होटल जैसी हरी चटनी बनाने के 6 आसान किचन ट्रिक्स

घर के रोज के सादे खाने को चटपटा और तीखा ट्विस्ट देने के लिए लोग चटनी बनाकर खाते हैं. समोसा हो, पकौड़े, सैंडविच या पराठा… इन सभी के साथ हरी चटनी खाने से इनका स्वाद और मजा दोगुना हो जाता है. लेकिन कई बार घर पर बनाई गई चटनी कुछ ही देर में काली पड़ने लगती है या उसका स्वाद वैसा नहीं आता जैसा होटल या ढाबे वाली चटनी में का होता है.

अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं और समझ नहीं पाते हैं कि ऐसा क्या किया जाए जो चटनी काली ना पड़े और उसका स्वाद भी होटल जैसा तीखा और चटपटा आए, तो ये खबर आपके लिए है. कुछ आसान किचन ट्रिक्स अपनाकर आप अपनी हरी चटनी को लंबे समय तक हरी, ताजी और स्वाद से भरपूर रख सकते हैं. इन ट्रिक्स से हरी चटनी का स्वाद भी बिल्कुल होटल जैसा आएगा.

1. मिक्सी में बर्फ के टुकड़े डालकर पीसें: अक्सर आप लोग घर में चटनी को पानी डालकर पीसते हैं. लेकिन अगर आप उसमें होटल जैसा स्वाद चाहते हैं तो हरी चटनी पीसते समय पानी डालने की बजाय 1-2 बर्फ के टुकड़े डालें. इससे मिक्सी गर्म नहीं होती और धनिया-पुदीने का नेचुरल हरा रंग बना रहता है. इसके साथ ही चटनी का स्वाद भी ज्यादा फ्रेश लगता है. इसके साथ ही इसे स्टोर करने के बाद भी ये काली नहीं पड़ती है.

2. तीखी हरी मिर्च का ही करें इस्तेमाल: अगर आप चाहते हैं कि हरी मिर्च का स्वाद तीखा और चटपटा आए तो इसे पीसते हुए हमेशा तीकी हरी मिर्च ही डालें. अक्सर लोग कम तीखी हरी मिर्च डाल लेते हैं, जिसकी वजह से इसका स्वाद होटल जैसा नहीं आ पाता है.

3. नींबू का रस डालना बिल्कुल न भूलें: चटनी तैयार होने के बाद उसमें थोड़ा-सा नींबू का रस जरूर मिलाना चाहिए. इससे चटनी का रंग जल्दी फीका नहीं पड़ता और उसमें हल्का खट्टापन आ जाता है. ये खट्टापन हरी चटनी का स्वाद और भी ज्यादा बेहतर हो जाता है.

4. थोड़ा सा तेल डालें: चटनी पीसते वक्त उसमें थोड़ा सा तेल डालना भी जरूरी होता है. अगर पीसते समय चटनी में 1-2 छोटी चम्मच सरसों का तेल डाल दिया जाए तो उसका टेक्शचर स्मूद हो जाता है. इसे डालने से उसका स्वाद भी निखर जाता है.  

5. ताजी पत्तियां ही चुनें: अगर धनिया या पुदीने की पत्तियां मुरझाई हुई हों, तो चटनी का स्वाद और रंग दोनों खराब हो सकते हैं. ऐसे में हमेशा ध्यान रखें कि चटनी पीसने के लिए ताजी और हरी पत्तियों का इस्तेमाल करें. इससे चटनी देखने में भी अट्रैक्टिव लगेगी और उसका फ्लेवर भी बेहतरीन आएगा.

6. हल्दी पाउडर भी डालें: हरी चटनी पीसते वक्त उसमें थोड़ा सा हल्दी पाउडर डालना भी बहुत जरूरी होता है. इससे चटनी का हरा रंग थोड़ा और ज्यादा वाइब्रेंट हो जाता है.  

चटनी को ऐसे करें स्टोर
अगर चटनी बच जाए तो उसे साफ और एयरटाइट डिब्बे में भरकर फ्रिज में रखें. हर बार निकालते समय सूखे और साफ चम्मच का ही इस्तेमाल करें. इससे चटनी ज्यादा समय तक ताजी बनी रहती है.

Related Posts

3 नवंबर को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, नौकरी और कारोबार में मिल सकते हैं शुभ समाचार

मेष राशि आज के दिन ऑफिस में अपने सीनियर्स को अपनी परफॉर्मेंस से खुश रखें। सही लाइफस्टाइल मेंटेन करने से हेल्दी रहें। आज धन लाभ होगा। रिश्ते को रोमांटिक बनाए…

बिहार में मेडिकल के 500 से ज्यादा पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी ₹1.15 लाख सैलरी

मेडिकल क्षेत्र में नौकरी का मौका तलाश रहे उम्मीदवारों के लिए बिहार में अच्छा मौका है. राज्य के मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में सीनियर रेजिडेंट और ट्यूटर के 500 से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

निजीकरण के खिलाफ IDBI कर्मचारियों की आवाज बुलंद, चंडीगढ़ में हड़ताल का समर्थन किया

निजीकरण के खिलाफ IDBI कर्मचारियों की आवाज बुलंद, चंडीगढ़ में हड़ताल का समर्थन किया

पार्किंग ठेकों पर कसेगा शिकंजा, बठिंडा निगम 178 आउटसोर्स कर्मियों को करेगा इंसोर्स

पार्किंग ठेकों पर कसेगा शिकंजा, बठिंडा निगम 178 आउटसोर्स कर्मियों को करेगा इंसोर्स

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581