टी20 क्रिकेट में छक्के उड़ाने में वेस्टइंडीज नंबर-1, भारत दूसरे स्थान पर; पाकिस्तान और न्यूजीलैंड भी टॉप-5 में

नई दिल्ली 
भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के चौथे मैच में हार मिली। वेस्टइंडीज ने बोर्ड पर 247 रन टांग दिए थे। जवाब में भारतीय टीम ने लगातार विकेट खोए और आखिरी ओवर में पारी 223 रनों पर सिमट गई। भारतीय टीम ने अपनी बैटिंग के लिए दौरान टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 2000 छक्के पूरे किए। हम आपको सबसे ज्यादा छक्के मारने वाली 5 टीमों के बारे में बताते हैं।

वेस्टइंडीज- 2026 छक्के
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के वेस्टइंडीज की टीम ने मारे हैं। टीम ने अभी तक कुल 259 मैच खेले हैं और उनके 67 बल्लेबाजों के बल्ले से छक्के निकले। वेस्टइंडीज ने इस फॉर्मेट में कुल 2026 छक्के मारे हैं। भारत के खिलाफ इंदौर टी20 में ही टीम ने 2000 छक्के पूरे किए थे।

भारत- 2010 छक्के
हैदराबाद में वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20 इंटरनेशनल मैच के दौरान भारतीय टीम ने 200 छक्के पूरे किए। यह टीम का 297वां मुकाबला था। भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा 205 छक्के रोहित शर्मा ने मारे हैं।

न्यूजीलैंड- 1585 छक्के
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड ने अभी तक 267 मैच खेले हैं। इसमें टीम की तरफ से कुल 39910 रन बने हैं। इस दौरान कीवी बल्लेबाजों ने 1585 छक्के उड़ाए। टीम के लिए 5 बल्लेबाजों ने 100 से ज्यादा छक्के मारे हैं।

पाकिस्तान- 1507 छक्के
पाकिस्तान की टीम ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के बाद सबसे ज्यादा 45059 रन बनाए हैं। हालांकि छक्के मारने के मामले में वह काफी पीछे हैं। टीम के 1507 छक्के ही हैं। सिर्फ एक ही बल्लेबाज फखर जमां के इस फॉर्मेट में 100 छक्के हैं। इस फॉर्मेट में पाकिस्तान ने सबसे ज्यादा 305 मैच खेले हैं।

साउथ अफ्रीका- 1407 छक्क
साउथ अफ्रीका के पास शुरू से ही टी20 क्रिकेट के विस्फोटक बल्लेबाज रहे हैं। टीम के लिए टी20 इंटरनेशनल मैचों में डेविड मिलर के सबसे ज्यादा 139 छक्के हैं। अभी तक साउथ अफ्रीका के 75 खिलाड़ियों के बल्ले से इस फॉर्मेट में 1407 छक्के निकल चुके हैं। 

Related Posts

न्यूजीलैंड ने आखिरी दो टी20 जीतकर की वापसी, पांचवें मुकाबले में भारत के 192 रन के लक्ष्य को किया हासिल

नई दिल्ली भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला न्यूजीलैंड ने 7 व‍िकेट से अपने नाम किया. न्यूजीलैंड की जीत के सबसे…

गौतम गंभीर का बड़ा बयान, विश्व कप जिताने वाले खिलाड़ियों को मिलते रहेंगे मौके

हैमिल्टन भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज के आखिरी मैच से पहले कोच गंभीर ने क्रिकेट पंडितों को करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि उनका काम सही फैसले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘सिख नरसंहार के दिन कांग्रेस ने किया जख्मों पर वार’, अमित शाह का बड़ा बयान

‘सिख नरसंहार के दिन कांग्रेस ने किया जख्मों पर वार’, अमित शाह का बड़ा बयान

AAP विधायकों के इस्तीफे पर अमन अरोड़ा और बलतेज पन्नू का पलटवार, BJP पर लगाए आरोप

AAP विधायकों के इस्तीफे पर अमन अरोड़ा और बलतेज पन्नू का पलटवार, BJP पर लगाए आरोप

पंजाब में चुनावी सरगर्मी तेज, आम आदमी पार्टी के दो विधायकों के इस्तीफे से हलचल

पंजाब में चुनावी सरगर्मी तेज, आम आदमी पार्टी के दो विधायकों के इस्तीफे से हलचल

राहुल गांधी का बड़ा बयान, साफ छवि और जीतने की क्षमता वाले नेताओं को मिलेगा टिकट

राहुल गांधी का बड़ा बयान, साफ छवि और जीतने की क्षमता वाले नेताओं को मिलेगा टिकट

मोहाली जमीन घोटाले में बड़ा खुलासा, बिल्डर को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप

मोहाली जमीन घोटाले में बड़ा खुलासा, बिल्डर को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप

भगवंत मान होंगे AAP का चेहरा, संजीव अरोड़ा को पार्टी ने बनाया उम्मीदवार

भगवंत मान होंगे AAP का चेहरा, संजीव अरोड़ा को पार्टी ने बनाया उम्मीदवार

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581