जामनगर की विशेष अदालत ने 33 साल पुराने बहुचर्चित गोसाबारा RDX लैंडिंग मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। यह वही मामला है, जिसका संबंध सीधे तौर पर 1993 के मुंबई बम धमाकों से जुड़ा हुआ है।
कोर्ट ने अब इस 33 साल पुराने मामले में कोर्ट ने 12 आरोपियों को 5 साल के कारावास की सजा सुनाई है। वहीं, अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम सहित कुल 15 आरोपियों को भगोड़ा घोषित किया है।
11 आरोपियों की हो चुकी है मौत
साल 1993 में मुंबई में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों ने पूरे देश को झकझोर दिया था। इसके अलावा, लोगों को भय के माहौल में जीने के लिए मजबूर होना पड़ा था। मामले के मुख्य विवरणों के अनुसार, कुल 46 आरोपी थे, जिनमें से 12 दोषी पाए गए। लेकिन मुकदमे की लंबी अवधि के दौरान मुख्य साजिशकर्ताओं समेत 11 आरोपियों की मृत्यु हो चुकी है
समुद्र के रास्ते पोरबंदर में उतारे गए थे आरडीएक्स
भारत के खिलाफ आतंकवादी साजिश जांच एजेंसियों की रिपोर्ट के अनुसार, इन विस्फोटों में इस्तेमाल किए गए घातक आरडीएक्स और हथियार पोरबंदर के गोसाबारा तट पर समुद्र के रास्ते उतारे गए थे। यह साजिश भारत के खिलाफ आतंकवादी हमले को अंजाम देने की एक बड़ी योजना थी।
सत्य की विजय
राष्ट्रीय सुरक्षा और न्याय प्रणाली की दृष्टि से यह फैसला बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। लंबे समय तक चली इस कानूनी लड़ाई ने यह साबित कर दिया है कि देश की अखंडता और सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करने वाले किसी भी आरोपी को रिहा नहीं किया जाएगा। 11 आरोपियों की मृत्यु के बाद भी न्यायिक प्रक्रिया जारी रही और आखिरकर सत्य की विजय हुई।








