ब्रिटेन में पढ़ाई के दौरान भारतीय छात्रों को किन 10 गलतियों से बचना चाहिए

 ब्रिटेन में इस साल हजारों भारतीय छात्र हायर एजुकेशन के लिए जाएंगे। अंग्रेजों का ये देश भारतीयों के बीच दशकों से हायर एजुकेशन के लिए पॉपुलर रहा है। इसके पीछे की वजह यहां मौजूद ऑक्सफर्ड और कैम्ब्रिज जैसी टॉप यूनिवर्सिटीज हैं। ब्रिटेन में पढ़ने जाते वक्त सिर्फ यहां डिग्री ही नहीं लेनी होती है, बल्कि यहां के माहौल में ढलना भी जरूरी होती है।

ऐसा इसलिए क्योंकि अगर कोई छात्र ब्रिटिश कल्चर में नहीं ढलता है या फिर नियमों का पालन नहीं करता है, तो उसे कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। भारतीय छात्रों को वहां के रोजमर्रा के ब्रिटिश व्यवहार, बातचीत के तौर-तरीकों और सामाजिक अपेक्षाओं को भी समझना होता है। ब्रिटेन में कई सांस्कृतिक नियम बहुत सूक्ष्म और अनकहे होते हैं, जिन्हें लेकर शुरू में कंफ्यूजन हो सकती है।

यहां पर वीजा नियमों के साथ-साथ कई चीजों का ख्याल रखना पड़ता है। ऐसे में आइए उन 10 गलतियों के बारे में जानते हैं, जिन्हें करने से हर भारतीय छात्र को बचना चाहिए, क्योंकि इससे दिक्कत पैदा हो सकती है।
1. रहने के खर्च को कम न आंकें
ब्रिटेन में कुछ ऐसे शहर हैं, जहां रहने का खर्च छात्रों की हवाइयां उड़ा सकता है। लंदन, मैनचेस्टर और एडिनबर्ग जैसे शहर रहने के लिहाज से काफी महंगे हैं। छात्रों को सावधानी से महीने का बजट बनाना चाहिए, जिसमें किराया, खाने का सामान, ट्रांसपोर्ट और निजी खर्च भी शामिल हो।

2. वीजा की शर्तों को इग्नोर ना करें
ब्रिटेन में रहते वक्त भारतीय छात्रों के लिए स्टूडेंट वीजा के नियमों का पालन करना जरूरी है। अपने वीजा डॉक्यूमेंट्स हमेशा अपने पास रखें और इमिग्रेशन नियमों की जानकारी भी रखें। डेडलाइन से चूकना या वीजा से जुड़ी शर्तों का उल्लंघन करना पढ़ाई से जुड़ी दिक्कतें पैदा कर सकता है।

3. बातचीत के बीच में बार-बार न टोकें
लोगों से बात करते वक्त संयम बरतें। ब्रिटिश बातचीत में अक्सर अपनी बारी का इंतजार किया जाता है। बार-बार किसी को बीच में टोकना या बढ़-चढ़कर बोलने को ठीक नहीं माना जाता है। क्लासरूम, मीटिंग या सेमिनार आदि में इस तरह की हरकत करने से बचें, ताकि आपको शर्मिंदा ना होना पड़े।

4. औपचारिक सेटिंग्स में टेबल मैनर्स ना भूलें
अगर आपको औचारिक डिनर, नेटवर्किंग इवेंट या यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलता है, तो डाइनिंग शिष्टाचार का पालन करें। जैसे जब तक सभी लोगों को खाना ना परोस दिया जाए, तब तक अपनी बारी का इंतजार करें। कटलरी (चम्मच-कांटे) का इस्तेमाल करें और खाना खाते वक्त बात करने से बचें।

5. फॉर्मल सेटिंग्स में पहले नाम का ज्यादा इस्तेमाल ना करें
पश्चिमी मुल्कों में किसी को उसके पहले नाम से बुलाना सही नहीं माना जाता है। यही वजह है कि अकेडमिक या प्रोफेशनल माहौल में प्रोफेसरों या सीनियर्स को उनके पहले नाम से ना बुलाएं, जब तक कि वे खुद ही आपको ऐसा करने को ना कहें। अगर आप डॉ. या प्रोफेसर जैसे शब्द इस्तेमाल करेंगे, तो इसे सम्मान के तौर पर देखा जाएगा।

6. व्यंग्य को आलोचना ना मानें
ब्रिटेन के लोगों का अंदाज व्यंग्य भरा होता है। वे आपको रोजमर्रा की बातचीत में व्यंग्य और मजाक करते हुए दिख जाएंगे। इस वजह से अगर आपके साथ भी कोई व्यंग्य कर रहा है, तो उसे आलोचना की तरह ना देखें। पहले समझें कि उसके कहने का क्या मतलब था।

7. बिना शर्त देखें आवास से जुड़ा कॉन्ट्रैक्ट ना तोड़ें
ब्रिटेन में रेंटल एग्रीमेंट का महत्व काफी ज्यादा होता है। इस वजह से अगर कोई समय से पहले एग्रीमेंट खत्म करता है, तो उसे पेनाल्टी देनी पड़ सकती है। कभी भी आवास से जुड़ा कॉन्ट्रैक्ट करें, तो पहले सभी चीजों को ध्यान से पढ़ें और इसके बाद फैसला लें।

8. दुकानें रातभर खुलने के भ्रम में ना रहें
ब्रिटेन में अगर आप लंदन, मैनचेस्टर जैसे बड़े शहरों में रह रहे हैं, तो फिर आपको दुकानें रात में खुली हुई मिल जाएंगी। मगर डरहम, यॉर्क या कैंटरबरी जैसे कई छोटे शहरों में, सुपरमार्केट और दुकानें रविवार को देर दोपहर तक बंद हो जाती हैं। शॉपिंग शाम से पहले ही कर लेना ठीक रहता है, क्योंकि दुकानें रात में नहीं खुलती हैं।

9. सर्दियों कपड़े साथ रखना न भूलें
भारतीय छात्रों को लगता है कि ब्रिटेन में जितनी सर्दी पड़ती है, उसे वे आसानी से बर्दाश्त कर लेंगे। ऐसे में वह जरूरी कपड़ों को साथ लेकर नहीं जाते हैं। मगर ब्रिटेन में अगर सर्दी से बचना है, तो सही कपड़े पहनना जरूरी होता है। आरामदायक रहने के लिए गर्म परतों, एक अच्छे कोट और वाटरप्रूफ सामान को खरीदना जरूरी हो जाता है।

10. शेयरिंग फ्लैट में शिष्टाचार की अनदेखी ना करें
बहुत से भारतीय छात्र ब्रिटेन में पढ़ाई के दौरान शेयरिंग फ्लैट में रहते हैं। ऐसी स्थिति में खाना पकाने के बाद सफाई करें, रात भर गंदे बर्तन न छोड़ें और शांति होने का सम्मान करें। फ्लैटमेट्स के साथ एक सकारात्मक वातावरण बनाए रखना जरूरी होता है, क्योंकि वही पराए मुल्क में आपके साथ रह रहा होता है।

Related Posts

कलावा किस हाथ में बांधना चाहिए? पुरुषों और महिलाओं के लिए जानें धार्मिक नियम

Kalawa Wearing Rules: हिंदू धर्म में पूजा-पाठ के दौरान माथे पर तिलक लगाने के साथ कलाई पर कलावा बांधने की भी परंपरा है. इसे शुभता और रक्षा का प्रतीक माना…

सरकारी नौकरी का मौका! AFMS में मेडिकल ऑफिसर के 120 पद खाली, 9 नवंबर से करें अप्लाई

नई दिल्ली  आज भी देश में लाखों युवा निजी क्षेत्र की नौकरियों के बजाय सरकारी नौकरियों को प्राथमिकता देते हैं। अगर आप भी उनमें से एक हैं, तो आपके लिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

फर्जी NHAI अधिकारी की जमानत याचिका खारिज, 7.29 करोड़ की ठगी का मामला

फर्जी NHAI अधिकारी की जमानत याचिका खारिज, 7.29 करोड़ की ठगी का मामला

PGI मरीजों के पैसों का खेल उजागर, ढाबा संचालक और दुकानदारों के खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये

PGI मरीजों के पैसों का खेल उजागर, ढाबा संचालक और दुकानदारों के खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये

पंजाब में मौसम के बीच प्रदूषण की मार, कई शहरों में AQI 200 के पार पहुंचा

पंजाब में मौसम के बीच प्रदूषण की मार, कई शहरों में AQI 200 के पार पहुंचा

पंजाब में पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर ED का छापा, दूसरे दिन भी दस्तावेज खंगाल रही टीम

पंजाब में पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर ED का छापा, दूसरे दिन भी दस्तावेज खंगाल रही टीम

कनाडा के क्यूबेक में धार्मिक प्रतीकों पर सख्ती की तैयारी, स्कूलों में पगड़ी-नकाब पर लगेगी रोक?

कनाडा के क्यूबेक में धार्मिक प्रतीकों पर सख्ती की तैयारी, स्कूलों में पगड़ी-नकाब पर लगेगी रोक?

दिवाली-छठ पर ट्रेन टिकट की टेंशन खत्म! रेलवे ने किया 45 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का ऐलान

दिवाली-छठ पर ट्रेन टिकट की टेंशन खत्म! रेलवे ने किया 45 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का ऐलान

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581