घर का पनीर बनेगा हलवाई जैसा सॉफ्ट, अपनाएं ये आसान टिप्स

 जब भी लोग किसी पार्टी की मेन्यू लिस्ट तैयार करने बैठते हैं, तो उनके मन में जिस डिश का नाम सबसे पहले आता है वो पनीर होती है. सही कहा ना हमने? बिल्कुल सही…ऐसे में पनीर को भारतीयों की थाली का एक ऐसा हिस्सा कहना गलत नहीं होगा, जिसके बिना कोई भी दावत अधूरी लगती है. पनीर न केवल दावतों का जायका बढ़ाने के लिए बल्कि अपने प्रोटीन के लिए भी जाना जाता है. ये शाकाहारियों के खाने में प्रोटीन की कमी पूरा करता है.    

लेकिन आजकल बाजार में मिलने वाले पनीर में मिलावट का डर इतना बढ़ गया है कि भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने देशभर में नकली पनीर की जांच शुरू कर दी है. यही वजह है कि बहुत से लोग बाहर से पनीर लाने में हिचकिचाते हैं और अब घर पर ही पनीर बनाना पसंद कर रहे हैं. यूं तो घर पर पनीर आसानी से बन जाता है, लेकिन इसकी सबसे बड़ी समस्या ये होती है कि वो टाइट हो जाता है. अगर आपका पनीर भी बाजार जैसा सॉफ्ट नहीं बनता, तो ये खबर आपके बड़े काम की है. आज हम आपको ऐसे 5 तरीके बताने वाले हैं, जिनकी मदद से आप पनीर को सॉफ्ट कर सकते हैं.

पत्थर जैसा सख्त क्यों हो जाता है घर का पनीर?
लोग कितनी भी कोशिश कर लें, लेकिन फिर भी अक्सर पनीर बनाते समय दो बड़ी गलतियां करते हैं. इन गलतियों में जरूरत से ज्यादा उबालना और बहुत देर तक दबाकर रखना शामिल है.

ओवर-कुकिंग: ध्यान रहे जैसे ही दूध फट जाए और छेना अलग हो जाए, तो तुरंत गैस बंद कर देनी चाहिए. अगर आप उसे उबलते रहने देंगे, तो वो रबड़ जैसा खिंचने लगेगा.

ज्यादा दबाव: अक्सर लोग पनीर को सेट करने के लिए उस पर 4-5 किलो तक का वजन घंटों तक रख देते हैं. इससे पनीर की सारी नमी निकल जाती है और पनीर सख्त हो जाता है.

सीधा फ्रिज में रखना: इसके साथ ही लोग अक्सर गरम-गरम पनीर को तुरंत फ्रिज में डाल देते हैं, जिसकी वजह से भी वो अंदर-बाहर से सख्त हो जाता है.

इन 5 टिप्स से हर बार बनेगा हलवाई जैसा सॉफ्ट पनीर
1. खटास को धीरे-धीरे डालें: जब भी आप पनीर बनाने के लिए दूध को फाड़ते हैं तो एक ही बार में सारा सिरका या नींबू न डालें. सिरके या नींबू को एक-एक चम्मच करके डालें और धीरे-धीरे चलाएं. जैसे ही पानी हल्का हरा और साफ दिखने लगे तो ये दोनों चीजें डालना बंद कर दें.

2. गैस तुरंत बंद करें: जैसे ही दूध फट जाए और पानी अलग हो जाए तो एक सेकंड की भी देरी न करें और गैस बंद कर दें. अगर आप दूध को ज्यादा देर तक पकाते रहेंगे तो छेना सख्त हो जाता है.

3. ठंडा पानी डालें: जब दूध फट जाए तो उसे छान लें और तुरंत उस पर नल का ठंडा पानी डालें. इससे कुकिंग प्रोसेस रुक जाता है और नींबू या सिरके की खटास भी निकल जाती है. इससे पनीर की सॉफ्टनेस लॉक हो जाती है.

4. सिर्फ 30-40 मिनट तक दबाएं: पनीर को शेप देने के लिए घंटों तक भारी वजन के नीचे रखने की जरूरत नहीं होती है. अगर आप सब्जी बना रहे हैं, तो इसे 30-40 मिनट के लिए दबाना ही काफी है. अगर आप भुर्जी या सलाद के लिए पनीर बना रहे हैं तो 15-20 मिनट का दबाव ही बहुत है. 50 मिनट से ज्यादा वजन रखने पर पनीर च्युइंग गम जैसा हो जाएगा.

5. बर्फ वाले पानी का जादू: जब आप पनीर के ऊपर से वजन हटा लें तो उसे सीधा काटने और इस्तेमाल करने की गलती न करें. उसे 10-15 मिनट के लिए बर्फ वाले ठंडे पानी में छोड़ दें. इससे पनीर की ऊपरी परत सेट हो जाएगी और अंदर से वो एकदम हलवाई जैसा मलाईदार और सॉफ्ट बना रहेगा.

Related Posts

4 नवंबर को इन राशियों के लिए रहेगा शुभ दिन, भोलेनाथ की कृपा से होगा लाभ

मेष राशि आज शाम तक कार्यों को पूरा करने के लिए आसान गोल्स बनाएं। पेमेंट करने से पहले बिल की दो बार जांच करें। आज के दिन सहकर्मियों से तारीफ…

कलावा किस हाथ में बांधना चाहिए? पुरुषों और महिलाओं के लिए जानें धार्मिक नियम

Kalawa Wearing Rules: हिंदू धर्म में पूजा-पाठ के दौरान माथे पर तिलक लगाने के साथ कलाई पर कलावा बांधने की भी परंपरा है. इसे शुभता और रक्षा का प्रतीक माना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

फतेहगढ़ साहिब के पर्यटन विकास को लेकर राज्यपाल का बड़ा बयान, प्रस्ताव मिलते ही होगी मंजूरी

फतेहगढ़ साहिब के पर्यटन विकास को लेकर राज्यपाल का बड़ा बयान, प्रस्ताव मिलते ही होगी मंजूरी

फर्जी NHAI अधिकारी की जमानत याचिका खारिज, 7.29 करोड़ की ठगी का मामला

फर्जी NHAI अधिकारी की जमानत याचिका खारिज, 7.29 करोड़ की ठगी का मामला

PGI मरीजों के पैसों का खेल उजागर, ढाबा संचालक और दुकानदारों के खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये

PGI मरीजों के पैसों का खेल उजागर, ढाबा संचालक और दुकानदारों के खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये

पंजाब में मौसम के बीच प्रदूषण की मार, कई शहरों में AQI 200 के पार पहुंचा

पंजाब में मौसम के बीच प्रदूषण की मार, कई शहरों में AQI 200 के पार पहुंचा

पंजाब में पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर ED का छापा, दूसरे दिन भी दस्तावेज खंगाल रही टीम

पंजाब में पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर ED का छापा, दूसरे दिन भी दस्तावेज खंगाल रही टीम

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581