पंजाब में मौसम रहेगा शुष्क, पहाड़ों पर बर्फबारी से तापमान सामान्य रहने के आसार

अमृतसर.

पंजाब में आने वाले दिनों तक मौसम पूरी तरह से शुष्क रहने का अनमान है। यानीकि सूरज चमकेगा और बारिश के आसार भी नहीं हैं। लेकिन इसी बीच तापमान में अधिक बदलाव होता नहीं दिख रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के जारी आंकड़ों के अनुसार आने वाले दिनों में राज्य का तापमान सामान्य के करीब ही बना रहेगा।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार हिमाचल के ऊपरी इलाकों में ताजा बर्फबारी के कारण पंजाब में शुष्क मौसम के बीच भी मौसम में अधिक बदलाव नहीं होगा। पहाड़ों से नीचे की तरफ बहने वाली हवाओं के कारण राज्य का तापमान अधिक नहीं बदलेगा। शनिवार-रविवार की रात तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिली, जबकि रविवार दिन के तापमान में 0.1 डिग्री की मामूली बढ़ौतरी हुई। लेकिन तापमान सामान्य के करीब बना रहा। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के मुताबिक, 24 घंटे में पंजाब के औसत अधिकतम तापमान में 0.1 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके बावजूद यह सामान्य के करीब बना हुआ है। राज्य में सबसे अधिक 36.5 डिग्री तापमान फरीदकोट में दर्ज किया गया।

24 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान
पंजाब और चंडीगढ़ के आसपास समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर पश्चिमी विक्षोभ चक्रवाती परिसंचरण के रूप में बना हुआ है। इसके बावजूद मौसम विभाग ने 24 अक्टूबर तक पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में 19 से 23 अक्टूबर तक अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री के बीच रह सकता है

ठंडक बढ़ने से बिजली की मांग में कमी
मौसम में बदलाव के साथ बिजली की मांग में भी कमी देखी जा रही है। सुबह छह बजे तक पंजाब में बिजली की मांग 7,286 मेगावाट दर्ज की गई। राज्य ने 2,771 मेगावाट बिजली ली, जबकि निर्धारित मात्रा 2,887 मेगावाट थी। इस तरह निर्धारित मात्रा से 116 मेगावाट कम बिजली ली गई। राज्य में बिजली उत्पादन 4,503 मेगावाट रहा। बिजली की आवृत्ति 50.02 हर्ट्ज दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 12 डिग्री तक पहुंचेगा पंजाब और चंडीगढ़ में 24 से 29 अक्टूबर तक मौसम साफ रहने की संभावना है। इस दौरान बारिश के आसार नहीं हैं। दिन में अधिकतम तापमान 30 से 34 डिग्री के बीच रह सकता है, जबकि रात का न्यूनतम तापमान 12 से 18 डिग्री तक रहने का अनुमान है। दिन में हल्की गर्मी रहेगी, वहीं सुबह और रात के समय ठंड महसूस होगी।

Related Posts

दिवाली पर उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मुफ्त सिलेंडर की सौगात, योगी करेंगे वितरण

सीएम योगी मंगलवार को उज्ज्वला लाभार्थियों को देंगे दिवाली पर निःशुल्क सिलेंडर का उपहार लोकभवन में मुख्यमंत्री के हाथों 1.89 करोड़ परिवारों के खातों में वितरित होगी 1500 करोड़ रुपए…

नारी सशक्तिकरण और युवा शक्ति पर फोकस, अरुण साव ने बताया विकास का संकल्प

सशक्त नारी और युवा शक्ति के संकल्प से बनाएंगे विकसित छत्तीसगढ़ : अरुण साव उप मुख्यमंत्री ने बिलासपुर में राज्योत्सव का किया शुभारंभ, प्रदेशवासियों को दी राज्य स्थापना दिवस की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कनाडा के क्यूबेक में धार्मिक प्रतीकों पर सख्ती की तैयारी, स्कूलों में पगड़ी-नकाब पर लगेगी रोक?

कनाडा के क्यूबेक में धार्मिक प्रतीकों पर सख्ती की तैयारी, स्कूलों में पगड़ी-नकाब पर लगेगी रोक?

दिवाली-छठ पर ट्रेन टिकट की टेंशन खत्म! रेलवे ने किया 45 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का ऐलान

दिवाली-छठ पर ट्रेन टिकट की टेंशन खत्म! रेलवे ने किया 45 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का ऐलान

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581