कोरियन लड़कियों जैसी ग्लोइंग स्किन पाने के लिए अपनाएं ये आसान स्किनकेयर रूटीन

: कोरियन ड्रामा और फिल्मों की तरह कोरियन लोगों की स्किन भी लोगों को काफी पसंद आती है. कोरियन लड़कियों की स्किन इतनी ग्लोइंग और स्मूद नजर आती है कि इसे देखकर हर किसी के मन में सवाल आता है कि आखिर वे ऐसा क्या करती हैं कि उनकी स्किन शीशे की तरह चमकती रहती है. ऐसे में आज हम आपको कोरियन गर्ल की स्किनकेयर केयर रूटीन के बारे में बताएंगे जो आपकी स्किन को ग्लोइंग और सॉफ्ट बनाने में मदद कर सकती है l

डबल क्लींजिंग को बनाएं रूटीन का हिस्सा
कोरियन स्किनकेयर में रात के समय डबल क्लींजिंग पर काफी ध्यान दिया जाता है. सबसे पहले ऑयल-बेस्ड क्लींजर से मेकअप, सनस्क्रीन और चेहरे पर जमा अतिरिक्त तेल को साफ किया जाता है. इसके बाद माइल्ड वॉटर-बेस्ड क्लींजर से चेहरे को धोया जाता है. इससे चेहरे की गंदगी साफ करने में मदद मिलती है और स्किन को ज्यादा रगड़ने की जरूरत नहीं पड़ती l

क्लींजिंग के बाद चेहरे को हाइड्रेट करना न भूलें
चेहरा धोने के बाद उसे पूरी तरह सूखने का इंतजार न करें. हल्के गीले चेहरे पर टोनर या एसेंस जैसा हाइड्रेटिंग प्रोडक्ट लगाया जा सकता है. इससे चेहरे में नमी बनाए रखने में मदद मिलती है. चेहरा धोने के बाद जोर-जोर से तौलिये से रगड़ने से भी बचें. इसकी जगह हल्के हाथों से थपथपाकर चेहरा सुखाएं l

एक साथ ज्यादा क्रीम लगाने के बजाय करें लेयरिंग
कोरियन स्किनकेयर में एक मोटी क्रीम की लेयर लगाने के बजाय हल्के प्रोडक्ट्स को एक-एक करके लगाने का तरीका अपनाया जाता है. आप टोनर के बाद एसेंस, फिर अपनी जरूरत के अनुसार सीरम और आखिर में हल्का मॉइस्चराइजर लगा सकते हैं. हालांकि, हर व्यक्ति की स्किन अलग होती है. इसलिए बहुत सारे प्रोडक्ट्स एक साथ इस्तेमाल करने के बजाय अपनी स्किन टाइप और जरूरत के हिसाब से ही प्रोडक्ट चुनेंl

सनस्क्रीन को बिल्कुल न भूलें
ग्लोइंग स्किन के लिए सनस्क्रीन बेहद जरूरी है. धूप में निकलने पर यूवी किरणें चेहरे नुकसान पहुंचा सकती हैं और समय से पहले एजिंग, टैनिंग और डार्क स्पॉट्स जैसी समस्याएं बढ़ा सकती हैं. इसलिए सुबह स्किनकेयर रूटीन के आखिर में ब्रॉड-स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन लगाएं. अगर आप लंबे समय तक बाहर हैं तो इसे दोबारा लगाने की जरूरत भी पड़ सकती है l

स्किन को ज्यादा स्क्रब करने से बचें
ग्लो पाने के चक्कर में त्वचा को बार-बार स्क्रब करना सही नहीं है. बहुत ज्यादा या हार्श स्क्रबिंग से त्वचा में जलन और लालिमा हो सकती है. अगर एक्सफोलिएशन करना चाहते हैं तो अपनी स्किन के हिसाब से माइल्ड एक्सफोलिएंट चुनें और इसे जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल न करें. सेंसिटिव स्किन वाले लोगों को खास सावधानी बरतनी चाहिए l

ग्लास स्किन के लिए सबसे जरूरी है कंसिस्टेंसी
ग्लास स्किन किसी एक प्रोडक्ट से रातोंरात हासिल नहीं होती. रोजाना चेहरे की सही तरह से सफाई, प्रॉपर हाइड्रेशन, मॉइस्चराइजिंग और सनस्क्रीन जैसी बेसिक आदतों को लगातार फॉलो करना ज्यादा जरूरी है. साथ ही, कोई भी नया प्रोडक्ट इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें l

Related Posts

WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट, अनजान नंबरों की कॉल पहचानना हुआ आसान; जानें सेटिंग्स के स्टेप्स

मुंबई  WhatsApp अपने यूजर्स को बेहतर एक्सपीरियंस देने के लिए तेजी से अपने प्लेटफॉर्म में नए-नए फीचर्स जोड़ रहा है। वॉट्सऐप ने बताया कि अब वे वॉट्सऐप पर आने वाले…

मेडिकल कॉलेजों में खाली रह गईं 2,000 MBBS सीटें, MCC ने जारी किया स्पेशल काउंसलिंग शेड्यूल

नई दिल्ली MCC NEET UG Special Stray Vacancy Round MBBS BDS BSC Nursing 2026: नीट यूजी काउंसलिंग के कई राउंड के बाद भी देश भर में एमबीबीएस की करीब 2000…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘सिख नरसंहार के दिन कांग्रेस ने किया जख्मों पर वार’, अमित शाह का बड़ा बयान

‘सिख नरसंहार के दिन कांग्रेस ने किया जख्मों पर वार’, अमित शाह का बड़ा बयान

AAP विधायकों के इस्तीफे पर अमन अरोड़ा और बलतेज पन्नू का पलटवार, BJP पर लगाए आरोप

AAP विधायकों के इस्तीफे पर अमन अरोड़ा और बलतेज पन्नू का पलटवार, BJP पर लगाए आरोप

पंजाब में चुनावी सरगर्मी तेज, आम आदमी पार्टी के दो विधायकों के इस्तीफे से हलचल

पंजाब में चुनावी सरगर्मी तेज, आम आदमी पार्टी के दो विधायकों के इस्तीफे से हलचल

राहुल गांधी का बड़ा बयान, साफ छवि और जीतने की क्षमता वाले नेताओं को मिलेगा टिकट

राहुल गांधी का बड़ा बयान, साफ छवि और जीतने की क्षमता वाले नेताओं को मिलेगा टिकट

मोहाली जमीन घोटाले में बड़ा खुलासा, बिल्डर को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप

मोहाली जमीन घोटाले में बड़ा खुलासा, बिल्डर को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप

भगवंत मान होंगे AAP का चेहरा, संजीव अरोड़ा को पार्टी ने बनाया उम्मीदवार

भगवंत मान होंगे AAP का चेहरा, संजीव अरोड़ा को पार्टी ने बनाया उम्मीदवार

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581