

चाट मसाला – 1/4 छोटा चम्मच

बारीक कटा हरा धनिया और पुदीना के पत्ते

हरी मिर्च – 1 (बारीक कटी हुई, वैकल्पिक)

बनाने का तरीका
एक बड़े मिक्सिंग बाउल में दही लें और उसे व्हिस्कर की मदद से अच्छी तरह फेंट लें ताकि इसमें कोई गुठली न रहे.

दही में पिसी चीनी, काला नमक, भुना जीरा पाउडर और चाट मसाला डालकर अच्छी तरह मिलाएं.

अब इसमें ताजे अनार के दाने डालें. सजावट के लिए अनार के थोड़े दाने बचा लें.

बारीक कटा हरा धनिया और पुदीना के पत्ते मिलाएं. पुदीना इसे और अधिक रिफ्रेशिंग बनाता है.

रायते को सर्विंग बाउल में निकालें और ऊपर से बचे हुए अनार के दानों और थोड़ा सा जीरा पाउडर छिड़ककर सजाएं.

इसे सर्व करने से कम से कम 15-20 मिनट पहले फ्रिज में रखें. ठंडा होने पर इसका स्वाद कई गुना बढ़ जाता है.

Related Posts

BPSC AEDO भर्ती का नया विज्ञापन जारी, 935 पदों के लिए 1 दिसंबर से आवेदन

पटना  बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने शिक्षा विभाग के अंतर्गत सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO)…

लौकी खाने से मुंह मोड़ने वाले भी मांगेंगे बार-बार, घर पर बनाएं शाही और स्वादिष्ट रबड़ी

लौकी का नाम सुनते ही अगर घर में बच्चे और बड़े नाक-भौं सिकोड़ने लगते हैं, तो इस बार इससे कुछ ऐसा बनाकर खिलाएं कि सभी बार-बार मांगकर खाएं. जी हां,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

27 तारीख को अंधेरे में डूबेगा पंजाब, प्रशासन ने शुरू की मॉक ड्रिल की तैयारी

27 तारीख को अंधेरे में डूबेगा पंजाब, प्रशासन ने शुरू की मॉक ड्रिल की तैयारी

मोहाली में अकाली नेता के ठिकाने पर ED की कार्रवाई, छह घंटे तक खंगाले दस्तावेज़

मोहाली में अकाली नेता के ठिकाने पर ED की कार्रवाई, छह घंटे तक खंगाले दस्तावेज़

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, परमजीत सिद्धवां और कैप्टन पठानिया कांग्रेस में शामिल हुए

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, परमजीत सिद्धवां और कैप्टन पठानिया कांग्रेस में शामिल हुए

फतेहगढ़ साहिब में बस हादसे से मचा हड़कंप, ट्रक से टक्कर के बाद 15 यात्री घायल

फतेहगढ़ साहिब में बस हादसे से मचा हड़कंप, ट्रक से टक्कर के बाद 15 यात्री घायल

चंडीगढ़ में स्कूल एडमिशन का शेड्यूल जारी, 9 दिसंबर से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

चंडीगढ़ में स्कूल एडमिशन का शेड्यूल जारी, 9 दिसंबर से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

पंजाब चुनाव से पहले बाजवा का बड़ा बयान, टिकट चयन और बीजेपी-अकाली गठबंधन पर साधा निशाना

पंजाब चुनाव से पहले बाजवा का बड़ा बयान, टिकट चयन और बीजेपी-अकाली गठबंधन पर साधा निशाना

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581