टेल क्षेत्र में पानी की किल्लत होगी खत्म, 365 दिन में तैयार होंगे तीन बड़े जलाशय

 नारनौल
जिले के टेल पर स्थित नांगल चौधरी एरिया में पेयजल संकट से निपटने की कवायद तेज हो गई है। इस क्षेत्र के तीन गांवों में जलाशय बनाकर अति जल-अभावग्रस्त 39 गांवों के हजारों उपभोक्ताओं की पेयजल आवश्यकता पूरी की जाएगी।

इसके साथ ही नांगल चौधरी कस्बे की पेयजल सप्लाई भी लहरौदा की बजाए सीधे इन तीन गांवों के जलाशय से जोड़ दी जाएगी। इससे नांगल चौधरी में भी एक नया जलाशय बनाकर उसको भी बड़ा फायदा होगा। यह कार्य तीन फेज में होगा । जनस्वास्थ्य विभाग ने पहले पैकेज के तहत करीब 72 करोड़ रुपये के टेंडर छोड़ दिए गए हैं । पैकेज दो और तीन के टेंडर छोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

विभागीय अधिकारियों के मुताबिक नांगल चौधरी क्षेत्र के गांव मुसनौता, सिराेही बिहाली और आसरावास में 352 करोड़ रुपये खर्च कर बड़े जलाशय बनाए जाएंगे। इन जलाशयों से आस-पास के जल अभावग्रस्त 39 गांवों की पेयजल सप्लाई सुचारू की जाएगी। विभाग ने यह परियोजना 365 दिन में पूरा करने का लक्ष्य रखा है।

जल्द निरीक्षण करेंगे मुख्य अभियंता
प्रदेश सरकार इस परियोजना को गंभीरता के साथ ले रही है। इसके तहत जल्द ही जनस्वास्थ्य विभाग के चीफ इंजीनियर नांगल चौधरी एरिया का दौरा कर परियोजना को धरातल पर उतारने को लेकर स्थानीय अधिकारियों के साथ मंथन करेंगे। उनका शुक्रवार को आना प्रस्तावित था, लेकिन पलवल में जाने का कार्यक्रम बनने की वजह से वह नहीं आ पाए। जल्द ही नांगल चौधरी आने का कार्यक्रम बनने जा रहा है।

इस परियोजना के तहत हमने प्रथम पैकेज का टेंडर छोड़ दिया है। दूसरे और तीसरे पैकेज के टेंडर छोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जल्द ही यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा। साथ ही नांगल चौधरी में भी एक नया जलाशय बनाने की योजना है।

इस जलाशय को नारनौल के पास स्थित लहरौदा जलघर की बजाए नांगल चौधरी के पास बन रहे नए जलघरों से जोड़ा जाएगा। मुसनौता, सिराही बहाली और आसरावास में बनने वाले जलघरों में पानी ट्रीटमेंट की व्यवस्था रहेगी। ये जलाशय नांगल चौधरी के पास होने की वजह से कस्बे में नहरी पानी की सप्लाई आसानी से हो सकेगी।

    -एसपी जोशी, अधीक्षण अभियंता, जनस्वास्थ विभाग

 

Related Posts

सशक्त नारी बन रहीं सामाजिक बदलाव की वाहक, ग्रामीणों तक डिजिटल एवं बैंकिंग सेवाएं पहुंचाकर नई पहचान बना रहीं शाहिदा बेगम

रायपुर सशक्त महिलाएं न केवल आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव की वाहक भी बन रही हैं। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के…

मुख्यमंत्री साय के आत्मीय संदेश ने बढ़ाया हौसला, पारंपरिक मिट्टी कला को आजीविका से जोड़ रहीं स्व-सहायता समूह की सदस्य

रायपुर  सूरजपुर जिला के ग्राम केशवनगर की मती सोनकुमारी प्रजापति अपने हुनर और मेहनत से पारंपरिक मिट्टी कला को आजीविका का माध्यम बना रही हैं। वे मिट्टी से दीये, गुल्लक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

16 नवंबर से ठप हो सकती हैं बसें! पंजाब में कर्मचारियों के ऐलान से यात्रियों की बढ़ी चिंता

16 नवंबर से ठप हो सकती हैं बसें! पंजाब में कर्मचारियों के ऐलान से यात्रियों की बढ़ी चिंता

पाकिस्तान सीमा के पास मिला 14 करोड़ का नशा, 3 पिस्तौल बरामद; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

पाकिस्तान सीमा के पास मिला 14 करोड़ का नशा, 3 पिस्तौल बरामद; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

पंजाब की हवा हुई जहरीली, पराली जलाने की घटनाएं 400 गुना बढ़ीं; AQI 500 पार

पंजाब की हवा हुई जहरीली, पराली जलाने की घटनाएं 400 गुना बढ़ीं; AQI 500 पार

चंडीगढ़ की नंदिनी का बड़ा कमाल, दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टीम में हुआ चयन

चंडीगढ़ की नंदिनी का बड़ा कमाल, दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टीम में हुआ चयन

पंजाब PCS परीक्षा पर उठे सवाल, अभ्यर्थियों ने निष्पक्ष जांच के लिए खोला मोर्चा

पंजाब PCS परीक्षा पर उठे सवाल, अभ्यर्थियों ने निष्पक्ष जांच के लिए खोला मोर्चा

बीबी जागीर कौर की अकाली दल में वापसी के संकेत, बोलीं- हमेशा अकाली रहूंगी

बीबी जागीर कौर की अकाली दल में वापसी के संकेत, बोलीं- हमेशा अकाली रहूंगी

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581