WhatsApp में आएगा नया Offers & Updates फोल्डर, अलग दिखेंगे ऑफर और डील्स

WhatsApp अब एक बार फिर से अपने मैसेजिंग ऐप में बड़ा बदलाव करने जा रहा है, जिसके तहत यूजर्स को एक नया सेक्शन या कहें कि फोल्डर नजर आएगा. न्यू सेक्शन में यूजर्स ऑफर्स, डील्स और हवाई सफर आदि के डिस्काउंट आदि देख सकेंगे l

टेकक्रंच की रिपोर्ट के मुताबिक, WhatsApp एक नया फीचर लेकर आ रहा है, जिसकी मदद को अपनी मेन चैट लिस्ट को साफ-सुथरा रखा जा सकेग l

एक बार न्यू अपडेट आने के बाद यूजर्स मेन चैट को क्लीन भी रख पाएंगे. साथ ही ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म की तरफ से आने वाले डील्स, ऑफर्स और एयरलाइंस के मैसेज कुछ समय के बाद  ऑटोमेटिक अलग फोल्डर में चले जाएंगे और अलग नजर आएंगेl

Offers & Updates नाम से नया फोल्डर मिलेगा
न्यू अपडेट के तहत आने वाले फीचर में बड़ी कंपनियों से आने वाले मैसेज ऑटोमेटिक Offers & Updates नाम के नए फोल्डर में ट्रांसफर हो जाएंगे. हालांकि इसके साथ कुछ कंट्रोल्स भी दिए जाएंगे, जिन्हें यूजर्स अपनी जरूरत के मुताबिक कस्टमाइज कर सकेंगेl

अलग-अलग टाइमिंग को लेकर टेस्टिंग
रिपोर्ट में बताया है कि WhatsApp इस फीचर के लिए अलग-अलग टाइम ड्यूरेशन की टेस्टिंग कर रहा है. यह अधिकतम 24 घंटे तक हो सकती है l

सेटिंग्स में जाकर बदल भी सकेंगे
यह फीचर अगर यूजर्स को पसंद नहीं आता है तो वह उसको सेटिंग्स में जाकर बंद भी कर सकेंगे. हालांकि, यूजर्स अपनी पसंद के अनुसार समय सीमा तय नहीं कर पाएंगे l

वॉट्सऐप के न्यू फीचर का मकसद असल में डिस्काउंट कूपन, ऑफर और डिलीवरी अपडेट जैसे मैसेज को मुख्य चैट लिस्ट से अलग रखना है, ताकि चैट लिस्ट ज्यादा साफ रहे l

बड़ी कंपनियों पर होगा लागू
वॉट्सऐप का यह फीचर केवल बड़ी कंपनियों पर ही लागू होगा. छोटे बिजनेस और पर्सनल अकाउंट्स को इससे बाहर रखा जाएगा. हालांकि आने वाले दिनों में छोटे बिजनेस के मैसेज को भी Offers & Updates फोल्डर में भेजा जा सकेगा, जिसपर अभी विचार जारी है l

Related Posts

महालक्ष्मी का गज वाहन पर आगमन शुभ, व्यापारियों से लेकर किसानों तक के लिए खुशखबरी!

भोपाल  इस साल दीपावली रविवार को मनाई जाएगी। इस दिन बुधादित्य योग रहेगा। ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार, इस बार माता महालक्ष्मी गज वाहन पर सवार होकर आएंगी। ज्योतिर्विद के अनुसार, रविवार…

7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा! Motorola Signature 27 की कीमत और फीचर्स जानकर रह जाएंगे हैरान

 नई दिल्ली Motorola ने अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, जो पावरफुल प्रोसेसर, कैमरा और बैटरी के साथ आता है. इसका नाम Motorola Signature 27 है. कंपनी का दावा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ईश फोगाट की बड़ी कामयाबी, NDA में चौथी रैंक पाकर युवाओं के लिए बने मिसाल

ईश फोगाट की बड़ी कामयाबी, NDA में चौथी रैंक पाकर युवाओं के लिए बने मिसाल

पंजाब में होगा हॉकी विश्व कप? CM भगवंत मान बोले- मेजबानी के लिए तैयार हैं हम

पंजाब में होगा हॉकी विश्व कप? CM भगवंत मान बोले- मेजबानी के लिए तैयार हैं हम

2027 विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में नशे पर सियासी संग्राम, शाह और राहुल गांधी की नजरें पंजाब पर

2027 विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में नशे पर सियासी संग्राम, शाह और राहुल गांधी की नजरें पंजाब पर

पटियाला में बड़ा रेल हादसा टला, ट्रेन के चार कोच आग की चपेट में आए; यात्रियों में दहशत

पटियाला में बड़ा रेल हादसा टला, ट्रेन के चार कोच आग की चपेट में आए; यात्रियों में दहशत

नवंबर में भी गर्मी का असर, चंडीगढ़ में 31°C पहुंचा तापमान

नवंबर में भी गर्मी का असर, चंडीगढ़ में 31°C पहुंचा तापमान

5 करोड़ की फिरौती मांगने वाला निकला स्पेशल DGP का भतीजा, पुलिस ने भेजा जेल

5 करोड़ की फिरौती मांगने वाला निकला स्पेशल DGP का भतीजा, पुलिस ने भेजा जेल

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581