योगी आदित्यनाथ का आगरा दौरा आज, शिवाजी म्यूजियम के निरीक्षण पर रहेंगी नजरें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को आगरा दौरे पर रहेंगे, सीएम शिवाजी म्यूजियम का करेंगे निरीक्षण

फतेहाबाद रोड स्थित टाटा ग्राउंड में शिक्षक और स्नातक एमएलसी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को सीएम करेंगे संबोधित

मुख्यमंत्री दिवंगत विधायक छोटेलाल वर्मा के परिजनों से भी मिलेंगे

आगरा, 
 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को (16 अक्टूबर) ताजनगरी आगरा के दौरे पर रहेंगे। करीब तीन घंटे के प्रस्तावित दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ताज ईस्ट गेट के पास निर्माणाधीन छत्रपति शिवाजी महाराज म्यूजियम का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद फतेहाबाद रोड स्थित टाटा ग्राउंड में शिक्षक और स्नातक एमएलसी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री दिवंगत विधायक छोटेलाल वर्मा के आवास पर पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात करेंगे और शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर तैयारियां की जा रही हैं।

80 फीसदी पूरा हुआ शिवाजी म्यूजियम का निर्माण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खेरिया एयरपोर्ट पहुंचने के बाद सबसे पहले ताज ईस्ट गेट के पास निर्माणाधीन छत्रपति शिवाजी महाराज म्यूजियम का निरीक्षण करेंगे। म्यूजियम का करीब 80 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इसका उद्घाटन 15 दिसंबर को प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेने के साथ ही परियोजना से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा करेंगे। म्यूजियम को लेकर चल रहे कार्यों की स्थिति और निर्धारित समयसीमा के अनुरूप निर्माण पूरा करने पर विशेष ध्यान रहेगा।

एमएलसी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा, शोकाकुल परिवार से भी मिलेंगे

म्यूजियम के निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री फतेहाबाद रोड स्थित टाटा ग्राउंड में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। यह जनसभा शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी और स्नातक एमएलसी प्रत्याशी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह के समर्थन में आयोजित की जा रही है। इसमें आगरा सहित आसपास के जिलों से कार्यकर्ताओं और आम लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। जनसभा के बाद मुख्यमंत्री दिवंगत विधायक छोटेलाल वर्मा के आवास पर पहुंचेंगे। यहां वह उनके परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री खेरिया एयरपोर्ट से गाजियाबाद के लिए रवाना होंगे।

Related Posts

अनुराग शर्मा, आरू साहू और बॉलीवुड गायिका पलक मुच्छल के गीतों पर झूमे दर्शक

रायपुर छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की सांस्कृतिक संध्या गीत-संगीत, नृत्य और सुरों की शानदार प्रस्तुतियों से सराबोर रही। सांस्कृतिक कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति के साथ देश की विविध सांस्कृतिक…

पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों के समर्पण, परिश्रम और टीम भावना की सराहना की

भोपाल  राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर 31 अक्टूबर 2026 को गुजरात के एकता नगर में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में मध्यप्रदेश पुलिस की ओर से हॉक फोर्स, 7वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘सिख नरसंहार के दिन कांग्रेस ने किया जख्मों पर वार’, अमित शाह का बड़ा बयान

‘सिख नरसंहार के दिन कांग्रेस ने किया जख्मों पर वार’, अमित शाह का बड़ा बयान

AAP विधायकों के इस्तीफे पर अमन अरोड़ा और बलतेज पन्नू का पलटवार, BJP पर लगाए आरोप

AAP विधायकों के इस्तीफे पर अमन अरोड़ा और बलतेज पन्नू का पलटवार, BJP पर लगाए आरोप

पंजाब में चुनावी सरगर्मी तेज, आम आदमी पार्टी के दो विधायकों के इस्तीफे से हलचल

पंजाब में चुनावी सरगर्मी तेज, आम आदमी पार्टी के दो विधायकों के इस्तीफे से हलचल

राहुल गांधी का बड़ा बयान, साफ छवि और जीतने की क्षमता वाले नेताओं को मिलेगा टिकट

राहुल गांधी का बड़ा बयान, साफ छवि और जीतने की क्षमता वाले नेताओं को मिलेगा टिकट

मोहाली जमीन घोटाले में बड़ा खुलासा, बिल्डर को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप

मोहाली जमीन घोटाले में बड़ा खुलासा, बिल्डर को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप

भगवंत मान होंगे AAP का चेहरा, संजीव अरोड़ा को पार्टी ने बनाया उम्मीदवार

भगवंत मान होंगे AAP का चेहरा, संजीव अरोड़ा को पार्टी ने बनाया उम्मीदवार

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581