एमपीपीसीबी में असिस्टेंट इंजीनियर की भर्ती, जानें पूरी डिटेल

 इंजीनियरिंग की डिग्री पूरी करने के बाद अगर आप सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं तो मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (MPPCB) में आपके लिए नौकरी का अवसर है। बोर्ड द्वारा असिस्टेंट इंजीनियर के पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जो अभ्यर्थी इस वैकेंसी में अप्लाई करने के इच्छुक हैं, वो बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.mppcb@mp.gov.in और MP Online पोर्टल www.mponline.gov.in के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं।

MPPCB AE Vacancy 2026: महत्वपूर्ण तारीखें
    ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि- 10 अप्रैल 2026
    आवेदन करने की अंतिम तिथि- 30 अप्रैल 2026
    आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार करने की तिथियां- 13 अप्रैल 2026 से 02 मई 2026

Assistant Engineer Vacancy 2026 MP: कैटेगिरी वाइज रिक्तियां

श्रेणी                                            पद संख्या असिस्टेंट इंजीनियर (पर्यावरण)
अनारक्षित                                                 05
अनुसूचित जाति (एससी)                            02
अनुसूचित जनजाति (एसटी)                       03
अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी)                         03
आर्थिक कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस)               01
कुल                                                          14

असिस्टेंट इंजीनियर के लिए पढ़ाई कितनी चाहिए?
    शैक्षिक योग्यता: आवेदकों का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से पर्यावरण इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री सिविल इंजीनियरिंग में हासिल की हो। पढ़ाई के अलावा इस नौकरी के लिए अन्य किसी तरह के अनुभव की मांग नहीं की गई है। यानी इंजीनियरिंग की डिग्री पूरी करने के बाद अगर आप फ्रेशर हैं, तब भी आप यह जॉब पा सकते हैं।

    आयुसीमा: न्यूनतम उम्र 21 वर्ष और अधिकतम आयुसीमा 40 वर्ष तक मान्य होगी। मध्य प्रदेश के मूल निवासी और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़े वर्गों, विभागों/निगमों/मण्डलों/आयोगों/स्वायत्तशासी निकायों/होमगार्ड में कार्यरत शासकीय सेवकों तथा महिला अभ्यर्थियों व दिव्यांगजनों के लिए आयुसीमा 45 वर्ष तय की गई है। एज लिमिट की गणना अभ्यर्थियों की हाई स्कूल 10वीं की मार्कशीट के आधार पर की जाएगी।

    चयन प्रक्रिया- सेलेक्शन के लिए कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) एंव साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। दोनों का वेटेज 80% और 20% तक होगा।

असिस्टेंट इंजीनियर को सैलरी कितनी मिलेगी?
असिस्टेंट इंजीनियर के पद पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को पहले 2 साल प्रोबेशन पीरियड पर नियुक्त किया जाएगा। इस दौरान अभयर्थियों को राज्य सरकार द्वारा निर्धारित नियमानुसार न्यूनतम सैलरी दी जाएगी। प्रोबेशन पीरियड की अवधि पूरी करने के बाद असिस्टेंट इंजीनियर को लेवल 12 के अनुसार ₹56100-177500 प्रति माह सैलरी और अन्य भत्ते मिलेंगे। डाउनलोड करें-

MP असिस्टेंट इंजीनियर अप्लाई कैसे करें?
आप नीचे बताए स्टेप्स को फॉलो करके एमपी की इस भर्ती में अप्लाई कर सकते हैं।

    सबसे पहले एमपी ऑनलाइन की आधिकारिक वेबसाइट www.mponline.gov.in पर जाएं।
    यहां Recruitment सेक्शन में जाएं। अब आपको MPPCB पर क्लिक करना होगा।
    मध्य प्रदेश पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के टाइटल के सामने आपको Application Form और Apply का लिंक नजर आएगा। इस पर क्लिक करें।
    अगर आप पंजीकृत नहीं है, तो Not Registered? Creat Account पर ऑप्शन पर जाएं।
    अपना नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, कैटेगिरी, मोबाइल नंबर, जेंडर जैसी डिटेल्स भरकर लॉगइन क्रेडेंशियल जनरेट कर लें।

    इसके प्राप्त डिटेल्स के जरिए लॉगइन करें।
    अब फॉर्म में बाकी बची डिटेल्स भी सही-सही भर दें।
    सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री, 10वीं की मार्कशीट, फोटो पहचान पत्र, निवास प्रमाण पत्र जैसे डॉक्यूमेंट्स स्कैन करके अपलोड करें। आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें। फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल कर सुरक्षित रख लें।

कोई भी उम्मीदवार जिसने विवाह करने के लिए निर्धारित की गई न्यूनतम आयु से पूर्व ही विवाह कर लिया हो वो इस पद के लिए योग्य नहीं होगा। जिस आवेदन को 02 से अधिक संतान है, उनमें से एक का जन्म यदि 26 जनवरी 2001 को या उसके पश्चात हुआ हो तब भी आवेदन नियुक्ति का पात्र नहीं होगा।

 

Related Posts

आज का राशिफल 6 नवंबर: भगवान विष्णु की कृपा से इन राशियों के खुलेंगे तरक्की के रास्ते

मेष राशि- दिन आपके लिए अच्छा रहने के संकेत दे रहा है। सुबह से ही काम में तेजी बनी रहेगी। जो काम पिछले कुछ दिनों से रुके हुए थे, उनमें…

Vivo T5 Pro 5G पर ₹13,000 की छूट, 9020mAh बैटरी और 50MP कैमरे वाला फोन सस्ते में खरीदने का मौका

अगर आप बड़ी बैटरी और अच्छे फीचर्स वाला 5G स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो Vivo T5 Pro 5G आपके लिए एक विकल्प हो सकता है. इस फोन में 9020mAh की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581