UPSC प्रीलिम्स 2026: एग्जाम से पहले इन 5 गलतियों से जरूर बचें

 आईएएस, आईपीएस बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए प्रीलिम्स अपने लक्ष्य तक पहुंचने की पहली सीढ़ी है। अगर इसमें आपने धैर्य, समझदारी और मेहनत से काम लिया तो आपका आगे का रास्ता थोड़ा आसान बन सकता है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) इस साल 24 मई को सिविल सर्विस प्रीलिम्स की परीक्षा आयोजित करने वाला है। जिसके लिए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड भी डाउनलोड के लिए उपलब्ध हो गए हैं। अपने प्रवेश पत्र अगर अभी तक आपने चेक नहीं किए हैं, तो यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से देख लें।

हॉल टिकट तो आपके परीक्षा हॉल में एंट्री के लिए जरूरी हो गया लेकिन इसके साथ आपको इस दिन के लिए अपनी खास तैयारी भी करनी होगी। हो सकता है कि कुछ कैंडिडेट पहली बार एग्जाम दे रहो हों और कुछ का यह लास्ट अटेंम्ट हो। दोनों स्थिति में आपको इस दिन कुछ गलतियों से थोड़ा सतर्क करने की जरूरत है। एक्सपर्ट का कहना है कि अंतिम दिनों में घबराहट में नई चीजें पढ़ने से बचें। इस समय अपने स्ट्रेटेजिक रिवीजन पर फोकस करें।

यूपीएससी प्रीलिम्स 2026 पेपर टाइमिंग
यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा में दो पेपर होंगे। सुबह 9.30 से 11.30 बजे तक जनरल स्टडीज पेपर-1 एग्जाम होगा। इसके बाद सीएसएटी (CSAT) पेपर-II दोपहर 2.30 बजे से 4.30 बजे तक लिया जाएगा। परीक्षा की टाइमिंग आपके एडमिट कार्ड पर भी मेंशन होंगी। लेकिन अपने सेंटर पर रिपोर्टिंग टाइम से करीब 45-60 मिनट पहले पहुंच जाएं। चेकिंग और अन्य चीजें आप आराम से करवा सकते हैं। इससे आप मेंटली भी परीक्षा को लेकर तैयार रहते हैं।

यूपीएससी मेंटर बी. सिंह का कहना है कि यूपीएससी में सफलता केवल पढ़ाई पर नहीं बल्कि सही रणनीति और मानसिक संतुलन पर भी निर्भर करती है।

यूपीएससी प्रीलिम्स में सफलता केवल तैयारी पर नहीं, बल्कि शांत दिमाग, आत्मविश्वास और परीक्षा हॉल के भीतर सही निर्णय लेने की क्षमता पर भी निर्भर करती है। अंतिम 24 घंटे घबराहट के नहीं, बल्कि स्पष्ट सोच के होने चाहिए।

UPSC Prelims Last Day Tips 2026: इन 5 गलतियों से बचें
    नए टॉपिक्स पढ़ना: अभ्यर्थियों को अक्सर परीक्षा को लेकर घबराहट होने लगती है। जिसमें उन्हें लगता है कि कहीं उनसे कुछ पढ़ने के लिए छूट तो नहीं गया। नए टॉपिक्स को पढ़ने का असर उल्टा पड़ता है। जिससे कन्फ्यूजन, स्ट्रेस और कॉन्फिडेंस में कमी भी आ सकती है।
    दूसरे से तुलना करना: अगर आपके जानने में यूपीएससी की तैयारी कर दूसरे एस्पिरेंट्स भी हैं, तो अक्सर लोग अपनी तुलना करने लगते हैं। इससे आपका आत्मविश्वास घटता है।
    बहुत ज्यादा मॉक टेस्ट देना: पेपर की टेंशन में ज्यादा मॉक टेस्ट देने से बचें। परीक्षा से पहले मॉक टेस्ट में अगर कम स्कोर आए तो आपमें तनाव आ सकता है।
    देर रात तक जागना: एग्जाम से पहले रात भर जागने की जगह कोशिश करें कि आप समय से सो जाएं। अगर आपकी नींद पूरी नहीं हुई तो परीक्षा हॉल में इसका असर देखने को मिल सकता है।
    लास्ट मिनट रिवीजन: पेपर से पहले लास्ट मिनट रिवीजन करने से बचें। अपनी तैयारी पर भरोसा रखें। अपनी और स्मार्ट स्ट्रेटजी को फॉलो करें।

आपकी तैयारी कितनी ही अच्छी क्यों ना हों अगर पेपर वाले दिन आप पैनिक कर गए या कुछ बातों का ध्यान नहीं रखा तो चीजें खराब हो सकती हैं।। ऐसे में ध्यान रखें कि प्रीलिम्स में निगेटिव मार्किंग भी है, ऐसे में अंदाजा से उत्तर ना लाएं। केवल उन्ही सवालों को अटेंम्ट करें जिसपर आपको भरोसा है। पैनिट या घबराहट में ज्यादा आंसर करने से बचें।
वर्षा यादव

Related Posts

महालक्ष्मी का गज वाहन पर आगमन शुभ, व्यापारियों से लेकर किसानों तक के लिए खुशखबरी!

भोपाल  इस साल दीपावली रविवार को मनाई जाएगी। इस दिन बुधादित्य योग रहेगा। ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार, इस बार माता महालक्ष्मी गज वाहन पर सवार होकर आएंगी। ज्योतिर्विद के अनुसार, रविवार…

7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा! Motorola Signature 27 की कीमत और फीचर्स जानकर रह जाएंगे हैरान

 नई दिल्ली Motorola ने अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, जो पावरफुल प्रोसेसर, कैमरा और बैटरी के साथ आता है. इसका नाम Motorola Signature 27 है. कंपनी का दावा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ईश फोगाट की बड़ी कामयाबी, NDA में चौथी रैंक पाकर युवाओं के लिए बने मिसाल

ईश फोगाट की बड़ी कामयाबी, NDA में चौथी रैंक पाकर युवाओं के लिए बने मिसाल

पंजाब में होगा हॉकी विश्व कप? CM भगवंत मान बोले- मेजबानी के लिए तैयार हैं हम

पंजाब में होगा हॉकी विश्व कप? CM भगवंत मान बोले- मेजबानी के लिए तैयार हैं हम

2027 विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में नशे पर सियासी संग्राम, शाह और राहुल गांधी की नजरें पंजाब पर

2027 विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में नशे पर सियासी संग्राम, शाह और राहुल गांधी की नजरें पंजाब पर

पटियाला में बड़ा रेल हादसा टला, ट्रेन के चार कोच आग की चपेट में आए; यात्रियों में दहशत

पटियाला में बड़ा रेल हादसा टला, ट्रेन के चार कोच आग की चपेट में आए; यात्रियों में दहशत

नवंबर में भी गर्मी का असर, चंडीगढ़ में 31°C पहुंचा तापमान

नवंबर में भी गर्मी का असर, चंडीगढ़ में 31°C पहुंचा तापमान

5 करोड़ की फिरौती मांगने वाला निकला स्पेशल DGP का भतीजा, पुलिस ने भेजा जेल

5 करोड़ की फिरौती मांगने वाला निकला स्पेशल DGP का भतीजा, पुलिस ने भेजा जेल

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581