शॉर्ट्स पहनने पर बवाल! सेंट स्टीफंस कॉलेज के फैसले से नाराज़ छात्र, बोले- यह मोरल पुलिसिंग है

नई दिल्ली

दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन का दौर खत्म हो चुका है और अब 12वीं के बाद पहली बार छात्र कॉलेज पहुंच रहे हैं. इसी बीच दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के सेंट स्टीफंस कॉलेज ने एक ऐसा फरमान जारी कर दिया है, जिसे लेकर विवाद शुरू हो चुका है. कॉलेज ने कैंपस के कई हिस्सों में छात्रों के शॉट्स पहनने पर रोक लगा दी है. बताया गया कि कॉलेज के पहले ही दिन कई छात्र शॉट्स पहनकर पहुंच गए थे, जिसके बाद कॉलेज ने ये नोटिस जारी किया है. इसमें बताया गया है कि क्लासरूम, असेंबली हॉल, लाइब्रेरी, डाइनिंग हॉल और चैपल में शॉर्ट्स पहनकर नहीं आ सकते हैं। 

फर्स्ट ईयर के छात्रों के लिए नोटिस
दिल्ली के मशहूर सेंट स्टीफंस कॉलेज के कैंपस में कई जगह ये नोटिस चिपकाया गया है. इसमें फर्स्ट ईयर के छात्रों को ड्रेस कोड के नियम बताए गए हैं और कहा गया है कि इनका सख्ती से पालन करें. इस नोटिस पर कॉलेज की नई प्रिंसिपल सुसान एलियास के साइन हैं. हालांकि, छात्रों का दावा है कि यह नियम सीनियर सदस्यों पर भी लागू होता है। 

छात्रों ने किया विरोध
दिल्ली यूनिवर्सिटी में ड्रेस कोड को लेकर जारी इस नोटिस को लेकर अब विवाद भी शुरू हो चुका है. कई छात्रों ने आरोप लगाया है कि कॉलेज प्रशासन उनके पसंद के कपड़ों में दखल दे रहा है. छात्र इसे मोरल पुलिसिंग बता रहे हैं. हालांकि कुछ छात्रों का ये भी कहना है कि ये सिर्फ एक पारंपरिक नियम है, इसका सख्ती से पालन नहीं किया जाता है और आमतौर पर ऐसा करने वाले छात्रों को कोई भी सजा नहीं दी जाती है। 

इन छात्रों पर सबसे ज्यादा असर 
कॉलेज के इस नियम का असर सबसे ज्यादा स्पोर्ट्स टीमों के खिलाड़ियों पर असर पड़ता है, जो जो सुबह की प्रैक्टिस के लिए आधिकारिक स्पोर्ट्स किट में आते हैं. आमतौर पर ये शॉर्ट्स ही होते हैं. कुछ छात्रों ने दावा किया है कि कई बार स्पोर्ट्स के छात्रों को डाइनिंग हॉल में इसके चलते एंट्री नहीं दी जाती है. फिलहाल यूनिवर्सिटी की तरफ से इस नए नोटिस या नियम को लेकर कोई भी सफाई नहीं दी गई है।  

Related Posts

रामयंत्र की धुन पर ठहरते कदम, सरयू घाट पर आस्था से संवर रही आजीविका

गले में रामयंत्र टांगकर दोनों हाथों से बजाते हुए रामभक्ति के गीतों से आकर्षित कर रहे श्रद्धालु राम मंदिर निर्माण के बाद अयोध्या में बढ़ी संभावनाओं ने छोटे कारोबारियों को…

त्योहार की खुशियों के साथ बच्चों की थाली तक पोषण का स्वाद पहुंचा रही योगी सरकार

प्रदेश के 1.33 लाख से अधिक विद्यालयों में परोसा गया हलवा – धनतेरस पर पीएम पोषण योजना के अंतर्गत प्रदेशभर के परिषदीय विद्यालयों में आयोजित हुई विशेष गतिविधि – 1.42…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ईश फोगाट की बड़ी कामयाबी, NDA में चौथी रैंक पाकर युवाओं के लिए बने मिसाल

ईश फोगाट की बड़ी कामयाबी, NDA में चौथी रैंक पाकर युवाओं के लिए बने मिसाल

पंजाब में होगा हॉकी विश्व कप? CM भगवंत मान बोले- मेजबानी के लिए तैयार हैं हम

पंजाब में होगा हॉकी विश्व कप? CM भगवंत मान बोले- मेजबानी के लिए तैयार हैं हम

2027 विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में नशे पर सियासी संग्राम, शाह और राहुल गांधी की नजरें पंजाब पर

2027 विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में नशे पर सियासी संग्राम, शाह और राहुल गांधी की नजरें पंजाब पर

पटियाला में बड़ा रेल हादसा टला, ट्रेन के चार कोच आग की चपेट में आए; यात्रियों में दहशत

पटियाला में बड़ा रेल हादसा टला, ट्रेन के चार कोच आग की चपेट में आए; यात्रियों में दहशत

नवंबर में भी गर्मी का असर, चंडीगढ़ में 31°C पहुंचा तापमान

नवंबर में भी गर्मी का असर, चंडीगढ़ में 31°C पहुंचा तापमान

5 करोड़ की फिरौती मांगने वाला निकला स्पेशल DGP का भतीजा, पुलिस ने भेजा जेल

5 करोड़ की फिरौती मांगने वाला निकला स्पेशल DGP का भतीजा, पुलिस ने भेजा जेल

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581