Motorola का नया 5G फोल्डेबल स्मार्टफोन मचाएगा धूम? जानें 165Hz स्क्रीन समेत संभावित फीचर्स

 नई दिल्ली
 मोटोरोला जल्द ही नया वाइड-फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है, जिसे कंपनी Razr Flex के नाम से पेश कर सकती है। इस डिवाइस को लेकर पिछले महीने कुछ डिटेल्स सामने आई थीं। अब कथित Geekbench लिस्टिंग में इसका नाम और कुछ संभावित हार्डवेयर डिटेल्स भी सामने आए हैं। हालांकि कंपनी ने अभी तक डिवाइस के नाम, फीचर्स या लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है। चलिए डिवाइस से जुडी डिटेल्स पर एक नजर डालते हैं…

Motorola Wide-Fold Razr Flex के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक Motorola Razr Flex में 6.92 इंच की OLED प्राइमरी डिस्प्ले मिल सकती है, जिसका रेजोल्यूशन 2364 x 1728 पिक्सल बताया जा रहा है। साथ ही फोन में 165Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिल सकता है। फोन के बाहरी की तरफ 4.97 इंच की दूसरा OLED डिस्प्ले मिल सकती है।

मिल सकता है स्नैपड्रैगन प्रोसेसर
Geekbench लिस्टिंग के मुताबिक मोटोरोला के इस डिवाइस में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 8 Gen 5 प्रोसेसर मिल सकता है। इससे पहले कुछ रिपोर्ट्स में ऐसा भी कहा गया है कि स्नैपड्रैगन 8 Elite Gen 5 चिपसेट मिलने की संभावना थी।

हालांकि अभी प्रोसेसर को लेकर कुछ भी क्लियर नहीं है। लिस्टिंग में फोन को 12GB रैम और Android 17 के साथ दिखाया गया है। गीकबेंच 6 टेस्ट में डिवाइस ने सिंगल-कोर टेस्ट में 2,669 और मल्टी-कोर टेस्ट में 8,837 पॉइंट मिले हैं।

Motorola Wide-Fold Razr Flex के कैमरा
फोटोग्राफी की बात करें तो फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। डिवाइस में 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा मिल सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें दो 32MP कैमरे मिल सकते हैं। इसके अलावा फोन में 5,000mAh की बैटरी, 25W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। इसकी लॉन्चिंग दिसंबर में होने की संभावना है।

 

Related Posts

आज का राशिफल: रविवार को शनिदेव की विशेष कृपा, पांच राशियों को मिलेगा आर्थिक लाभ

मेष राशि आज पॉजिटिव माइंडसेट के साथ दिन को शुरू करें। धन के मामले में आपको लाभ देखने को मिलेगा। पर्सनल लाइफ में खुशी महसूस करेंगे। कोई बड़ी स्वास्थ्य समस्या…

महंगे हेयर स्पा पर खर्च करने की जरूरत नहीं, दही में मिलाएं ये 6 चीजें

नई दिल्ली आजकल बालों को सिल्की, सॉफ्ट और शाइनी बनाने के लिए लोग महंगे हेयर स्पा पर हजारों रुपए खर्च कर देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, अकाली-BJP गठबंधन पर फैसला नहीं; भाजपा ने शुरू की अपनी तैयारी

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, अकाली-BJP गठबंधन पर फैसला नहीं; भाजपा ने शुरू की अपनी तैयारी

चंडीगढ़ पुलिस की निगरानी व्यवस्था होगी डिजिटल, ई-बीट ऐप में नए फीचर जोड़ने की तैयारी शुरू

चंडीगढ़ पुलिस की निगरानी व्यवस्था होगी डिजिटल, ई-बीट ऐप में नए फीचर जोड़ने की तैयारी शुरू

PCS मेन्स विवाद में बड़ा अपडेट, 23 नवंबर तक कोर्ट पहुंचेगा परीक्षा रिकॉर्ड, नतीजों पर लगी रोक कायम

PCS मेन्स विवाद में बड़ा अपडेट, 23 नवंबर तक कोर्ट पहुंचेगा परीक्षा रिकॉर्ड, नतीजों पर लगी रोक कायम

मौसम और प्रदूषण का डबल असर, पंजाब के 10 जिलों में धुंध का अलर्ट; शहरों के AQI में उतार-चढ़ाव

मौसम और प्रदूषण का डबल असर, पंजाब के 10 जिलों में धुंध का अलर्ट; शहरों के AQI में उतार-चढ़ाव

SGPC चुनाव कराने की मांग तेज, KBS सिद्धू ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र भेजे सुझाव

SGPC चुनाव कराने की मांग तेज, KBS सिद्धू ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र भेजे सुझाव

3 घंटे की पैरोल पर अमृतपाल सिंह की पंजाब वापसी, अमृतसर एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

3 घंटे की पैरोल पर अमृतपाल सिंह की पंजाब वापसी, अमृतसर एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581