महिलाओं को डीटीसी बसों में मुफ्त यात्रा केवल सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड से मिलेगी

नई दिल्ली
 अगर आप डीटीसी की बसों में सफर करती हैं और अभी तक सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड नहीं बनवाया है तो बनवा लीजिए। क्योंकि बसों में महिलाओं को पिंक टिकट नहीं मिलेगा। बस में मुफ्त सफर के लिए सहेली पिंक कार्ड अनिवार्य होगा। जिसे टैप करके मुफ्त यात्रा की सुविधा ले सकेंगी। दिल्ली में मार्च से अब तक कुल 10 लाख से अधिक महिलाएं अपना पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड बना चुकी है।

डीटीसी अधिकारियों के अनुसार बसों में रोजाना औसतन 6-7 लाख महिलाएं सफर करती हैं। हालांकि अभी तक 10 लाख से अधिक महिलाएं, यह कार्ड बनवा चुकी हैं। लेकिन देखने में आया है कि कुछ महिलाएं अभी भी बिना पिंक कार्ड के सफर कर रही हैं। महिलाओं में से 15-20 फीसदी ही महिलाएं सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड से सफर कर रही है। यानी बाकी महिलाएं पिंक टिकट लेकर चल कर ही है। जबकि परिवहन विभाग की ओर से बार-बार महिलाओं से पिंक स्मार्ट कार्ड बनवाने की अपील की जा रही है।

31 जुलाई के बाद पिंक स्मार्ट कार्ड अनिवार्य
सरकार के मुताबिक अब दिल्ली में पर्याप्त संख्या में सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड बन चुके है। फिर भी किसी को दिक्कत न हो इसलिए कार्ड बनवाने के लिए पर्याप्त समय दिया गया है। हमने 31 जुलाई तक का समय तय किया है कि उसके बाद सिर्फ सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड के जरिए ही महिलाएं बस में मुफ्त सफर कर पाएंगी। डीटीसी उससे पहले महिला यात्रियों को सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड बनवाने के लिए जागरूक भी करेगी।

पिंक कार्ड बनाने के लिए दिल्ली का आधार नंबर जरूरी
दिल्ली में महिलाओं को मुफ्त सफर की योजना 2019 में अरविंद केजरीवाल की सरकार ने शुरू किया था। मौजूदा सरकार ने भी 2026-27 में इसके लिए 450 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया है। मार्च से 58 सेंटर्स पर पिंक स्मार्ट कार्ड बनाने का काम चल रहा है। दिल्ली में 12 साल या उससे अधिक उम्र की महिलाएं अपना पिंक स्मार्ट कार्ड बन सकती है। इसके लिए दिल्ली का आधार नंबर जरूरी है।
दिल्ली में बस डिपो की सूची (DTC Bus Depot List)

पूर्वी क्षेत्र (East Zone)
    ईस्ट विनोद नगर (East Vinod Nagar)
    गाजीपुर (Gazipur)
    हसनपुर (Hasanpur)
    राजघाट 1 और 2 (Rajghat-1 & 2)
    नंदन नगरी (Nand Nagari)

उत्तरी क्षेत्र (North Zone)
    जीटीके (GTK)
    नरेला (Narela)
    रोहिणी (Rohini 1, 2, 3, 4 और सेक्टर-37)
    बीबीएम (BBM Depot)
    कोहाट एन्क्लेव (Kohat Enclave)
    रिठाला (Rithala)
    कंझावला (Kanjhawla)

दक्षिणी क्षेत्र (South Zone)
    अंबेडकर नगर (Ambedkar Nagar)
    कालकाजी (Kalkaji)
    श्रीनिवास पुरी (Sri Niwas Puri)
    सरोजनी नगर (Sarojini Nagar)
    नेहरू प्लेस (Nehru Place)
    ओखला (Okhla)

पश्चिमी क्षेत्र (West Zone)
    हरि नगर 1 और 2 (Hari Nagar-1 & 2)
    द्वारका सेक्टर 2, 8 और 22 (Dwarka Sec-2, 8, 2)
    ढिचाऊ कलां (Dichaun Kalan)
    नांगलोई (Nangloi)
    पीरागढ़ी (Peera Garhi)
    मायापुरी (Mayapuri)
    केशवपुर (Keshopur)
    शादीपुर (Shadipur)

पिंक कार्ड बनवाने की प्रक्रिया और योग्यता
    आवेदक महिला या लड़की की आयु 12 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए。
    दस्तावेज के रूप में केवल दिल्ली का मूल आधार कार्ड लगेगा
    वर्तमान में ऑनलाइन आवेदन की कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है, इसलिए आपको स्वयं केंद्र पर जाना होगा

Related Posts

घाटे से जूझ रही भोपाल मेट्रो, कम किए गए फेरे; अब नए टाइम टेबल से चलेगी ट्रेन

भोपाल  मेट्रो अब 'लीन' मोड में यानी कम खर्च और सीमित संसाधनों के साथ पटरी पर दौड़ने की तैयारी कर रही है। पहले कॉरिडोर पर हर महीने आ रहे करीब…

132 केवी गोपालगंज सब स्टेशन से पेंच हाइडल पावर हाउस की यूनिट-2 जुड़ी, ब्लैक स्टार्ट मॉकड्रिल सफल : मंत्री तोमर

प्रदेश के इतिहास में पहली बार सब स्टेशन से जनरेटिंग यूनिट का हुआ सिंक्रोनाइजेशन : ऊर्जा मंत्री तोमर 132 केवी सब स्टेशन गोपालगंज और पेंच हाइडल पॉवर हाउस की यूनिट-2…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

धान कटाई लगभग पूरी, पराली प्रदूषण पर पंजाब सरकार सख्त, हजारों मामलों में कार्रवाई तेज

धान कटाई लगभग पूरी, पराली प्रदूषण पर पंजाब सरकार सख्त, हजारों मामलों में कार्रवाई तेज

पंजाब चुनाव से पहले भाजपा का बड़ा कदम, राघव चड्ढा को मिली नई जिम्मेदारी

पंजाब चुनाव से पहले भाजपा का बड़ा कदम, राघव चड्ढा को मिली नई जिम्मेदारी

लाउड म्यूजिक बजाना पड़ेगा महंगा, चंडीगढ़ में उल्लंघन पर 1 लाख तक जुर्माना

लाउड म्यूजिक बजाना पड़ेगा महंगा, चंडीगढ़ में उल्लंघन पर 1 लाख तक जुर्माना

चंडीगढ़ में ट्रैफिक चालान पर राहत, 100 रुपये में केस निपटाने की मिल रही सुविधा

चंडीगढ़ में ट्रैफिक चालान पर राहत, 100 रुपये में केस निपटाने की मिल रही सुविधा

गुरदासपुर में पुलिसकर्मी की मौत से हड़कंप, शव के पास गोली लगने के मिले संकेत

गुरदासपुर में पुलिसकर्मी की मौत से हड़कंप, शव के पास गोली लगने के मिले संकेत

पंजाब ब्लास्ट केस में महकप्रीत पर शक, रेल ट्रैक उड़ाने की साजिश में मास्टरमाइंड होने का आरोप

पंजाब ब्लास्ट केस में महकप्रीत पर शक, रेल ट्रैक उड़ाने की साजिश में मास्टरमाइंड होने का आरोप

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581