फातिमा सना के सेंडऑफ पर भड़के विवेक राजदान, बोले- आपकी पूरी टीम 55 रन पर ऑलआउट हुई

नई दिल्ली
विमेंस एशिया कप 2026 के मुकाबले में पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना ने भारतीय बल्लेबाज शेफाली वर्मा को सेंडऑफ दिया, जो अब विवाद का विषय बन चुका है. शेफाली को 12 रनों के निजी स्कोर पर आउट करने के बाद फातिमा ने बल्लेबाज की तरफ इशारा करते हुए पवेलियन जाने का संकेत दिया. इस अंदाज पर कमेंटेटर एवं पूर्व भारतीय क्रिकेटर विवेक राजदान ने फातिमा की आलोचना की l

शेफाली वर्मा ने पारीकी पहली ही गेंद परछक्का जड़ा था. इसके बाद सिंगल लेकर उन्होंने महिला टी20 इंटरनेशनल में 3000 रन पूरे किए. इसके बाद शेफाली ने फातिमा सना की गेंद पर चौका लगाया, लेकिन पाकिस्तान की कप्तान ने वापसी की. उन्होंने कॉट एंड बोल्ड के जरिए शेफाली की पारी खत्म कर दी. विकेट लेने के बाद उनका सेंडऑफ ही मैच के सबसे चर्चित पलों में शामिल हो गयाl

फातिमा सना के जश्न पर विवेक राजदान ने पाकिस्तान की बल्लेबाजी का हवाला देते हुए सवाल खड़ा किया. उन्होंने कहा कि पूरी पाकिस्तानी टीम सिर्फ 55 रनों पर आउट हुई और इसके बावजूद कप्तान शेफाली को बाहर जाने का इशारा कर रही थीं. राजदान ने कहा, 'अच्छा, बाहर का रास्ता दिखा रही हैं आप. आपकी पूरी टीम ने 55 रन बनाए हैं और आप शेफाली वर्मा को बाहर का रास्ता दिखा रही हैं l

फातिमा सना ने झटके तीन विकेट
हालांकि, गेंदबाजी में फातिमा सना ने पाकिस्तान की ओर से शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने शेफाली वर्मा के अलावा प्रतीका रावल और स्मृति मंधाना को भी पवेलियन भेजा. इसके बावजूद पाकिस्तान के बाकी गेंदबाज भारतीय बल्लेबाजों को रोक नहीं सके l

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तानी टीम ने एक समय बिना विकेट खोए 27 रन बना लिए थे, लेकिन इसके बाद भारतीय स्पिनर्स ने पूरी पारी का रुख बदल दिया. श्री चरणी और प्रेमा रावत ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि दीप्ति शर्मा ने दो विकेट झटके. पाकिस्तान के 10 विकेट सिर्फ 28 रनों के भीतर गिर गए और टीम 55 रनों पर ऑलआउट हो गई. यह उसका विमेंस टी20 इंटरनेशनल में सबसे कम स्कोर है l

भारतीय टीम के सामने 56 रनों का लक्ष्य था. फातिमा समय ने तीन विकेट लेकर भारत को 29/3 तक जरूर पहुंचाया, लेकिन हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा ने इसके बाद कोई और मौका नहीं दिया. भारत ने 8.4 ओवर्स में 57/3 का स्कोर बनाकर सात विकेट से मुकाबला जीत लिया l

Related Posts

भारत-पाकिस्तान मैच देखने को बेताब फैंस, ICC के पास पहुंचीं 8.4 मिलियन टिकट रिक्वेस्ट

नई दिल्ली  भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच का क्रेज एक बार फिर देखने को मिल रहा है. अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में दोनों टीमें 10…

8 नवंबर से शुरू होगा भारत-पाक मुकाबलों का रोमांच, वैभव और अभिषेक पर रहेंगी नजरें

 नई दिल्ली क्रिकेट जगत की सबसे बड़ी राइवलरी यानी भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत को लेकर एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है. आने वाले एक साल के भीतर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

फतेहगढ़ साहिब के पर्यटन विकास को लेकर राज्यपाल का बड़ा बयान, प्रस्ताव मिलते ही होगी मंजूरी

फतेहगढ़ साहिब के पर्यटन विकास को लेकर राज्यपाल का बड़ा बयान, प्रस्ताव मिलते ही होगी मंजूरी

फर्जी NHAI अधिकारी की जमानत याचिका खारिज, 7.29 करोड़ की ठगी का मामला

फर्जी NHAI अधिकारी की जमानत याचिका खारिज, 7.29 करोड़ की ठगी का मामला

PGI मरीजों के पैसों का खेल उजागर, ढाबा संचालक और दुकानदारों के खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये

PGI मरीजों के पैसों का खेल उजागर, ढाबा संचालक और दुकानदारों के खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये

पंजाब में मौसम के बीच प्रदूषण की मार, कई शहरों में AQI 200 के पार पहुंचा

पंजाब में मौसम के बीच प्रदूषण की मार, कई शहरों में AQI 200 के पार पहुंचा

पंजाब में पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर ED का छापा, दूसरे दिन भी दस्तावेज खंगाल रही टीम

पंजाब में पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर ED का छापा, दूसरे दिन भी दस्तावेज खंगाल रही टीम

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581