अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी का वनडे में भी दिखेगा जलवा? मोहम्मद कैफ ने चयन को लेकर कही बड़ी बात

 नई दिल्ली
वेलिंगटन के मैदान पर न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाने वाले भारतीय युवा ओपनर अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग पर दिग्गज लगातार अपनी राय दे रहे हैं. भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने अभिषेक शर्मा के खेल का विश्लेषण करते हुए बड़ा बयान दिया है। 

मोहम्मद कैफ का मानना है कि अभिषेक जिस खूंखार अंदाज में टी20 क्रिकेट के महज 6 ओवर के पावरप्ले में विरोधी गेंदबाजों की बखिया उधेड़ रहे हैं. अगर उन्हें वनडे फॉर्मेट में 10 ओवर का पावरप्ले मिल जाए तो वह मैदान पर ऐसा कोहराम मचाएंगे कि क्रिकेट वर्ल्ड में भूचाल आ जाएगा!

मोहम्मद कैफ ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर एक चर्चा के दौरान कहा कि अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी जैसी खूंखार जोड़ियां जब मैदान पर उतरती हैं तो विपक्षी कप्तानों के पास सोचने तक का मौका नहीं बचता। 

टी20 के शुरुआती 6 ओवरों में जिस तरह से अभिषेक ने दुनिया के बड़े-बड़े गेंदबाजों को आड़े हाथों लिया है और वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए हैं, उसे देखकर यह साफ है कि आने वाले समय में जब वह वनडे क्रिकेट खेलेंगे और उन्हें शुरुआती 10 ओवरों का पावरप्ले मिलेगा तो वह गेंदबाजों के लिए सबसे बड़ा डरावना सपना साबित होंगे।  

कैफ ने की कोच गंभीर और अय्यर की तारीफ
कैफ के मुताबिक ऐसी बैटिंग देखकर बड़े-बड़े कप्तान और गेंदबाज भी लाचार नजर आते हैं, जैसा कि इस सीरीज में कीवी कप्तान मिचेल सेंटनर की हालत देखने को मिली है. इस दौरान मोहम्मद कैफ ने गौतम गंभीर की कोचिंग और श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया के इस विदेशी दौरे की जमकर तारीफ की। 

उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड को उनके घर में जाकर 3-0 से हराना और वो भी इतने एकतरफा अंदाज में कोई आम बात नहीं है. वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के तुरंत बाद बिना किसी खास आराम के सीधे न्यूजीलैंड पहुंचकर ऐसी खतरनाक और अनुशासित टीम को धूल चटाना यह साबित करता है कि भारतीय टीम इस समय दुनिया की सबसे खूंखार और डॉमिनेटिंग टीम बन चुकी है। 

क्या वर्ल्ड कप में मिलेगा मौका?
भारतीय टीम को अगले साल वनडे वर्ल्ड कप खेलना है. मोहम्मद कैफ के इस बयान के बाद इस बात की चर्चाएं तेज हो गई है कि अभिषेक को वर्ल्ड कप में मौका मिलेगा या नहीं? वनडे वर्ल्ड कप के लिए अभिषेक को बैकअप ओपनर के तहत टीम से जोड़ा जा सकता है. अभिषेक शर्मा के पास ऐसी काबिलियत है कि वह अपनी बल्लेबाजी से पावरप्ले में ही मैच का नतीजा तय कर देते हैं। 

Related Posts

113 रन पर 7 विकेट गंवाने के बाद भी जीता भारत, न्यूजीलैंड के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया का कमाल

  वेलिंगटन   भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंग्टन में खेला गया दूसरा वनडे मुकाबला बेहद रोमांचक मोड़ पर खत्म हुआ. छोटे से लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की…

मोहम्मद शमी के संन्यास पर रवि शास्त्री ने उठाए सवाल, बोले- एक और मौका क्यों नहीं मिला?

नई दिल्ली  'मैं मुस्लिम हूं और मुझे इस पर गर्व है। मैं भारतीय हूं और मुझे इस पर भी गर्व है। मेरे लिए देश सबसे पहले है। मैं अपने देश…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब की आशीर्वाद योजना बनी परिवारों का सहारा, बेटियों की शादी के लिए मिलती है 51 हजार रुपये की मदद

पंजाब की आशीर्वाद योजना बनी परिवारों का सहारा, बेटियों की शादी के लिए मिलती है 51 हजार रुपये की मदद

पंजाब में फिर थमेंगे सरकारी बसों के पहिए, 16 नवंबर से कर्मचारी करेंगे हड़ताल

पंजाब में फिर थमेंगे सरकारी बसों के पहिए, 16 नवंबर से कर्मचारी करेंगे हड़ताल

फिरोजपुर में तेज आवाज वाले पटाखे खरीदने-बेचने पर रोक, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

फिरोजपुर में तेज आवाज वाले पटाखे खरीदने-बेचने पर रोक, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

चंडीगढ़ में 3 दिन सजेगा सैन्य विरासत का मंच, मिलिट्री फेस्टिवल में दिखेगा रोमांच और देशभक्ति का संगम

चंडीगढ़ में 3 दिन सजेगा सैन्य विरासत का मंच, मिलिट्री फेस्टिवल में दिखेगा रोमांच और देशभक्ति का संगम

मान सरकार का युवाओं को तोहफा, पंजाब में पटवारियों के 1001 पदों पर होगी भर्ती

मान सरकार का युवाओं को तोहफा, पंजाब में पटवारियों के 1001 पदों पर होगी भर्ती

चंडीगढ़ में छाईं जेल के कैदियों की मिठाइयां, स्वाद के दीवाने हुए लोग

चंडीगढ़ में छाईं जेल के कैदियों की मिठाइयां, स्वाद के दीवाने हुए लोग

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581