वानुअतु में 7.1 तीव्रता का भूकंप, 24 अक्टूबर की सुबह कांपी धरती

पोर्ट-विला 

वानुआतू द्वीप में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.1 मापी गई है. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भूकंप 24 अक्टूबर को सुबह 8 बजकर 1 मिनट पर आया. वानुआतू, दक्षिण प्रशांत महासागर में स्थित एक द्वीपसमूह देश है. यह भूकंप दक्षिण प्रशांत महासागर में स्थित वानुआतू के कई द्वीपों को प्रभावित कर सकता है। 

यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, उसी क्षेत्र में लगभग 25 सेकंड के अंतराल पर 6.9 तीव्रता का एक और भूकंप भी दर्ज किया गया। 

पहली भूकंप रिपोर्ट में भूकंप का केंद्र सोला, वानुअतु से लगभग 200 किमी पश्चिम में 10 किमी की गहराई पर दर्ज किया गया. वहीं, दूसरी रीडिंग में भूकंप का केंद्र पोर्ट-ओलरी के पश्चिम-उत्तर-पश्चिम में लगभग 197 किमी दूर, 10 किमी की गहराई पर था। 

दोनों रीडिंग दक्षिण प्रशांत के एक ही हिस्से में उथली भूकंपीय गतिविधि की ओर इशारा करती हैं। 

भूकंप के बाद वानुअतु में भूकंप के तेज झटकों के बाद जान-माल के नुकसान या इमारतों को पहुंची क्षति के बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। 

सुनामी की स्थिति के बारे में भी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है. 
वानुआतू दक्षिण प्रशांत महासागर में स्थित एक द्विपीय देश है. वानुआतू ऑस्ट्रेलिया के पूर्व और फिजी के पश्चिम में पड़ता है. यह कई छोटे बड़े द्वीपों से मिलकर बना है. वानुआतू ऑस्ट्रेलिया से लगभग 1,750 किलोमीटर पूर्व में स्थित है। 

क्यों आते हैं भूकंप
पृथ्वी की ऊपरी परत कई बड़ी और छोटी प्लेटों में बंटी हुई हैं. ये प्लेटें लगातार चलती रहती हैं लेकिन इनकी गति बहुत धीमी रहती है. जब ये प्लेटें आपस में टकराती हैं या एक-दूसरे के खिलाफ रगड़ खाती हैं, तो इनमें भारी दबाव और ऊर्जा पैदा होती है. जब यह ऊर्जा अचानक बाहर निकलती है, तो धरती हिलने लगती है। 

Related Posts

Pakistan Hindu Population: 1941 से अब तक कितना बदला हिंदुओं का जनसंख्या अनुपात? ब्रिटिश रिपोर्ट के आंकड़ों ने खींचा ध्यान

इस्लामाबाद  पाकिस्तान में धार्मिक अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदुओं की स्थिति एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय चर्चा में है। ब्रिटेन स्थित प्रवासी संगठन INSIGHT UK ने ब्रिटिश संसद में एक रिपोर्ट पेश कर…

बलोचिस्तान में सुरक्षा बलों के कैंप को बनाया निशाना, BLF की महिला यूनिट समेत दो दस्तों के हमले का दावा

बलोचिस्तान पाकिस्तान के बलोचिस्तान में सैन्य कैंप पर हमले को लेकर बलोचिस्तान लिबरेशन फ्रंट (BLF) ने बड़ा दावा किया है. संगठन के मुताबिक, उसकी लड़ाकू यूनिटों ने 1 अक्टूबर 2026…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

2027 के चुनावी रण के लिए कांग्रेस का मंथन, दिल्ली में खरगे की अध्यक्षता में जुटेंगे सांसद

2027 के चुनावी रण के लिए कांग्रेस का मंथन, दिल्ली में खरगे की अध्यक्षता में जुटेंगे सांसद

भारत में हॉकी विश्व कप 2030 कराने की तैयारी, मेजबानी के लिए पंजाब समेत तीन राज्य आगे

भारत में हॉकी विश्व कप 2030 कराने की तैयारी, मेजबानी के लिए पंजाब समेत तीन राज्य आगे

PU में गाड़ियों की आवाजाही से बढ़ी परेशानी, रोक नहीं लगी तो सड़कों पर उतरेंगे छात्र

PU में गाड़ियों की आवाजाही से बढ़ी परेशानी, रोक नहीं लगी तो सड़कों पर उतरेंगे छात्र

अंबेडकर प्रतिमा पर तीसरी बार हमला, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

अंबेडकर प्रतिमा पर तीसरी बार हमला, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

लुधियाना में दर्दनाक हादसा, ऑटो की टक्कर से 2 की गई जान, 9 लोग घायल

लुधियाना में दर्दनाक हादसा, ऑटो की टक्कर से 2 की गई जान, 9 लोग घायल

लुधियाना में सरेआम गुंडागर्दी, जगजोत सिंह पर हमला कर सिर पर किए वार

लुधियाना में सरेआम गुंडागर्दी, जगजोत सिंह पर हमला कर सिर पर किए वार

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581