गर्मियों में स्किन के लिए खीरे के 3 फेस मास्क, टैनिंग और रूखेपन से मिलेगी राहत

गर्मियों के मौसम में तेज धूप और पसीने की वजह से स्किन से जुड़ी समस्याएं काफी बढ़ जाती हैं. इसके कारण चेहरे पर टैनिंग, रूखापन और जलन जैसी परेशानियां होने लगती हैं. ऐसे में इस मौसम में स्किन की सही देखभाल करना बेहद जरूरी हो जाता है. इस मौसम में स्किन को अंदर से ठंडक और पोषण देने के लिए खीरा सबसे बेस्ट और नेचुरल उपाय है. खीरे में भरपूर मात्रा में पानी, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो चेहरे को हाइड्रेट करने के साथ-साथ चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाने में भी मदद करते हैं.

अगर आप भी इस सीजन में टैनिंग, स्किन में जलन या रूखेपन से परेशान हैं तो महंगे प्रोडक्ट्स की बजाय घर पर खीरे से बने कुछ आसान फेस मास्क ट्राई कर सकते हैं. आइए जानते हैं इन्हें बनाने और इस्तेमाल करने का सही तरीका, ताकि आपकी स्किन गर्मियों में भी खिली-खिली और फ्रेश बनी रहे.

टैनिंग को दूर करता है
अगर गर्मियों में धूप की वजह से चेहरे पर टैनिंग हो गई है तो खीरा और दही का फेस मास्क आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. इसके लिए 2 इंच खीरे को कद्दूकस कर लें और उसे आधी कटोरी दही में मिला दें. अब इसमें आधा चम्मच बेसन मिलाकर पेस्ट तैयार करें. इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर नॉर्मल पानी से चेहरा धो लें.

चेहरे की जलन कम करने में मदद करता है
स्किन में जलन या रेडनेस की समस्या होने पर एलोवेरा और खीरे का फेस मास्क इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके लिए 1 चम्मच एलोवेरा जेल में 2 चम्मच कद्दूकस किया हुआ खीरा और आधा चम्मच मुल्तानी मिट्टी मिलाएं. इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर 15 मिनट तक लगाकर रखें. इसके बाद चेहरा धोकर जेल-बेस्ड मॉइश्चराइजर लगाएं.

ग्लोइंग स्किन पाने में करता है मदद
अगर आप नेचुरल तरीके से ग्लोइंग स्किन पाना चाहते हैं तो खीरे में बादाम का तेल और शहद मिलाकर फेस मास्क तैयार करें. इसे चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें और 5 से 7 मिनट बाद धो लें. इससे स्किन सॉफ्ट बनी रहती है और चेहरे पर कुदरती निखार आता है.

इन बातों का रखें ध्यान
    किसी भी फेस मास्क का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, खासकर अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है.
    बेहतर रिजल्ट के लिए इन फेस मास्क का इस्तेमाल हफ्ते में कम से कम 2 बार जरूर करें.

 

Related Posts

अलसी और नींबू से घर पर बनाएं नेचुरल स्किन जेल, झुर्रियों और फाइन लाइन्स से पाएं छुटकारा

बढ़ती उम्र के साथ चेहरे पर दिखने वाली झुर्रियां, फाइन लाइन्स और त्वचा का ढीलापन हर महिला की चिंता बढ़ा देता है. बाजार में मिलने वाली एंटी-एंजिंग और कोलेजन बूस्टिंग…

ठंडा-गर्म खाते ही दांतों में क्यों होती है झनझनाहट? जानें सेंसिटिविटी के कारण और बचाव

कभी आइसक्रीम खाते समय, कभी गर्म चाय पीते हुए या फिर मीठा खाने के बाद दांतों में अचानक झनझनाहट होने लगती है। इस समस्या को टूथ सेंसिटिविटी कहा जाता है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

2027 के चुनावी रण के लिए कांग्रेस का मंथन, दिल्ली में खरगे की अध्यक्षता में जुटेंगे सांसद

2027 के चुनावी रण के लिए कांग्रेस का मंथन, दिल्ली में खरगे की अध्यक्षता में जुटेंगे सांसद

भारत में हॉकी विश्व कप 2030 कराने की तैयारी, मेजबानी के लिए पंजाब समेत तीन राज्य आगे

भारत में हॉकी विश्व कप 2030 कराने की तैयारी, मेजबानी के लिए पंजाब समेत तीन राज्य आगे

PU में गाड़ियों की आवाजाही से बढ़ी परेशानी, रोक नहीं लगी तो सड़कों पर उतरेंगे छात्र

PU में गाड़ियों की आवाजाही से बढ़ी परेशानी, रोक नहीं लगी तो सड़कों पर उतरेंगे छात्र

अंबेडकर प्रतिमा पर तीसरी बार हमला, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

अंबेडकर प्रतिमा पर तीसरी बार हमला, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

लुधियाना में दर्दनाक हादसा, ऑटो की टक्कर से 2 की गई जान, 9 लोग घायल

लुधियाना में दर्दनाक हादसा, ऑटो की टक्कर से 2 की गई जान, 9 लोग घायल

लुधियाना में सरेआम गुंडागर्दी, जगजोत सिंह पर हमला कर सिर पर किए वार

लुधियाना में सरेआम गुंडागर्दी, जगजोत सिंह पर हमला कर सिर पर किए वार

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581