राजस्थान में वोटर लिस्ट जारी, नाम और गलतियां सुधारने के लिए 11 दिसंबर तक मौका; 4 जनवरी को आएगी फाइनल सूची

जयपुर
राजस्थान में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR)-2027 के तहत निर्वाचन आयोग ने गुरुवार को प्रारूप मतदाता सूची जारी कर दी। इसके साथ ही प्रदेश में कुल मतदाताओं की संख्या बढ़कर 5 करोड़ 26 लाख 67 हजार 416 हो गई है। अब मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, हटवाने और मौजूदा विवरण में संशोधन कराने के लिए दावे और आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। इसके लिए 11 दिसंबर 2026 तक का समय दिया गया है। वहीं, 1 जनवरी 2027 तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा पहली बार मतदाता बनने के लिए आवेदन कर सकेंगे।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने बताया कि पुनरीक्षण के लिए 1 जनवरी 2027 को अर्हता तिथि निर्धारित किया गया है। प्रारूप मतदाता सूची में अपना नाम जांचने के बाद पात्र नागरिक नाम नहीं होने या किसी तरह की त्रुटि मिलने पर निर्धारित प्रपत्र के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के तहत प्राप्त दावे और आपत्तियों का निस्तारण 28 दिसंबर तक किया जाएगा। इसके बाद 4 जनवरी 2027 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन प्रस्तावित है।

प्रदेश में पुरुष मतदाता महिलाओं से करीब 24 लाख ज्यादा
प्रारूप मतदाता सूची के अनुसार राजस्थान में कुल 5,26,67,416 मतदाता दर्ज किए गए हैं। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 2,75,24,780 और महिला मतदाताओं की संख्या 2,51,42,052 है। वहीं, प्रदेश में 584 ट्रांसजेंडर मतदाता भी सूची में शामिल हैं। इस तरह पुरुष और महिला मतदाताओं के बीच करीब 23.82 लाख का अंतर है।

18 साल के होने वाले युवाओं को भी मिलेगा मौका
निर्वाचन आयोग ने पहली बार वोट डालने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए भी आवेदन का अवसर दिया है। 1 जनवरी 2027 तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकते हैं। इसके अलावा 1 अक्टूबर 2027 तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा भी अग्रिम आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे। इससे पात्रता की आगामी तिथियों के अनुसार युवाओं को मतदाता बनने की प्रक्रिया में पहले से शामिल होने का अवसर मिलेगा।

ऐसे चेक करें वोटर लिस्ट में अपना नाम
मतदाता सूची में अपना नाम देखने के लिए निर्वाचन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://election.rajasthan.gov.in पर जाएं। यहां एसएसआर-2027 की प्रारूप मतदाता सूची के लिंक पर क्लिक कर अपने जिले, विधानसभा क्षेत्र और मतदान केंद्र का चयन करें। इसके बाद सूची में अपना नाम और अन्य विवरण देख सकते हैं। मतदाता चाहें तो निर्वाचन आयोग के वोटर सर्विस पोर्टल https://voters.eci.gov.in पर जाकर EPIC नंबर (वोटर आईडी नंबर) या व्यक्तिगत विवरण के जरिए भी अपना नाम सर्च कर सकते हैं। इसके अलावा अपने क्षेत्र के बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) से संपर्क कर या मतदान केंद्र पर उपलब्ध प्रारूप सूची में भी नाम की जांच की जा सकती है।

दावे-आपत्तियों की सूची होगी सार्वजनिक
12 नवंबर से 11 दिसंबर तक प्राप्त होने वाले आवेदनों की सूची साप्ताहिक रूप से तैयार की जाएगी। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय के बाहर इसे चस्पा किया जाएगा। आवेदनों पर 28 दिसंबर तक निर्णय लिया जाएगा। यदि कोई व्यक्ति अधिकारी के फैसले से संतुष्ट नहीं है तो वह संबंधित निर्णय के 15 दिन के भीतर जिला मजिस्ट्रेट के समक्ष पहली अपील कर सकता है। जिला मजिस्ट्रेट के निर्णय के खिलाफ भी 15 दिन के भीतर मुख्य निर्वाचन अधिकारी, राजस्थान के समक्ष दूसरी अपील का प्रावधान है।

Related Posts

Electricity Bill राहत: पंजाब में 24.86 लाख उपभोक्ताओं का ब्याज और जुर्माना माफ, जानें OTS योजना का लाभ

चंडीगढ़. पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 से पहले घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए सरकार ने बकाया बिजली बिलों के निपटारे के लिए विशेष योजना का एलान किया है।…

भोपाल में घर-जमीन खरीदने वालों के लिए खुशखबरी, BDA बेचेगा 73 प्लॉट और एयरोसिटी के 5 भूखंड

 भोपाल   भोपाल विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने अपनी वित्तीय स्थिति मजबूत करने और शहर की आवासीय व व्यावसायिक योजनाओं को रफ्तार देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है।बीडीए बोर्ड की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Electricity Bill राहत: पंजाब में 24.86 लाख उपभोक्ताओं का ब्याज और जुर्माना माफ, जानें OTS योजना का लाभ

Electricity Bill राहत: पंजाब में 24.86 लाख उपभोक्ताओं का ब्याज और जुर्माना माफ, जानें OTS योजना का लाभ

मरीजों के पैसों पर ढाबा संचालक की नजर, PGI में ठगी के लिए अपनाया अनोखा तरीका

मरीजों के पैसों पर ढाबा संचालक की नजर, PGI में ठगी के लिए अपनाया अनोखा तरीका

Verka Milk Price Hike: पंजाब में आज से महंगा मिलेगा दूध, जानें नए रेट

Verka Milk Price Hike: पंजाब में आज से महंगा मिलेगा दूध, जानें नए रेट

पंजाब में पराली जलाने वालों पर शिकंजा, 1,259 FIR दर्ज; फिरोजपुर बना सबसे बड़ा हॉटस्पॉट

पंजाब में पराली जलाने वालों पर शिकंजा, 1,259 FIR दर्ज; फिरोजपुर बना सबसे बड़ा हॉटस्पॉट

अकाली दल और बीजेपी मिलकर लड़ेंगे पंजाब चुनाव? 70-47 सीटों के बंटवारे पर बन सकती है सहमति

अकाली दल और बीजेपी मिलकर लड़ेंगे पंजाब चुनाव? 70-47 सीटों के बंटवारे पर बन सकती है सहमति

चंडीगढ़ से मोहाली तक बम की धमकी, बैंक और एयरपोर्ट के बाद दिलजीत के कॉन्सर्ट पर खतरा?

चंडीगढ़ से मोहाली तक बम की धमकी, बैंक और एयरपोर्ट के बाद दिलजीत के कॉन्सर्ट पर खतरा?

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581